MP News: हैल्लो सर मेरा बॉयफ्रेंड फोन नहीं उठा रहा! लड़की ने मिला दिया पुलिस को फोन, जानें फिर क्या हुआ?

क्विक रिस्पांस टीम डायल 100 याद है ना आपको, जिसका नंबर बदलकर अब डायल 112 कर दिया गया है. जनता की एक शिकायत पर त्वरित मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान करना इनका काम है, मध्य प्रदेश पुलिस ने इस सेवा को इसी के लिए तैनात कर रखा है. अब एक्सीडेंट हो या कोई वारदात या अन्य मामले, पुलिस एक कॉल में सेवा में उपस्थित हो जाती है.

बुधवार (10 सितंबरकी शाम जुन्नारदेव थाने में तैनात डायल 112 के कर्मचारी उस वक्त हैरान रह गए जब एक युवती ने फोन कर शिकायत कर दी कि मेरा बॉयफ्रेंड फोन नहीं उठा रहा, आखिरी बार बात होने पर उसने सुसाइड करने की धमकी दिया था. अब इस कॉल पर पुलिस हरकत में आई और पड़ताल में जुट गई. जानकारी में टीआई राकेश बघेल ने बताया कि बुधवार की रात आठ से नौ बजे के आसपास डायल 112 में तैनात आरक्षक राजपाल को एक इवेंट मिला, उसमें फोन करने

पुलिस होत रही हैरान-परेशान

वाली युवती ने खुद को जुन्नारदेव के कोटाखारी गांव का बताया और फोन पर कहा कि उसका बॉयफ्रेंड बुरी में रहता है और बार-बार बात करने का दबाव बना रहा है. जब उसने उसे इंकार कर दिया तो उसने सुसाइड करने की धमकी दी और फिर फोन नहीं उठा रहा. इस शिकायत पर पुलिस ने बुरी के कोटवार से संपर्क साधा तो पता चला कि इस नाम का युवक गांव में ही नहीं है, जबकि युवक का नंबर भी नहीं लग रहा था, जिसके बाद युवती ने भी फोन बंद कर लिया और पुलिस हैरान-परेशान होते रही.

जरूरत पड़ने पर की जाती है वैधानिक कार्रवाई

बी एस,ठाकुर (उप-पुलिस अधीक्षक- रेडियो)ने बताया कि जुन्नारदेव थाने में किसी महिला में डायल 112 में फोन करके बताया कि उसका बॉय फ्रेंड फोन नहीं उठा रहा है. उसकी लास्ट टाइम जो बातचीत में कहा सुनी हुई थी. उसमें युवक ने कहा था कि मैं सुसाइड कर लूंगा. चूंकि इस शिकायत में आत्महत्या की धमकी जैसा विषय था, इसलिए इस शिकायत को गंभीरता से लिया गया लेकिन एफ आर बी उस लोकेशन पर गई लेकिन वहां कोई ट्रेस नहीं हुआ.

इसके बाद शिकायतकर्ता महिला का भी फोन बंद था. शिकायत पर एफ आर बी को पहुंचना जरूरी होता है. अगर कोई फालतू कॉल बार बार करता है तो उसका नंबर ब्लॉक कर दिया जाता है. जरूरत पड़ने पर वैधानिक कार्रवाई की जाती है. HIGH NEWS !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »