SCO Summit: तियानजिन में जिनपिंग ने पीएम मोदी को दी अपनी मनपसंद कार, पुतिन भी रूस से लेकर आए ‘ऑरस’

चीन सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन के दौरान दो दिन के लिए चीन के तियानजिन शहर में एक खास कार दी. यह कार ‘होंगकी एल-5’ है, जिसे चीन में ‘रेड फ्लैग’ भी कहा जाता है. यह वही कार है, जिसका इस्तेमाल चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग करते हैं.

इस कार को चीन में ‘मेड इन चाइना’ का प्रतीक माना जाता है. इसका इतिहास 1958 से शुरू हुआ था, जब इसे खास तौर पर चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के बड़े नेताओं के लिए बनाया गया था. यह कार चीन की सरकारी कंपनी FAW (फर्स्ट ऑटोमोटिव वर्क्स) ने बनाई थी. राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने 2019 में भारत के महाबलीपुरम में प्रधानमंत्री मोदी से मिलने के दौरान भी इसी कार का इस्तेमाल किया था.

‘ड्रैगन और हाथी’ एक साथ करें काम

रविवार (31 अगस्त, 2025) को द्विपक्षीय बैठक के दौरान, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पीएम मोदी से कहा कि अब समय की मांग है कि ‘ड्रैगन और हाथी’ एक साथ आएं और दोस्त बनें. वहीं पीएम मोदी ने शी जिनपिंग से कहा कि भारत आपसी विश्वास, सम्मान और संवेदनशीलता के आधार पर चीन के साथ अपने संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है. दोनों देशों के बीच 2.8 अरब का सहयोग नागरिकों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा.

एक सम्बोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि सीमा पर अब शांति और स्थिरता का माहौल है, दोनों देशों के सैनिकों की अपने क्षेत्र में वापसी हो गई है. दोनों देश के नेताओं के बीच ये बातचीत ट्रंप के टैरिफ विवाद से उत्पन्न अशांति के बाद हुई.

‘ऑरस’ से राष्ट्रपति पुतिन करेंगे खास यात्रा

पीएम मोदी ने कहा, ‘हमारा सहयोग दोनों देशों के 2.8 अरब लोगों के हितों से जुड़ा है. इससे देश के लोगों की आर्थित स्थिति सही होने का रास्ता खुलेगा.’ इस बीच, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन तियानजिन शहर में अपनी खास राष्ट्रपति कार ‘ऑरस’ में सफर करेंगे. इस कार पर चीन की राजनयिक नंबर प्लेट लगी होगी.

ऑरस एक रेट्रो-स्टाइल (पुराने जमाने की डिजाइन वाली) लग्जरी कार है, जिसे रूस की ऑरस मोटर्स नाम की कंपनी ने बनाया है. यह कार खासतौर पर रूस के राष्ट्रपति के लिए तैयार की गई है और आधुनिक तकनीक के साथ-साथ शाही लुक भी देती है. हाईन्यूज़ !

इस्लामाबाद के PIMS अस्पताल में भीषण आग, 14 नवजातों की दर्दनाक मौत

इस्लामाबाद के पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के गायनेकोलॉजी वार्ड में आग लगी है. आग लगने के 15 नवजात शिशुओं की मौत हो गई है.

Read More »

US का ईरान पर फिलहाल नहीं होगा हमला, रूबियो ने बताया अब क्या है अगला प्लान

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने हाल के दिनों में कई देशों के विदेश मंत्रियों से कहा है कि फिलहाल अमेरिका द्वारा ईरान के खिलाफ

Read More »

चिराग पासवान ने बनाई नई टीम, 113 नेताओं को जिम्मेदारी; 8 राज्यों पर नजर

LJP R के प्रमुख और केंद्रीय फूड प्रोसेसिंग मंत्री चिराग पासवान ने बुधवार (26 अगस्त) को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की. इस लिस्ट में 113

Read More »

SC जज बनकर केस प्रभावित करने वाला सुकेश चंद्रशेखर दोषी करार, कोर्ट ने सुनाया फैसला

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने ठग सुकेश चंद्रशेखर को दोषी ठहराया है. मामला सुप्रीम कोर्ट का जज बनकर ACB के स्पेशल जज को प्रभावित

Read More »

रक्षाबंधन पर कम बजट में मिठाई खरीदनी है? ये किफायती ऑप्शन आएंगे काम

Budget-Friendly Sweets: रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्यार और रिश्ते को सेलिब्रेट करने का खास मौका होता है. इस दिन राखी बांधने के साथ भाई-बहन एक-दूसरे

Read More »

पहली बार फ्लाइट से सफर? एयरपोर्ट पहुंचते ही सबसे पहले क्या करें, जानें आसान गाइड

पहली बार फ्लाइट से यात्रा करना थोड़ा रोमांचक होने के साथ-साथ घबराहट भरा भी होता है. एयरपोर्ट की बड़ी बिल्डिंग, चेक-इन काउंटर, सिक्योरिटी चेक और

Read More »

यशस्वी जायसवाल पर ICC का एक्शन, श्रीलंकाई खिलाड़ी भी नहीं बचा; दोनों पर लगा जुर्माना

कोलंबो टेस्ट में टीम इंडिया बहुत मजबूत स्थिति में है, लेकिन यशस्वी जायसवाल मुश्किल में फंस सकते हैं. मुकाबले के पहले दिन उनकी असिता फर्नांडो के

Read More »

दिल्ली में बारिश का असर: चांदनी महल में जर्जर इमारत का हिस्सा गिरा, वाहन क्षतिग्रस्त

दिल्ली में तेज बारिश का कहर जारी है. इस बीच सोमवार (24 अगस्त) को चांदनी महल थाना क्षेत्र के पहाड़ी भोजला में सुबह जर्जर इमारत

Read More »