जनजातीय महानायक शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ का बलिदान दिवस, CM मोहन यादव ने महानायकों को दी श्रद्धांजलि

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर प्रवास के दौरान जनजातीय महानायक अमर शहीद राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. सीएम ने गुरुवार (18 सितंबर) को इस कार्यक्रम में हिस्सा लेकर उनकी गौरवगाथा का स्मरण किया. उन्होंने बताया कि अंग्रेजों ने बिना कोई मुकदमा चलाए महाराज शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह को तोप से उड़ाने का निर्णय लिया था.

CM ने अंग्रेजों के शासन की आलोचना करते हुए कहा, ”अंग्रेज तो कहते हैं कि हम तो न्याय से चलते हैं, पद्धति से चलते हैं, मुकदमे लगाकर फैसले करते हैं. लेकिन ये फैसले इस बात के गवाह हैं कि दोनों राजा शंकर शाह जी और कुंवर रघुनाथ शाह जी को बगैर कोई मुकदमा चलाए, बिना किसी प्रक्रिया के पालन किए उन्हें तोप से उड़ाने का निर्णय लिया था.”

 

शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह की गौरवगाथा

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आगे कहा, ”अंग्रेजों ने शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह से आखिरी बार पूछा तो उन्होंने कहा, ”तुम्हारे तोप के गोले में कितना दम है, याद रखना मैं अगर तोप से एक बार बचूंगा तो दूसरी बार फिर ये जीत लिखूंगा तुम में जितना दम हो उतना लगा लेना लेकिन मैं मौत से नहीं डरता हूं. ऐसे रघुनाथ शाह जी के लिए हम अपने समाज के माध्यम से अभिनंदन करें.”

अंग्रेज के गुर्गे आज भी समाज में फूट डाल रहे- मोहन यादव

एमपी के सीएम ने ये भी कहा, ”हमारा आदिवासी समाज, जिस प्रकार से मां दुर्गा-भवानी की अराधना करते करते- जीवन में एकमात्र लक्ष्य भारत माता की जय करते-करते अंग्रेजों को भगाने का संकल्प लिया था. आज भी अंग्रेज के गुर्गे समाज में फूट डालने के लिए जानें क्या-क्या कहते हुए घूमते हैं. आज भी हमको बरगलाते हैं. मैं मंडला भी गया था, जहां शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह माता की पूजा करते थे. उस जगह पर बहुत ही आनंद आता है.”

‘स्वदेशी अपनाकर उनके बलिदान को सार्थक बनाएं’

सीएम ने आगे कहा, ”अपने गीतों-कविताओं के माध्यम से दोनों नायकों ने जनजातीय अंचल में आजादी की अलख जगायी. इस क्रांति का मूल कारण ‘स्वदेशी’ ही था. वर्तमान में हम भी स्वदेशी अपनाकर भारत को सक्षम बनाएं और महाराज शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह जी के बलिदान को सार्थक बनाएं.” हाईन्यूज़ !

ISRO में 175 साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों पर भर्ती, 16 सितंबर तक करें आवेदन

इसरो ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़े

Read More »

व्रत में इन 5 चीजों का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, सेहत बिगड़ने का खतरा

धार्मिक मान्यताओं में जन्माष्टमी के व्रत को संयम और सात्विकता से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, व्रत में खाई जाने वाली हर चीज को ज्यादा

Read More »

सोफिया कुरैशी केस में विजय शाह को राहत? राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता

मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. मंत्री

Read More »

US में H-4 वर्क परमिट पर संकट! भारतीय परिवारों की बढ़ सकती है मुश्किल

अमेरिका में रहने वाले H-1B वीजा धारकों के जीवनसाथियों के लिए काम करने का अधिकार खतरे में पड़ सकता है. ट्रंप प्रशासन ने H-4 वीजा

Read More »

ईरान युद्ध के बीच ट्रंप को झटका, अमेरिकी आर्मी सेक्रेटरी डैन ड्रिस्कॉल ने दिया इस्तीफा

ईरान से युद्ध के बीच अमेरिका को बड़ा झटका लगा है. यूएस आर्मी सेक्रेटरी ड्रैन ड्रिस्कॉल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. रिपोर्ट्स

Read More »

‘BJP और चुनाव आयोग के तरीके बदलते रहते हैं…’, राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने महाराष्ट्र की ड्राफ्ट लिस्ट पर सवाल उठाते हुए बीजेपी और चुनाव आयोग पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, ‘भाजपा और

Read More »

किचन सिंक की नाली जाम होने से हैं परेशान? बिना प्लंबर ऐसे करें मिनटों में साफ

Home Remedies:  किचन सिंक की नाली जाम होना घर की रोजमर्रा की परेशानी बन सकता है. बर्तन धोते समय पानी सिंक में जमा होने लगे, बदबू

Read More »