‘जैसे मध्य पूर्व में युद्ध रोका, वैसे ही रूस-यूक्रेन में तत्काल शांति लाएं’, जेंलेंस्की ने ट्रंप से लगाई गुहार

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने शनिवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बात की और उनसे यूक्रेन व रूस के बीच शांति समझौते में मध्यस्थता करने की अपील की. उन्होंने ट्रंप से कहा कि जैसे उन्होंने हाल ही में मध्य पूर्व में इजराइल और हमास के बीच संघर्षविराम कराया, वैसे ही वे इस युद्ध को खत्म करने में भी अहम भूमिका निभा सकते हैं.

जेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में लिखा, ‘मेरी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बहुत ही सकारात्मक और उपयोगी बातचीत हुई. मैंने उन्हें मध्य पूर्व में युद्धविराम कराने की सफलता पर बधाई दी. अगर एक क्षेत्र में युद्ध रोका जा सकता है, तो निश्चित रूप से अन्य युद्ध भी रोके जा सकते हैं- जिसमें रूस का युद्ध भी शामिल है.’

रूस के ऊर्जा तंत्र पर हमलों की जानकारी दी
जेलेंस्की ने बताया कि उन्होंने ट्रंप को रूस द्वारा यूक्रेन की ऊर्जा प्रणाली पर हालिया हमलों के बारे में भी जानकारी दी. उन्होंने कहा, ‘मैं राष्ट्रपति ट्रंप के समर्थन के लिए आभारी हूं. हमने अपनी वायु सुरक्षा को और मजबूत करने के अवसरों और ठोस समझौतों पर चर्चा की. हमारे पास हमें सशक्त बनाने के लिए अच्छे विकल्प और ठोस विचार मौजूद हैं.’

ट्रंप-जेलेंस्की रिश्तों में आया नाटकीय बदलाव
फरवरी 2022 से रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है. इसी बीच, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रिश्तों में भी फरवरी में व्हाइट हाउस में हुई एक तीखी बहस के बाद नाटकीय बदलाव आया है. उस समय दोनों नेताओं के बीच टीवी मीटिंग में तकरार हो गई थी. हालांकि अब ट्रंप ने जेलेंस्की को एक ‘अच्छा और बहादुर इंसान’ बताते हुए उनके नेतृत्व की तारीफ की है. उन्होंने यूक्रेन को मदद जारी रखने का भरोसा भी दिया है.

यूएन जनरल एसेंबली में हुई थी अहम मुलाकात
सितंबर में न्यूयॉर्क में आयोजित संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के दौरान ट्रंप और जेलेंस्की की आमने-सामने मुलाकात हुई थी. इस मुलाकात में रूस पर दबाव बढ़ाने और युद्ध समाप्त करने के रास्तों पर चर्चा हुई. जेलेंस्की ने अमेरिका से रूस पर अतिरिक्त प्रतिबंध लगाने और यूक्रेन की रक्षा क्षमता बढ़ाने की मांग भी की थी. हाईन्यूज़ !

रक्षाबंधन पर कम बजट में मिठाई खरीदनी है? ये किफायती ऑप्शन आएंगे काम

Budget-Friendly Sweets: रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्यार और रिश्ते को सेलिब्रेट करने का खास मौका होता है. इस दिन राखी बांधने के साथ भाई-बहन एक-दूसरे

Read More »

पहली बार फ्लाइट से सफर? एयरपोर्ट पहुंचते ही सबसे पहले क्या करें, जानें आसान गाइड

पहली बार फ्लाइट से यात्रा करना थोड़ा रोमांचक होने के साथ-साथ घबराहट भरा भी होता है. एयरपोर्ट की बड़ी बिल्डिंग, चेक-इन काउंटर, सिक्योरिटी चेक और

Read More »

यशस्वी जायसवाल पर ICC का एक्शन, श्रीलंकाई खिलाड़ी भी नहीं बचा; दोनों पर लगा जुर्माना

कोलंबो टेस्ट में टीम इंडिया बहुत मजबूत स्थिति में है, लेकिन यशस्वी जायसवाल मुश्किल में फंस सकते हैं. मुकाबले के पहले दिन उनकी असिता फर्नांडो के

Read More »

दिल्ली में बारिश का असर: चांदनी महल में जर्जर इमारत का हिस्सा गिरा, वाहन क्षतिग्रस्त

दिल्ली में तेज बारिश का कहर जारी है. इस बीच सोमवार (24 अगस्त) को चांदनी महल थाना क्षेत्र के पहाड़ी भोजला में सुबह जर्जर इमारत

Read More »

पाकिस्तान में आतंक का कहर! 3 सुरक्षाकर्मियों की मौत, 5 पुलिसकर्मी घायल

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है. अलग-अलग इलाकों में सुरक्षा बलों और पुलिस को निशाना बनाकर कई

Read More »

दिल्ली में आफत की बारिश, 15 फ्लाइट डायवर्ट और 280 से ज्यादा लेट; सड़कों पर लगा भीषण जाम

दिल्ली-NCR में सोमवार को हुई तेज बारिश का असर हवाई सफर पर भी पड़ा है.14 फ्लाइट्स को डाइवर्ट कर दिया गया है. दिल्ली के इंदिरा

Read More »

2029 में PM पद की रेस में थलापति विजय? TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, बोली- ‘272 सांसद चाहिए’

तमिलनाडु की राजनीति में अभिनेता से नेता बने सी. जोसेफ विजय यानी थलपति विजय को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. विजय की पार्टी

Read More »

T20I में रोहित और अभिषेक ही कर पाए ये खास कारनामा, रिकॉर्ड जानकर चौंक जाएंगे

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बल्लेबाजों के लिए कम गेंदों में शतक पूरा करना किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है. भारत की बात करें तो रोहित शर्मा

Read More »