महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर भारत, फिर करेगा घातक मिसाइल का टेस्ट, पूरी दुनिया की हैं नजरें

भारत के एक मिसाइल टेस्ट को लेकर पूरी दुनिया उत्सुकता से बंगाल की खाड़ी की तरफ देख रही है. अहम बात यह भी है कि पिछले 3 दिनों में भारत ने इस मिसाइल की रेंज को 3 बार बढ़ा दिया है. अगले हफ्ते होने वाले इस मिसाइल टेस्ट को लेकर अमेरिका-यूरोप की भी नजरें भारत पर हैं.

दरअसल, 6 अक्टूबर को नोटम (नोटिस टू एयरमैन) जारी करते हुए मिसाइल के परीक्षण के लिए नो फ्लाइंग जोन की रेंज 1480 किलोमीटर रखी गई थी, लेकिन अगले ही दिन इसकी रेंज 2520 किलोमीटर कर दी गई और फिर उसके महज 22 घंटे बाद इसकी रेंज बढ़ाकर 3550 किलोमीटर कर दी गई है.

15-17 अक्टूबर के बीच होगा परीक्षण

डीआरडीओ और एसएफसी कमान ने (25 सितंबर, 2025) को 2000 किलोमीटर की रेंज वाली अग्नि-प्राइम मिसाइल का टेस्ट किया था. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि 15-17 अक्टूबर के बीच होने वाला परीक्षण भी अग्नि सीरीज की मिसाइल का हो सकता है. अग्नि मिसाइल की कई रेंज हैं और सबसे ज्यादा रेंज 5000 किलोमीटर की है.

अग्नि-V की जद में पूरा चीन

अग्नि-प्राइम मिसाइल भारत को चीन और पाकिस्तान दोनों से होने वाले किसी भी खतरे को लेकर मजबूती देगी. अग्नि-V की जद में पूरा चीन आता है, वहीं अग्नि प्राइम को पाकिस्तान को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है. भारत ने अप्रैल में बैलिस्टिक मिसाइल रक्षा कार्यक्रम के हिस्से के रूप में ओडिशा के तट पर एक जहाज से एंडो-वायुमंडलीय इंटरसेप्टर मिसाइल का पहला उड़ान परीक्षण सफलतापूर्वक किया था.

बैलिस्टिक मिसाइलों पर काम जारी

पिछले 2 दशकों से भारत बैलिस्टिक मिसाइल पर काम कर रहा है. इसके अलावा भारत सटीक-ताकतवर रक्षा उत्पाद को भी विकसित करने में भी लगा है. भारत का फोकस अपनी सामरिक क्षमता बढ़ाने पर है. इसी के तहत भारत ने अग्नि सीरीज की मिसाइलों के कई रूपों को विकसित किया है.

भारत ने पिछले साल दिसंबर में परमाणु-सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-5 का सफलतापूर्वक परीक्षण किया था, जो 5,000 किलोमीटर तक के लक्ष्य को भेद सकती है. अग्नि 1 से 4 मिसाइलों की रेंज 700 किलोमीटर से 3,500 किलोमीटर तक है. हाईन्यूज़ !

जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति में डूबे डेविड वॉर्नर, ऑस्ट्रेलियाई स्टार की पोस्ट हुई वायरल

ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर भी ‘कृष्ण भक्ति’ में रंगे नजर आए. उन्होंने जन्माष्टमी के मौके पर बड़ी ही दिलचस्प पोस्ट शेयर की. भारत के लिए

Read More »

जयपुर में जन्माष्टमी का रंग, नन्हे कान्हाओं के रूप ने लूटी महफिल

राजस्थान की राजधानी जयपुर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार (4 सितंबर) को पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. कान्हा के

Read More »

ओडिशा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर की मौत; 25 से ज्यादा यात्री घायल

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से निकली एक प्राइवेट बस शुक्रवार (4 सितंबर, 2026) को सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस

Read More »

ISRO में 175 साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों पर भर्ती, 16 सितंबर तक करें आवेदन

इसरो ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़े

Read More »

व्रत में इन 5 चीजों का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, सेहत बिगड़ने का खतरा

धार्मिक मान्यताओं में जन्माष्टमी के व्रत को संयम और सात्विकता से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, व्रत में खाई जाने वाली हर चीज को ज्यादा

Read More »

सोफिया कुरैशी केस में विजय शाह को राहत? राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता

मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. मंत्री

Read More »