They call him OG Review: पवन कल्याण के स्टाइल और स्वैग से भरी फिल्म, पूरी तरह छा गए इमरान हाशमी

पवन कल्याण बहुत बड़े तेलुगु स्टार हैं फैंस उनके लिए पागल हैं. उनकी एक झलक पर सीटियां तालियां बजती है. ये फिल्म उनके इसी स्टारडम को सेलिब्रेट करती है. इस फिल्म में उन्हें जिस अंदाज में दिखाया गया है वो जबरदस्त है और ये देखकर सिर्फ उनके फैंस नहीं, बाकी के लोग भी ताली बजा देंगे. एक जगह एक गैंगस्टर कहता है कि OG को मारने के बाद ये बंदूक वापस कर देना, इसे म्यूजियम में डिसप्ले करना है कि गंभीरा को मारने वाली गन. जब एक पुलिसवाला OG से कहता है कि तू बूढ़ा हो गया तो वो कहता है जंगल में शेर 60 मील की रफ्तार से दौड़ता है और हिरन 90 की लेकिन शेर हिरन को पकड़ लेता है और इसकी वजह है डर. इस फिल्म में पवन कल्याण सब पर भारी हैं. उनकी वजह से फिल्म की कहानी पर भी ध्यान नहीं जाता क्योंकि वो स्क्रीन पर जो कमाल दिखाते हैं आप बस देखते रह जाते हैं. ये तेलुगु फिल्म हिंदी में थियेटर में रिलीज हुई है.

कहानी 
ओजस गंभीरा यानी OG यानी पवन कल्याण15 साल पहले मुंबई छोड़कर जा चुका है, लेकिन फिर मुंबई में एक कंटेनर आता है. जिसको सत्या दादा यानी प्रकाश राज छुपा देते हैं.  इसे हासिल करने ओमी भाऊ यानी इमरान हाशमी आता है. और फिर गैंगवॉर होती है, कहानी में कई सब प्लॉट आते हैं. OG की फैमिली दिखाई जाती है, उसका सत्या दादा के परिवार से रिश्ता दिखाया जाता है, कैसे ओमी और OG भिड़ते हैं, ये देखने आपको थियेटर जाना होगा.

कैसी है फिल्म
ये पवन कल्याण के स्टारडम का जश्न मनाती फिल्म है. उनका स्टाइल और स्वैग कमाल का लगता है, फिल्म स्टाइलिश है. कमाल तरीके से शूट हुई है, सिनेमैटोग्राफी जबरदस्त है, कई सीन आएंगे जब आप सीटी और ताली बजाएंगे. कहानी भले ठीक ठाक है या आप कमजोर भी कह सकते हैं लेकिन ट्रीटमेंट जबरदस्त है. ऐसी फिल्में अपने टीजर और ट्रेलर से ही बता देती हैं कि कहानी क्या होगी. लेकिन कहानी को जिस तरह से दिखाया गया है वो कमाल है. फैंस के लिए ऐसी फिल्में ट्रीट होती हैं और इसीलिए ये मास सिनेमा होती हैं.

एक्टिंग
पवन कल्याण का काम जबरदस्त है, वो हर फ्रेम में आग लगा देते हैं. वो इतने फिट और स्टाइलिश लगे हैं कि उनसे नजर नहीं हटती. इमरान हाशमी का स्क्रीन स्पेस कम मिला है, लेकिन वो छा गए हैं. गैंगस्टर के किरदार में उन्होंने जान डाल दी है. प्रकाश राज का काम हमेशा की तरह कमाल है. प्रियंका मोहन OG की पत्नी के रोल में काफी प्यारी लगती हैं. श्रेया रेड्डी ने जबरदस्त काम किया है, वो जब बंदूक उठाती हैं तो कमाल लगती हैं. अर्जुन दास ने बढ़िया काम किया है.

राइटिंग और डायरेक्शन
सुजीत की राइटिंग ठीक ठाक है, कहानी में और गहराई होनी चाहिए थी. लेकिन डायरेक्शन जबरदस्त है, एक सुपस्टार को कैसे पेश करना है ये वो जानते है आए उन्होंने किया है.

कुल मिलाकर ये फिल्म देखी जा सकती है

रेटिंग – 3.5 stars

खत्म हुआ इंतजार! इस दिन शुरू होगा ‘खतरों के खिलाड़ी 15’, 13 सितारे दिखाएंगे खतरनाक स्टंट

रोहित शेट्टी का पॉपुलर स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ का दर्शक काफी टाइम से इंतजार कर रहे हैं. दो साल के बाद

Read More »

वेनेजुएला में तबाही का तांडव: जुड़वा भूकंप से 589 मौतें, 3 हजार घायल; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

वेनेजुएला में विनाशकारी जुड़वा भूकंप को आए अब तक 30 घंटे से ज्यादा समय बीत चुका है, लेकिन फिर भी धराशाई हो चुकी इमारतों के मलबों

Read More »

होर्मुज से गुजर रहे जहाज पर ईरान का ड्रोन हमला, भड़के ट्रंप ने दी कड़ी चेतावनी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार (26 जून 2026) को ईरान पर सीजफायर समझौते का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से

Read More »

राम मंदिर मामला: ड्यूटी के बाद नहीं होती थी तलाशी, सिफारिश पर मिली थी नोट गिनने की जिम्मेदारी

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में गिरफ्तार किए गए सभी 8 आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार (26 जून) को अदालत में पेश किया. सूत्रों के मुताबिक,

Read More »

सिर्फ एक हार से बिगड़ सकता है खेल! जानिए कैसे सेमीफाइनल से बाहर हो सकती है टीम इंडिया

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक केवल इंग्लैंड सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर पाया है. पाकिस्तान समेत चार टीम बाहर हो चुकी हैं.

Read More »

“साउथ इंडस्ट्री में महिलाओं को देखने का नजरिया गलत”, तमन्ना भाटिया का बड़ा खुलासा

जानी-मानी एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने हाल ही में साउथ सिनेमा को लेकर कुछ ऐसा कहा है जिसने एक नई बहस छेड़ दी है. साउथ सिनेमा

Read More »

CM मान के कथित वीडियो पर बड़ा खुलासा, पंजाब पुलिस पर फर्जी रिपोर्ट गढ़ने का आरोप

पंजाब की राजनीति से बड़ी खबर आई है. पंजाब के सीएम भगवंत मान के कथित वीडियो से जुड़ी श्री अकाल तख्त साहिब की रिपोर्ट को

Read More »

सदी का सबसे सूखा जून! MP, महाराष्ट्र और गुजरात में बारिश का भारी संकट, 85% तक कम बरसे बादल

देश में मानसून को लेकर जो हालत बनी है, वह अब सीधे तौर पर एक रिकॉर्ड की तरफ बढ़ रही है. मौसम विभाग के आंकड़े

Read More »