क्या अमेरिका के दबाव में काम कर रही थी मनमोहन सरकार? पी चिदंबरम के बयान पर भड़के राशिद अल्वी

भारत के पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने 26/11 मुबंई आतंकवादी हमले को लेकर एक बयान दिया, जिसके बाद से पूरे देश में राजनीतिक भूचाल आ गया है. चिदंबरम के बयान के बाद जहां एक तरफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) निशाना साध रही है, वहीं दूसरी तरफ अब उनकी अपनी कांग्रेस पार्टी के नेता ने भी सवाल उठाए हैं.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राशिद अल्वी ने चिदंबरम के बयान पर सवाल उठाते हुए भाजपा को मजबूत करने का आरोप लगाया है. उन्होंने पूर्व वित्त मंत्री चिदंबरम से सवाल किया है कि आखिर वह इस बयान से क्या साबित करना चाहते हैं? क्या वह यह कहना हैं कि उस वक्त की यूपीए सरकार अमेरिका के दबाव में काम कर रही थी?

पूर्व वित्त मंत्री के बयान को लेकर क्या बोले राशिद अल्वी?

न्यूज एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राशिद अल्वी ने कहा, ‘चिदंबरम क्या कहना चाहते हैं कि यूपीए सरकार अमेरिका के दबाव में काम कर रही थी? उनके इस बयान से सीधे तौर पर भाजपा को बल मिलेगा. वैसे भी यह 2008 की बात है और अब 16 सालों के बाद वे इस पर बयान क्यों दे रहे हैं? अगर वे यह बात नहीं चाहते थे तो उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए था.’

राशिद अल्वी ने कहा, ‘कांग्रेस पार्टी के अंदर कई ऐसे लोग मौजूद हैं, जो कांग्रेस को कमजोर करने की मंशा रखते हैं. घर को आग लग गई, घर के चिराग से. वह यह क्यों साबित करना चाहते हैं कि उस वक्त की यूपीए सरकार अमेरिका के दबाव में काम कर रही थी. इसका मतलब है कि वह भाजपा को मजबूत करना चाहते हैं.’

पी. चिदंबरम ने 26/11 आतंकी हमले को लेकर क्या दिया था बयान?

दरअसल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम ने एक पॉडकास्ट में कहा था कि वह व्यक्तिगत रूप से 26/11 मुंबई आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी सैन्य कार्रवाई के पक्ष में थे, लेकिन तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली सरकार ने पड़ोसी देश के खिलाफ कूटनीटिक उपायों का इस्तेमाल किया, जो विदेश मंत्रालय की ओर से दिखाया गया नजरिया था.

उन्होंने कहा कि अमेरिका समेत शक्तिशाली देश भी यही चाहते थे कि भारत पाकिस्तान के साथ युद्ध या कोई सैन्य कार्रवाई न करे. बता दें कि 26 नवंबर, 2011 को मुंबई में हुए आतंकवादी हमले के तुरंत बाद पी. चिदंबरम को केंद्रीय गृह मंत्री नियुक्त किया था, इससे पहले वह वित्त मंत्रालय का कार्यभार संभाल रहे थे. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »