Hyderabad I Love Muhammad Poster: अब हैदराबाद में लगे ‘I LOVE मुहम्मद’ के पोस्टर, CM योगी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल, कहा- ‘कुर्सी छोड़कर भागना पड़ेगा’

उत्तर प्रदेश में ‘आई लव मुहम्मद’ अभियान के बीच पैदा हुआ तनाव अब तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद तक फैल गया है. चंद्रयानगुट्टा इलाके में एक युवा ने ‘आई लव मुहम्मद’ पोस्टर लगाकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सीधा ललकारा. वीडियो में युवा ने कहा कि यदि हटाने की हिम्मत है तो आकर हटा लो, लेकिन इसके लिए पहले लाशों पर से गुजरना पड़ेगा. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे सांप्रदायिक सद्भावना पर सवाल खड़े हो गए हैं.

चंद्रयानगुट्टा हैदराबाद के पुराने शहर का एक संवेदनशील मुस्लिम बहुल इलाका है, यहां के युवा स्थानीय निवासी मोहम्मद सलीम (काल्पनिक नाम, वीडियो से प्रेरित) ने बताया कि यह कदम यूपी में चल रहे विवाद के जवाब में उठाया गया. वायरल वीडियो में पोस्टर लगाने वाले युवा ने कहा, “आज पूरा सोशल मीडिया हिल रहा. अगर मैदान में हम लोग आ गए तो पूरी ज़मीन हिला देंगे.”

CM योगी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल
युवक ने आगे कहा, यूपी में खेल सकते हो, यहां नहीं कर सकते, यहां ऐसा करोगे तो कुर्सी छोड़ के भागना पड़ेगा.” एक ओर युवा ने कहा, “भाई हम लोगों को कुछ भी बोल लो, मगर नामुसे-ए-रिसालत पे जब बात आएगी तो कुर्सी छोड़ के भागना पड़ता है.”

यूपी के बरेली से शुरू हुआ था विवाद
यह विवाद मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बरेली से शुरू हुआ था, जहां 26 सितंबर को जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पैगंबर मुहम्मद के सम्मान में ‘आई लव मुहम्मद’ पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया. इस दौरान पुलिस कार्रवाई में 68 लोग गिरफ्तार हुए, जिसमें स्थानीय मौलवी तौकीर रजा खान भी शामिल थे. हैदराबाद में इस घटना के बाद स्थानीय पुलिस अलर्ट है.

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »