सड़क पर सुरक्षा सुप्रीम कोर्ट ने उठाया बड़ा कदम, हेलमेट से लेकर हाई बीम लाइट तक कई मुद्दों पर सख्ती का दिया निर्देश

सड़क सुरक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने अहम निर्देश जारी किए हैं. यह निर्देश पैदल यात्रियों की सुरक्षा, गलत दिशा में ड्राइविंग, हेलमेट के इस्तेमाल और हाई बीम हेड लाइट जैसे कई विषयों से जुड़े हैं. जस्टिस जे बी पारडीवाला और के वी विश्वनाथन की बेंच ने मंगलवार (7 अक्टूबर, 2025) को यह निर्देश ‘आर राजसीकरन बनाम भारत सरकार’ मामले में जारी किए हैं.

जजों ने अपने आदेश में 2023 की सड़क दुर्घटनाओं का उल्लेख किया है. उस साल देश भर में 35 हजार से अधिक पैदल यात्री मारे गए थे. हेलमेट न पहनने के कारण 54 हजार से अधिक दोपहिया वाहन सवारों की जान गई थी. कोर्ट ने कहा है कि यह आंकड़े सड़क सुरक्षा पर तुरंत ध्यान देने की गंभीर जरूरत को दिखाते हैं.

कोर्ट की तरफ से जारी अहम निर्देश

1. पैदल यात्रियों और साइकिल/हाथगाड़ी पर नियम- सभी राज्य सरकारें और सरकारी ऑथोरिटी 6 महीने पैदल यात्रियों और गैर-यांत्रिक वाहनों (जैसे साइकिल और हाथगाड़ी) के सार्वजनिक सड़कों और राष्ट्रीय राजमार्गों पर आवाजाही को लेकर नियम बनाएं.

2. फुटपाथ- 50 प्रमुख शहरों में फुटपाथों का ऑडिट किया जाए. पहले भीड़-भाड़ वाले इलाकों जैसे बाजारों, स्टेशनों और संस्थानों के आसपास की सड़कों से शुरुआत हो. फुटपाथ की चौड़ाई और उसमें अतिक्रमण की समीक्षा हो.अतिक्रमण हटाने और नियमित निगरानी की व्यवस्था बने.

3. पैदल क्रॉसिंग सुविधा- सभी पैदल पार पथों की जांच कर यह देखा जाए कि वह तय मानकों के मुताबिक हैं या नहीं. जहां जरूरी हो वहां फुट-ओवर ब्रिज और अंडरपास का रख-रखाव किया जाए. एक ऑनलाइन शिकायत निवारण प्रणाली भी बनाई जाए, जहां यात्री शिकायत कर सकें.

4. हेलमेट- दोपहिया वाहन चालकों और यात्रियों के लिए हेलमेट पहनने का कानून सख्ती से लागू हो. कैमरों के जरिए उल्लंघन को पकड़ा जाए. चालान, जुर्माना और लाइसेंस निलंबन जैसी कार्रवाई की जाए.

5. गलत दिशा और लेन में ड्राइविंग- गलत दिशा और गलत लेन में ड्राइविंग और असुरक्षित ओवरटेकिंग पर सख्ती हो. रंगीन लेन मार्किंग, रंबल स्ट्रिप और टायर-किलर जैसे उपायों से गलत दिशा में वाहन चलाने पर रोक लगाई जाए. कैमरा निगरानी और जुर्माना हो.

6. अवैध रोशनी और हूटर पर रोक- हाई बीम वाली अवैध लाइट पर लगाम लगे. वाहनों की हेडलाइट के लिए अधिकतम रोशनी और बीम का एंगल तय किया जाएगा. अवैध लाल-नीली स्ट्रोब लाइट और हूटर के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो. फिटनेस और पीयूसी जांच के दौरान इन बातों की भी जांच की व्यवस्था बनाई जाए.

आगे भी चलेगी सुनवाई

कोर्ट ने साफ किया है कि वह मामले की सुनवाई बंद नहीं कर रहा है. 7 महीने बाद इसे दोबारा सुना जाएगा. तब तक राज्य सरकारें, NHAI समेत दूसरी संबंधित संस्थाएं इन निर्देशों के पालन की व्यवस्था बनाएं और कोर्ट को रिपोर्ट दें. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »