MP NEWS: नरसिंहपुर में महिलाओं ने शराब की दुकान में लगाई आग, ‘नारी शक्ति जिंदाबाद’ के लगाए नारे

मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के बीकोर गांव में मंगलवार शाम (9 सितंबर) कुछ महिलाओं ने देसी शराब की एक लाइसेंसी दुकान पर धावा बोल दिया. महिलाओं ने वहां रखी शराब की पेटियों को बाहर निकाल कर आग लगा दी और फिर पूरी दुकान को आग के हवाले कर दिया.

स्थानीय महिलाओं का कहना है कि वे लंबे समय से शराब की दुकान के कारण परेशान थीं. उनका आरोप है कि शराब के कारण गांव में कई सामाजिक समस्याएं बढ़ रही थीं. इसी नाराजगी के चलते महिलाओं ने दुकान के बाहर इकट्ठा होकर कार्रवाई करने का फैसला लिया.

प्रशासन ने किया मौके पर नियंत्रण
नरसिंहपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया ने बताया कि पुलिस को मंगलवार शाम शराब की दुकान में आग लगने की सूचना मिली. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने स्थिति को काबू में किया.

उन्होंने बताया कि शराब दुकान के मालिक ने शिकायत दर्ज कराई है और इस मामले में जांच शुरू कर दी गई है. एसपी भूरिया ने कहा कि ‘‘जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.’’

गांव वाले लंबे समय से थे परेशान
स्थानीय लोगों का कहना है कि बीकोर गांव में लोग लंबे समय से शराब दुकान से परेशान थे. उन्होंने कई बार प्रशासन से शिकायत की, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. यही वजह है कि लोग अब खुद इस दिशा में कदम उठा रहे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि शराब के कारण बच्चों और युवाओं पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है और इससे परिवारों में भी तनाव बढ़ा है.

नाराज लोगों ने पुलिस और प्रशासन पर उठाए सवाल
स्थानीय लोगों का कहना है कि शराब की दुकानों के कारण गांव में कई समस्याएं बढ़ रही थीं. इस घटना से यह साफ हो गया कि ग्रामीण प्रशासन से निराश होकर अब खुद ही कदम उठा रहे हैं. पुलिस और प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं.हाईन्यूज़ !

ट्रंप का बड़ा दावा: हमास ने किया सरेंडर, गाजा से पीछे हटेगी इजरायली सेना?

गाजा युद्ध को लेकर एक बड़ा कूटनीतिक घटनाक्रम सामने आया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि हमास के पूर्ण निशस्त्रीकरण (हथियार सरेंडर) और

Read More »

बंगाल में CM शुभेंदु अधिकारी की हत्या की साजिश? जैश-ए-मोहम्मद का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़े एक संदिग्ध आतंकवादी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार

Read More »

संसद में राहुल गांधी के एक शब्द पर मचा बवाल, जानें आखिर क्या कहा?

लोकसभा में मानसून सत्र के दौरान बोलते हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने छात्रों, शिक्षा व्यवस्था और एग्जाम सिस्टम से जुड़े मुद्दों को उठाया. उन्होंने

Read More »

सूर्य ग्रहण के बाद स्नान क्यों किया जाता है? जानिए इसके पीछे का धार्मिक और वैज्ञानिक कारण

Surya Grahan 2026: हिंदू धर्म में सूर्य ग्रहण को एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना के साथ-साथ धार्मिक दृष्टि से भी विशेष माना जाता है. ग्रहण समाप्त होने

Read More »

शुभमन गिल बने दुनिया के नंबर-1 ODI बल्लेबाज, ICC रैंकिंग में लंबी छलांग

ICC ODI Rankings, Shubman Gill: शुभमन गिल वनडे के नंबर वन बल्लेबाज बन गए. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बुधवार (29 जुलाई) को ताजा रैंकिंग जारी

Read More »

‘कांवड़ यात्रा में सनातनी प्रतिष्ठानों पर ही करें भोजन’, स्वामी यशवीर जी महाराज की अपील

पश्चिमी उतर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा के दौरान मंगलवार को योग साधना आश्रम के महंत स्वामी यशवीर जी महाराज ने अपने समर्थकों

Read More »

‘ये सोनिया जी का…’ राहुल गांधी पर गिरिराज सिंह का बड़ा पलटवार

कांग्रेस नेता राहुल गांंधी (Rahul Gandhi) ने बुधवार (29 जुलाई, 2026) को लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल के दौरान कहा कि गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने प्रदर्शनकारियों (जंतर-मंतर

Read More »

लोकसभा में पहले हाथ जोड़कर की अपील, फिर राहुल गांधी को रिजिजू की सख्त चेतावनी, जानें वजह

लोकसभा में पब्लिक एग्जामिनेशंस (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) संशोधन विधेयक, 2026 पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने छात्रों, शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा

Read More »

लोकसभा में जितेंद्र सिंह का बड़ा खुलासा, गोली चलाने का आदेश मंत्री नहीं देता

लोकसभा में पब्लिक एग्जामिनेशंस संशोधन बिल, 2026 पर चर्चा के दौरान केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेपर लीक के खिलाफ हुए छात्र प्रदर्शनों और

Read More »