MP इंदौर: ब्वॉयफ्रेंड ने मिलने से किया मना तो बनाया सुसाइड करने का मन, और फिर…, श्रद्धा तिवारी की गजब प्रेम कहानी!

मिलना था इक्तेफाक, बिछड़ना नसीब था. यह कहावत सार्थक हुई है इंदौर में जहां 7 दिन पहले श्रद्धा तिवारी ने अपने ब्वॉयफ्रेंड सार्थक से मिलने के लिए घर छोड़ा था. सार्थक ने मिलने से मना किया तो किस्मत ने करण योगी को ट्रेन में मिलवा दिया, जिससे श्रद्धा ने अपना नसीब समझकर शादी कर के घर लौटी है.

दरअसल, सात दिनों से लापता श्रद्धा तिवारी मिल तो गई लेकिन जो कुछ खुलासा हुआ वह काफी फिल्मी है. मिसिंग मिस्टी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं जो पूरी तरीके से फिल्मी है शायद सुनकर ऐसा लग रहा है कि यह स्क्रिप्ट पटकथा बहुत दिनों पहले लिखी जा चुकी थी लेकिन श्रद्धा और करण के बयान से के साबित हो रहा है की कहानी फिल्मी नहीं बल्कि महज कुछ घंटे के प्यार और फिर शादी से जुड़ी हुई है.

7 दिन बाद पति संग लौटी श्रद्धा

बता दें कि 23 तारीख को दोपहर दो बजे के लगभग श्रद्धा आपने घर जनता क्वार्टर से निकलती है और तीन किलोमीटर दूर लोटस चौराहे से अचानक गायब हो जाती है. लगभग 7 दिन बाद मंदसौर जावरा के पास से बरामद होती है. 7 दिनों पहले जब अपने घर से निकली थी बी ए फाइनल ईयर की छात्रा थी और 7 दिनों बाद जब वह मिली तब वह शादीशुदा है और उसके पति का नाम करण योगी है.

‘मेरी बेटी को फंसाया गया’

श्रद्धा के पिता अनिल तिवारी ने कहा, “लड़की भागी किसी और के लिए थी, बीच में किसी और की एंट्री हुई. इस केस में कई एंगल है. अभी जांच होनी चाहिए. मेरी बेटी को फंसाया गया है. मैं इस शादी को नहीं मानता. लड़की अगर 10 दिन बाद कह देती है कि उसी लड़के से शादी करना चाहती हूं तो मैं धूमधाम से शादी करूंगा.”

अनिल तिवारी यह भी कहा, “मैंने अपनी बच्ची को कैसे पाला है, जीरो से लेकर अभी तक कैसे उठा हूं यह भी जानता हूं. मेरी बच्ची के साथ कुछ ऐसा हुआ है जिसे निकालने में समय लगेगा. मैं लड़के को नहीं जानता हू करण से बात हुई थी, उसने कहा कि बेटी जा रही थी. ये सुसाइड करने वाली थी.”

‘दोनों ने मर्जी से की शादी’

उन्होंने कहा, “करण ने उसे समझाया कहा कि तुम अपने पापा से बात कर लो ऐसा करण ने मुझे बताया है. जिस लड़के के पास 500 रुपये नहीं थे खाने के लिए मैंने 500 भेजे थे. वो मेरी बेटी का ख्याल कैसे रख पाएगा.” वहीं श्रद्धा से शादी करने वाले करण ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि श्रद्धा और हमनें दोनों ने मिलकर मरजी से शादी की है.

पुलिस ने क्या कहा?

वहीं एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में श्रद्धा ने पुलिस को बताया है कि वह घर से निकलने के बाद अपने ब्वॉयफ्रेंड सार्थक के संपर्क में थी और उसने सार्थक के साथ भागने का प्लान बनाया था, लेकिन सार्थक जब रेलवे स्टेशन नहीं पहुंचा तो वह ट्रेन से बैठकर रतलाम पहुंच गई.

ट्रेन में मिला करण

उन्होंने आगे बताया कि इस बीच उसने करण योगी जो की इंदौर के गुजराती समाज महाविद्यालय में इलेक्ट्रिशियन का काम करता है उससे संपर्क किया. पूछताछ में श्रद्धा ने बताया कि वह ट्रेन से रतलाम गई और इसी ट्रेन में किस्मत से उसे करण योगी मिल गया, और दोनों ने शादी करने का प्लान किया.

महेश्वर में की शादी

जिसके बाद दोनों रतलाम से मंदसौर और वहां से महेश्वर पहुंचे, जहां एक मंदिर में दोनों ने शादी कर ली. शादी के बाद दोनों सांवरिया सेठ की ओर रवाना हो रहे थे लेकिन श्रद्धा सीधे इंदौर के एमआईजी थाने पहुंची है. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »