Nepal Violence: भारत पर पर भी पड़ा नेपाल हिंसा का असर! बॉर्डर सील, मैत्री सेवा बंद, बिजनेस ठप

नेपाल में जारी हिंसा का असर अब भारत में भी दिखने लगा है. भारत-नेपाल बॉर्डर को पूरी तरह से सील कर दिया गया है. साथ ही भारत से नेपाल के लिए चलने वाली मैत्री बस सेवा को भी बंद कर दिया गया है. अब चोरी-छुपे आने-जाने वाले रास्तों पर पैनी नजर रखी जा रही है. इस हिंसा के चलते कारोबार भी पूरी तरह से ठप हो गया है. तमाम व्यापारियों का कारोबार इस वक्त पूरी तरह से बंद पड़ा है.

इस हिंसा के दौरान सबसे ज्यादा असर बनबसा, चंपावत, खटीमा के कारोबारियों को हो रहा है, क्योंकि यहां से अधिकांश कारोबार नेपाल के तमाम शहरों में होता है. यहां के कारोबारियों का कारोबार पूरी तरह से बंद पड़ा है. खटीमा के तमाम बाजारों में नेपाल के कारोबारियों का आना-जाना लगा रहता है और वहां के स्थानीय लोग लगातार खटीमा पहुंचते हैं और यहां से सामान खरीदते हैं, लेकिन नेपाल में जारी हिंसा के चलते इस वक्त खटीमा के बाजार सूने पड़े हैं. नेपाल बॉर्डर पूरी तरह से सील कर दिया गया है, जिसके चलते आवाजाही ठप है. पुलिस, बॉर्डर सुरक्षा बल और आर्मी पूरी तरह से नेपाल के तमाम बॉर्डर्स पर नजर रखे हुए हैं और लगातार कई रास्तों पर नजर रखी जा रही है कि इन रास्तों से कोई भी उपद्रवी भारत में प्रवेश न कर सके.

नेपाल-भारत बस सेवा ठप
नेपाल के महेंद्र नगर से दिल्ली तक चलने वाली और देहरादून आने वाली मैत्री बस सेवा पूरी तरह से मंगलवार से बंद हो चुकी है. इस बस सेवा के बंद होने से दोनों देशों के नागरिकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है, क्योंकि काफी लोग नेपाल से भारत में फंसे हैं और भारत के कई लोग नेपाल में फंसे हैं. इस बस सेवा के बंद होने से दोनों ही ओर के नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. उत्तराखंड के खटीमा के कई व्यापारियों की दुकानें महेंद्र नगर, नेपाल में मौजूद हैं, जो बॉर्डर तक नहीं आ पा रहे हैं. वहीं देहरादून, नैनीताल, मसूरी और कई जगहों पर नेपाली मजदूर जो काम करने आते हैं, वे वहीं फंस गए हैं. जबकि नेपाल से दिल्ली आने वाले और दिल्ली से नेपाल जाने वाले तमाम लोग फंसे हुए हैं. इनको बॉर्डर पर ही रोक दिया गया है.

भारत-नेपाल के सीमा क्षेत्र के इलाकों में SSB
नेपाल में बिगड़े हालातों को देखते हुए उधम सिंह नगर में अलर्ट जारी किया गया है. एसपी मणिकांत मिश्रा ने सभी को अलर्ट मोड पर रहने को कहा है. साथ ही बॉर्डर की लगातार निगरानी की जा रही है. पुलिस और बॉर्डर पुलिस लगातार सभी बॉर्डर पर नजर बनाए हुए हैं. वहीं पिथौरागढ़ में भी नेपाल से जोड़ने वाले पुल को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है. नेपाल में जारी हिंसा का असर भारत के सीमावर्ती इलाकों में साफ देखा जा रहा है. भारत-नेपाल के सीमा क्षेत्र के इलाकों में SSB और पुलिस लगातार सतर्क हैं. किसी भी राष्ट्र विरोधी व्यक्ति को भारत में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा. इसको लेकर पुलिस और सेना के जवान पूरी तरह से अलर्ट हैं.

T20I में रोहित और अभिषेक ही कर पाए ये खास कारनामा, रिकॉर्ड जानकर चौंक जाएंगे

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बल्लेबाजों के लिए कम गेंदों में शतक पूरा करना किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है. भारत की बात करें तो रोहित शर्मा

Read More »

रिटायरमेंट के बाद भी पुलिस के साथ रहेंगे डॉग्स, फडणवीस सरकार ने बदले नियम

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुलिस डॉग्स रिटायरमेंट को लेकर एक बड़ा ही  संवेदनशील निर्णय लिया है. उन्होंने कहा है कि अब कोई भी

Read More »

भोपाल में कश्मीरी छात्रों को धमकाने का आरोप, एसोसिएशन ने जताई चिंता

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के गांधी नगर स्थित शांति होम्स कॉलोनी में दो कश्मीरी छात्रों को कथित तौर पर धमकाने और पीजी खाली कराने

Read More »

अमेरिका में आयशा वहाब ने रचा इतिहास, बनीं पहली अफगान-अमेरिकी सांसद

अफगान मूल की अमेरिकी नेता आयशा वहाब ने कैलिफोर्निया के 14वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट का विशेष चुनाव जीतकर इतिहास रच दिया है. 39 वर्षीय वहाब अमेरिकी

Read More »

सिंगापुर में भारतीय कारोबारी दिवालिया घोषित, 407 मजदूरों की सैलरी बकाया होने का आरोप

सिंगापुर में एक भारतीय नागरिक को (बैंकरप्ट) दिवालिया घोषित किया गया है. वह कई ऐसी कंपनियों के डायरेक्टर थे, जिन पर 400 से ज्यादा प्रवासी

Read More »

चीनी महंगी होने पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर हमला, E20 नीति को ठहराया जिम्मेदार

चीनी की बढ़ती कीमतों के बीच कांग्रेस ने E20 नीति को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है. पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने आरोप लगाया

Read More »

पैलेट गन केस: FIR की मांग पर थाने में धरने पर बैठे राहुल गांधी, बोले- ‘जब तक दर्ज नहीं होगी, नहीं हटेंगे’

दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन के इस्तेमाल को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पार्लियामेंट स्ट्रीट थाना पहुंचे हैं. वह

Read More »

‘वेस्ट बैंक को बांट देगा E1 सेटलमेंट’, इजराइल के फैसले पर यूरोपीय देशों का कड़ा विरोध

इजराइल की बेंजामिन नेतन्याहू सरकार ने वेस्ट बैंक में लगभग 1200 घर वाली बस्तियां बनाने के लिए एक टेंडर निकाला है. वेस्ट बैंक में इजराइल

Read More »