‘फोटो खिंचवाने का मौका, जैकेट का रंग नहीं…’, पीएम मोदी-जिनपिंग की बैठक पर असदुद्दीन ओवैसी का कटाक्ष

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार (31 अगस्त, 2025) को तियानजिन में हुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात को लेकर बयान दिया है. उन्होंने पीएम मोदी और शी जिनपिंग की हुई बैठक को पूरी तरह से विफल करार दिया है. उन्होंने कहा कि जिन सवालों के जवाब की तलाश भारत के लोगों को थी, उन्हें इस बैठक से उनके जवाब नहीं मिले.

असदुद्दीन ओवैसी ने पीएम मोदी और शी जिनपिंग की मुलाकात को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रविवार (31 अगस्त, 2025) को एक पोस्ट साझा किया. पोस्ट में ओवैसी ने कहा, ‘चीन के राष्ट्रपति के साथ आज भारत के प्रधानमंत्री की बैठक उन महत्वपूर्ण सवालों के जवाब देने में विफल रही है जिनकी भारतीयों को तलाश थी.‘

पीएम मोदी और शी जिनपिंग की बैठक को लेकर क्या बोले ओवैसी?

AIMIM चीफ ने कहा, ‘इस सूची में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान को चीन का समर्थन और अफगानिस्तान में CPEC का विस्तार करने का सवाल सबसे ऊपर है. हमने चीन की ओर जल विज्ञान संबंधी नदी डेटा साझा करने पर भी एक शब्द भी नहीं सुना है. लद्दाख में सीमा की स्थिति भी ऐसी है कि हमारे बहादुर सैनिक बफर जोन में गश्त नहीं कर सकते हैं और साल 2020 के बाद हमारे चरवाहों को कई क्षेत्रों में जाने की अनुमति नहीं है. इसके अलावा, दुर्लभ मृदा और अन्य महत्वपूर्ण वस्तुओं की आपूर्ति फिर से शुरू करने के बारे में भी चीन ने कोई वादा नहीं किया है. न ही उसने कहा है कि वह भारत से और सामान आयात करेगा. ये वे मुद्दे हैं जो भारतीयों के लिए मायने रखते हैं, न कि फोटो खिंचवाने का अवसर, जैकेट का रंग या कालीन की लंबाई. दुख की बात है कि मोदी-शी जिनपिंग की बैठक ठोस मुद्दों पर कोई समाधान निकालने में विफल रही.’

द्विपक्षीय बैठक में पीएम मोदी ने जिनपिंग के साथ कई मुद्दों पर की चर्चा

विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने एससीओ शिखर सम्मेलन के पहले द्विपक्षीय वार्ता की. इस दौरान दोनों नेताओं ने आतंकवाद और बहुपक्षीय प्लेटफॉर्म्स पर निष्पक्ष व्यापार जैसे द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों और चुनौतियों पर भारत और चीन के साझा आधार को बढ़ाने की आवश्यकता पर चर्चा किया है. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »