Overhydration Risk: क्या आप भी जरूरत से ज्यादा पानी पी रहे हैं? कितना पीना चाहिए…जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट जाने

Overhydration Risk: सेहतमंद रहने के लिए दिनभर खूब पानी पीने की सलाह दी जाती है.लेकिन क्या आप जानते हैं कि जरूरत से ज्यादा पानी पीना भी शरीर के लिए उतना ही खतरनाक हो सकता है जितना कम पानी पीना? हाल ही में एक्सपर्ट्स ने चेतावनी दी है कि (overhydration effects) यानी जरूरत से ज्यादा पानी पीने से शरीर के इलेक्ट्रोलाइट्स का बैलेंस बिगड़ सकता है और यह गंभीर हेल्थ प्रॉब्लम्स का कारण बन सकता है.

डॉ. पाल बताते हैं कि शरीर की जरूरत से ज्यादा पानी पीने पर किडनी पर दबाव बढ़ जाता है और ब्रेन (Brain) पर भी नेगेटिव असर पड़ सकता है.

क्यों जरूरी है बैलेंस्ड मात्रा में पानी पीना?

शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए पानी बेहद जरूरी है. यह टॉक्सिन्स को बाहर निकालने, पाचन को दुरुस्त रखने और स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद करता है. लेकिन जब हम जरूरत से ज्यादा पानी पीते हैं, तो शरीर का सोडियम लेवल गिर जाता है.इसे मेडिकल भाषा में हाइपोनेट्रेमिया कहा जाता है. इस स्थिति में थकान, चक्कर और सिरदर्द जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं.

कितना पानी पीना है सही?

हर व्यक्ति को कितनी मात्रा में पानी पीना चाहिए, यह उसकी उम्र, वजन, एक्टिविटी और मौसम पर निर्भर करता है. सामान्य तौर पर दिनभर में 2.5 से 3 लीटर पानी पर्याप्त माना जाता है. लेकिन अगर कोई ज्यादा पसीना बहाता है या बहुत एक्टिव है तो उसे थोड़ी ज्यादा मात्रा की जरूरत हो सकती है. वहीं सर्दियों में या कम एक्टिव लोगों को कम पानी की आवश्यकता होती है.

ज्यादा पानी पीने के नुकसान

किडनी पर दबाव – जरूरत से ज्यादा पानी किडनी को ज्यादा काम करने पर मजबूर करता है
ब्लड प्रेशर असंतुलन – ओवरहाइड्रेशन से इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन के कारण ब्लड प्रेशर फ्लक्चुएट हो सकता है
ब्रेन पर असर – रिसर्च के मुताबिक, ज्यादा पानी ब्रेन सेल्स को स्वेल कर सकता है जिससे सिरदर्द और कंफ्यूजन हो सकता है
किन संकेतों से समझें कि आप ज्यादा पानी पी रहे हैं?

बार-बार पेशाब आना
हाथ-पैरों में सूजन
लगातार थकान या चक्कर
सिर में भारीपन
हेल्दी तरीके से पानी पीने के टिप्स

प्यास लगने पर ही पानी पिएं, मजबूरी में नहीं
एक साथ बहुत ज्यादा पानी न पीकर थोड़ी-थोड़ी मात्रा में दिनभर पिएं
गर्मियों में नारियल पानी, छाछ या नींबू पानी जैसे हेल्दी ड्रिंक्स शामिल करें
पानी की मात्रा का ध्यान रखें और जरूरत से ज्यादा सेवन से बचें
Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »