गीता पढ़कर मुस्लिम से बना हिंदू… पाकिस्तान के आरिफ अजाकिया से बाबा बागेश्वर ने पूछ दिया ये सवाल, वीडियो हुआ वायरल

बागेश्वर धाम के महंथ धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में शास्त्री और पाकिस्तान में जन्मे मोहम्मद आरिफ अजाकिया के बीच सवाल-जवाब दिखाई देता है. वायरल क्लिप के साथ यह दावा किया जा रहा है कि यह फुटेज शास्त्री के ब्रिटेन के किसी कार्यक्रम का है. हालांकि इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं हुई है.

मोहम्मद आरिफ अजाकिया ने क्या कहा?

वायरल वीडियो में मोहम्मद आरिफ अजाकिया अपने परिचय में बताते हैं कि वे पाकिस्तान में पैदा हुए हैं जबकि उनके माता-पिता भारत में जन्मे थे और 1947 के बंटवारे के बाद पाकिस्तान आ गए. अजाकिया कहते हैं कि वे मुस्लिम परिवार में जन्मे लेकिन भागवत गीता पढ़ने के बाद खुद को हिंदू मानने लगे. लोग उनसे पूछते हैं कि ‘तुम मोहम्मद आरिफ अजाकिया नाम से हिंदू कैसे हो सकते हो? क्या हिंदू बनने के लिए नाम बदलना जरूरी है?’

अजाकिया आगे कहते हैं कि नाम बदलने में बहुत सारी दिक्कतें आती हैं. जन्म प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेजों में बदलाव कराना पड़ता है. उनका सवाल यही था कि क्या नाम बदले बिना भी वह हिंदू रह सकते हैं और क्या पाकिस्तान में जन्म लेने वाला कोई व्यक्ति भी दिल से हिंदुस्तानी माना जा सकता है.

 

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने क्या कहा?

इस पर बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने जवाब देते हुए कहा कि हिन्दुत्व किसी एक धर्म का नाम नहीं, बल्कि मानवता की एक विचारधारा है. उनका कहना था कि मानवता की विचारधारा में किसी के रंग, रूप या देश का कोई महत्व नहीं होता. यदि कोई भागवत गीता का अनुकरण कर रहा है तो उसका नाम कुछ भी हो सकता है और वह हमारी स्वीकार्यता में शामिल है. शास्त्री ने यह भी कहा कि जब देश की बात आती है तो सभी का सम्मान किया जाता है और उदाहरण के तौर पर अब्दुल कलाम का भी वे सम्मान करते हैं.

शास्त्री ने अजाकिया को स्पष्ट किया कि अगर उन्होंने खुद को हिन्दू मान लिया है और उनके विचार बदल गए हैं तो नाम बदलना अनिवार्य नहीं है. साथ ही उन्होंने कहा कि 1947 से पहले पाकिस्तान भी भारत की ही जमीन थी और दिलों के मामले में पाकिस्तानियों में भी भारतीय भावना दिख सकती है. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »