Bihar Election: बुजुर्ग, दिव्यांग और जरूरी सेवाओं में लगे सरकारी कर्मचारी… बिहार चुनाव में वोटिंग के लिए EC ने लिया ये बड़ा फैसला

निर्वाचन आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव में वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों और सेवा मतदाताओं को डाक मतपत्र के जरिए मतदान की सुविधा देने की घोषणा की है. निर्वाचन आयोग की ओर से बुधवार (08 अक्टूबर, 2025) को जारी किए गए बयान में बताया गया है कि जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 60 (C) के तहत 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता और दिव्यांग मतदाता डाक मतपत्र के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे.

बयान के अनुसार ऐसे मतदाताओं को अधिसूचना जारी होने के पांच दिनों के भीतर ‘फॉर्म 12 डी’ के जरिए अपने बूथ स्तरीय अधिकारी (BLO) के माध्यम से आवेदन करना होगा. इसके बाद मतदान दल उनके घर जाकर उनके वोट एकत्र करेंगे.

कार्यरत कर्मचारी भी डाक मतपत्र के लिए कर पाएंगे आवेदन 

आयोग ने बताया कि अग्निशमन, स्वास्थ्य, विद्युत, यातायात, एम्बुलेंस, विमानन और लंबी दूरी की सरकारी परिवहन सेवाओं जैसे आवश्यक सेवाओं में कार्यरत कर्मचारी भी अपने विभाग के नामित नोडल अधिकारी के माध्यम से डाक मतपत्र के लिए आवेदन कर सकते हैं.

इसके अलावा, निर्वाचन आयोग ने मतदान दिवस पर कवरेज के लिए अधिकृत मीडिया कर्मियों को भी ‘आवश्यक सेवाओं के चलते अनुपस्थित मतदाता’ की श्रेणी में शामिल किया है, जिससे वे भी डाक मतपत्र से मतदान कर सकेंगे.

SIR के बाद घटकर इतनी हुई मतदाता संख्या

प्रत्याशियों की सूची के अंतिम रूप से तय होते ही सेवा मतदाताओं को उनके मतपत्र ‘इलेक्ट्रॉनिक ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलेट सिस्टम’ (ETPBS) के जरिए भेजे जाएंगे. इन मतदाताओं को डाक खर्च वहन नहीं करना होगा. आयोग ने जिला निर्वाचन अधिकारियों और अन्य चुनाव अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे इस सुविधा के संबंध में राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों को भी अवगत कराएं.

निर्वाचन आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के मुबाबिक, ‘अति वरिष्ठ नागरिक’ श्रेणी यानी 85 वर्ष या उससे अधिक आयु वाले मतदाताओं की संख्या विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद तेजी से घटी है. आयोग के अनुसार, एक जनवरी तक 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं की संख्या 16,07,527 थी, जो SIR के बाद घटकर 4,03,985 रह गई. बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव दो चरणों में छह और 11 नवंबर को होंगे. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »