Indore: पार्षद अनवर कादरी ने कोर्ट में किया सरेंडर, लव जिहाद फंडिंग मामले में चल रहा था फरार

लव जिहाद फंडिंग मामले में लंबे समय से फरार चल रहे 40000 के इनामी आरोपी अनवर कादरी ने आखिरकार पुलिस की सख्ती और लगातार दबाव के चलते भेष बदलकर चुपचाप कोर्ट में सरेंडर कर दिया. आरोपी अनवर कादरी को लेकर पुलिस लंबे समय से अलर्ट पर थीं पुलिस की कई टीमें उसके ठिकानों पर लगातार छापामारी कर रही थी.

आरोपी ने शुक्रवार (29 अगस्त) को कोर्ट के सामने सरेंडर करने के पहले अपनी पहचान छिपाने के लिए वेशभूषा बदल ली थी और कोर्ट में किसी आम व्यक्ति की तरह पेश हुआ. इससे पहले कि पुलिस को उसकी मौजूदगी की भनक लगती, आरोपी ने कोर्ट नंबर 14 में सरेंडर किया.

कोर्ट में पुलिस बल तैनात

हालांकि, जैसे ही पुलिस को सूचना मिली कि फरार आरोपी अनवर कादरी कोर्ट में मौजूद है, बड़ी संख्या में पुलिस बल न्यायालय परिसर में पहुंच गया. लेकिन तब तक अनवर कादरी कोर्ट में पेश हो चुका था और प्रक्रिया शुरू हो चुकी थी.

गिरफ्तारी वारंट था जारी

वहीं एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि आरोपी कादरी के खिलाफ कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था. साथ ही आठ सितंबर तक उसकी संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की घोषणा भी की गई थी.

कई राज्यों में दी दबिश

उन्होंने कहा कि पुलिस की कई टीमें विभिन्न राज्यों में दबिश दे रही थीं. लगातार दबाव और कार्रवाई की संभावना को देखते हुए आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया. आज सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और विधिवत प्रक्रिया के तहत अनवर कादरी को गिरफ्तार किया गया. इसके बाद उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से आठ दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है.

एडिशनल डीसीपी ने बताया कि रिमांड अवधि में आरोपी से गहन पूछताछ की जाएगी और उसके नेटवर्क, फंडिंग के स्रोत और षड्यंत्र से जुड़े अन्य साक्ष्यों का आकलन किया जाएगा. जिन व्यक्तियों ने फरारी के दौरान उसे शरण दी है, उनके खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

लव जिहाद के नाम पर फंडिंग का आरोप

बता दें अनवर कादरी पर लव जिहाद के नाम पर गैरकानूनी गतिविधियों के लिए फंड इकट्ठा करने और उसका इस्तेमाल करने का आरोप है. उस पर कई संवेदनशील मामलों में धार्मिक उन्माद फैलाने, युवाओं को बरगलाने और अवैध फंडिंग से जुड़े केस दर्ज हैं.  पुलिस ने उसके ऊपर 40,000 रुपये का इनाम घोषित कर रखा था और कई बार उसके ठिकानों पर दबिश भी दी गई थी, लेकिन वह हर बार बच निकलता रहा.

पहचान बदलकर दे रहा था चकमा

कहा जा रहा है कि वह लगातार अपनी लोकेशन और पहचान बदलकर पुलिस को गुमराह कर रहा था. रिमांड के दौरान उससे जुड़े अन्य संदिग्धों, बैंक खातों, डिजिटल लेन-देन और इस मामले में जितने भी लोग उसके संपर्क में उनकी भी जांच की जाएगी. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »