भगवान विष्णु पर अपनी टिप्पणी को लेकर मचे विवाद के बीच चीफ जस्टिस ने अपनी सफाई में कहा- मैं सभी धर्मों का सम्मान करता हूं

चीफ जस्टिस बूषण रामकृष्ण गवई ने भगवान विष्णु की मूर्ति को लेकर अपनी एक टिप्पणी पर हुए विवाद को लेकर सफाई दी है. उन्होंने कहा है कि वह हर धर्म का सम्मान करते हैं. कोर्ट में मौजूद सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि सभी लोग इस बात को जानते हैं. वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने भी कहा कि आज कल सबको तीखी प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ता है.

16 सितंबर को एक मामले की सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस ने एक टिप्पणी की थी. याचिका में खजुराहो के एक मंदिर में खंडित भगवान विष्णु की मूर्ति को दोबारा स्थापित करने की मांग की गई थी. जावरी मंदिर की यह मूर्ति मुगल आक्रमण के दौरान खंडित हुई थी. चीफ जस्टिस की अध्यक्षता वाली बेंच ने इसे भारतीय पुरातत्व सर्वे (ASI) के अधिकार क्षेत्र का मामला बताते हुए दखल से मना किया था. इसी दौरान उन्होंने याचिकाकर्ता से ऐसी बात कही जो भारी विवाद की वजह बनी हुई है.

चीफ जस्टिस ने याचिकाकर्ता राकेश दलाल से कहा था, ‘आप भगवान से ही प्रार्थना कीजिए. आप कहते हैं कि आप भगवान विष्णु के परम भक्त हैं. वही आपकी सहायता करें. हमें क्षमा कीजिए. ASI के कामकाज में हम दखल नहीं देंगे.’ इस टिप्पणी को असंवेदनशील और अपमानजनक बताते हुए लोग तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. लोग चीफ जस्टिस पर हिंदू विरोधी मानसिकता रखने का आरोप लगा रहे हैं.

गुरुवार, 18 सितंबर को लंच ब्रेक के बाद दोपहर लगभग 2.10 पर कोर्ट में वापस आए चीफ जस्टिस ने कहा कि उन्हें लोगों की प्रतिक्रिया की जानकारी मिली है. उन्होंने कहा, ‘मुझे पता चला है कि उस दिन मेरी कही बात को लेकर सोशल मीडिया पर बहुत कुछ लिखा जा रहा है. मैं सभी धर्मों का सम्मान करता हूं.’

कोर्ट में मौजूद सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा, ‘आज कल हर बात पर भारी प्रतिक्रिया देखने को मिलती है. मैं चीफ जस्टिस को 10 साल से जानता हूं. चीफ जस्टिस हर धर्म से जुड़े स्थानों में जाते रहे हैं.’ कोर्ट में मौजूद वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने कहा, ‘आज कल सबको ऐसी बातों का सामना करना पड़ता है.’

इस दौरान चीफ जस्टिस ने नेपाल का भी ज़िक्र किया. हालांकि, यह साफ नहीं हो पाया कि वह क्या कहना चाह रहे थे. गौरतलब है कि पिछले दिनों अपनी नेपाल यात्रा के दौरान चीफ जस्टिस काठमांडू के प्रसिद्ध हिंदू मंदिर पशुपतिनाथ के अलावा लुंबिनी में भगवान बुद्ध की जन्मस्थली पर बने विहार में भी गए थे. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »