‘भारत जल्द बनेगा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था’, ट्रंप के ‘डेड इकॉनोमी’ वाले बयान की स्टार्मर ने निकाली हवा

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने गुरुवार (9 सितंबर 2025) को भारत के विकास का लोहा मानते हुए जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि भारत साल 2028 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था बनने की राह पर है. ब्रिटेन के पीएम की यह बात अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के उस बयान पर तमाचा है, जिसमें उन्होंने भारत की अर्थव्‍यवस्‍था को ‘डेड इकोनॉमी’ कहा था.

‘तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर भारत’

ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने कहा कि भारत साल 2028 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है और ब्रिटेन इस सफर में साझेदार बनने के लिए उपयुक्त स्थिति में है. उन्होंने कहा कि भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौता ब्रिटेन को टेक्नोलॉजी, लाइफ साइंस, रिन्यूएबल एनर्जी और अन्य क्षेत्रों में नेतृत्व बढ़ाने का अवसर देगा.

उन्होंने कहा कि दोनों देश ब्रिटेन-भारत प्रौद्योगिकी सुरक्षा पहल को भी गहरा कर रहे हैं. एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ मुंबई पहुंचे स्टार्मर ने कहा कि उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ रूस-यूक्रेन संघर्ष पर भी चर्चा की और दोनों देशों ने इस संघर्ष को समाप्त करने के लिए साझा दृष्टिकोण अपनाया.

‘इजरायल-हमास शांति प्रस्ताव बड़ी उपलब्धि’

स्टार्मर ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इजरायल-हमास शांति प्रस्ताव को बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह योजना गाजा के बंधकों, नागरिकों और पूरी दुनिया के लिए राहत लेकर आएगी. उन्होंने कहा, ‘‘अब हम अपने साझेदारों के साथ मिलकर यह सुनिश्चित करेंगे कि यह शांति योजना पूरी तरह और बिना देरी के लागू हो.’’

ट्रंप के डेड इकॉनोमी वाले बयान की निकली हवा

अमेरिका ने रूसी तेल खरीदने को लेकर भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगा दिया. ट्रंप की मनमानी के आगे जब भारत नहीं झुका और अमेरिका के फैसले को एकतरफा कर्रवाई बताया तो ट्रंप चिढ़कर भारत के अर्थव्यवस्था पर बयान देने लगे. ट्रंप ने कहा था, “मुझे इस बात की परवाह नहीं है कि भारत रूस के साथ क्या-क्या करता है, लेकिन वे दोनों मिलकर अपनी डेड इकोनॉमी को और नीचे गिरा सकते हैं, मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता.” हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »