इंदौर न्यूज़: नशे के कारोबार में लिप्त 25 केस वाली ‘पंगु बाई’ गिरफ्तार, बच्चों से कराती थी ड्रग्स सप्लाई

इंदौर शहर में नशे के कारोबार में अब महिलाएं बड़ी भूमिका निभा रही हैं. पिछले महीने द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में सीमा नाथ नामक महिला ड्रग्स सप्लायर पकड़ी गई थी, और अब उसी तर्ज़ पर कुख्यात सरिता उर्फ पंगु बाई को आजाद नगर थाना पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ धर दबोचा है.

चौंकाने वाली बात यह है कि पंगु बाई पर 25 से ज्यादा एनडीपीएस और शराब तस्करी के अपराध दर्ज हैं और पंगु बाई 10 से 12 साल के मासूम बच्चों से ड्रग्स की पुड़िया सप्लाई करवा रही थी ताकि पुलिस की नज़रों से बच सके. इस गिरफ़्तारी ने शहर में फैले नशे के नेटवर्क की बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है.

24 ग्राम से अधिक ब्राउन शुगर जब्त
इस मामले में क्राइम ब्रांच के अतिरिक्त डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि थाना आजाद नगर पुलिस ने लेटेश्वर हनुमान मंदिर के पास संदिग्ध महिला को घेराबंदी कर पकड़ा. तलाशी में उसके पास से 24 ग्राम से अधिक ब्राउन शुगर जब्त हुई, जिसकी कीमत 24 हजार रुपये से अधिक आंकी गई है. दंडोतिया ने बताया कि पंगु बाई पर पहले से ही 25 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, जिनमें अवैध शराब, मादक पदार्थ और मारपीट के मामले शामिल हैं. वह थाना आजाद नगर की लिस्टेड ड्रग्स सप्लायर लिस्ट में शामिल है.

ठिकाना बदलकर पुलिस को देती थी चकमा
पूछताछ में आरोपी महिला ने कबूल किया कि नशे की लत और जल्दी पैसा कमाने की चाह में वह इस धंधे में उतरी. पुलिस का कहना है कि आरोपी बेहद शातिर है और हर दिन अपना ठिकाना बदलकर पुलिस को चकमा देती थी. साथ ही दस से बारह साल के बच्चों को ड्रग्स सप्लाई के लिए इस्तेमाल कर रही थी, जो कि बेहद खतरनाक प्रवृत्ति है. दंडोतिया ने कहा कि पुलिस ड्रग्स कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शेगी नहीं. पंगु बाई से रिमांड लेकर उसके सप्लायर और पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जाएगा.

‘लगातार जारी रहेगी सख्त कार्रवाई’
इस कार्रवाई ने साफ कर दिया है कि इंदौर में ड्रग्स का जाल गहराई तक फैला है और अब महिलाएं भी बड़े स्तर पर इसमें सक्रिय हो चुकी हैं. पुलिस का दावा है कि शहर को नशे से मुक्त करने के लिए लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »