Uma Bharti On Operation Sindoor: क्या ऑपरेशन सिंदूर का टारगेट पूरा हो गया? सवाल पर बोलीं उमा भारती- ‘PoK वापस लेते ही…’

भाजपा नेता उमा भारती ने शुक्रवार (29 अगस्त 2025) को ANI को दिए एक इंटरव्यू में ऑपरेशन सिंदूर से जुड़े सवाल का जवाब दिया. उनसे पूछा गया कि क्या ऑपरेशन सिंदूर का उद्देश्य पूरा हो गया है? इस पर बीजेपी नेता ने कहा, ‘हमारा अंतिम लक्ष्य PoK को पुनः प्राप्त करना है. PoK वापस लेते ही हमारा उद्देश्य पूरा हो जाएगा.’

उमा भारती  ने आगे कहा, ‘मैं उन लोगों को जवाब नहीं देना चाहती जो भारतीय सशस्त्र बलों की वीरता पर सवाल उठा रहे हैं. वे भारतीय सशस्त्र बलों का सम्मान करना नहीं जानते. वे राजनीति करने के भी काबिल नहीं हैं. आतंकवाद एक दिन पाकिस्तान को ही खत्म कर देगा. PoK देश का अभिन्न अंग होना चाहिए.’ उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत लगातार पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद से लड़ रहा है और उसे खत्म करेगा.

जब पाकिस्तान तबाह हो जाएगा, तब उसकी अक्ल ठिकाने आएगी: उमा भारती

उमा भारती ने कहा कि  पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के इस पूरे मुद्दे का समाधान प्राकृतिक न्याय है, जब पाकिस्तान आतंकवाद के कारण तबाह हो जाएगा, तब उसे अपनी अक्ल ठिकाने आएगी. उमा भारती ने 1994 में संसद की तरफ से पारित उस सर्वसम्मत प्रस्ताव का भी ज़िक्र किया, जिसमें पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग घोषित किया गया था.

22 अप्रैल को हुआ था पहलगाम आतंकी हमला

पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए थे. इसके जवाब में भारतीय सेना ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था. भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ढांचों को निशाना बनाया, जिसमें 100 से ज़्यादा आतंकवादी मारे गए. भारत ने इसके बाद पाकिस्तान के आक्रमण को नाकाम किया और उसके हवाई ठिकानों पर बमबारी की. भारत ने कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है और पाकिस्तान के किसी भी दुस्साहस का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा.

मालेगांव विस्फोट मामले पर जवाब

2008 के मालेगांव विस्फोट मामले में NIA अदालत की ओर से सभी आरोपियों को बरी किए जाने के बारे में पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए, उमा भारती ने कहा कि हिंदुओं को बदनाम करने और तुष्टिकरण की राजनीति करने की साजिश थी. उमा भारती ने कहा, “इस साजिश में शामिल लोगों को देश की प्रतिष्ठा की परवाह नहीं थी. उन्हें केवल सत्ता की परवाह थी.” उन्होंने कहा कि लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद श्रीकांत पुरोहित, साध्वी प्रज्ञा सिंह और अन्य को निशाना बनाया गया. लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद श्रीकांत पुरोहित को बहुत प्रताड़ित किया गया. हाईन्यूज़ !

थप्पड़कांड के पीड़ित साहिब सिंह का दावा, बोले- ‘मैं वीडियो बना रहा था, तभी प्रवेश वर्मा ने…’

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह के साथ काम करने वाले साहिब सिंह ने थप्पड़ मारने

Read More »

पूर्व राजदूत ने पाकिस्तान को घेरा, आतंकवाद पर जमकर लगाई फटकार

पाकिस्तान को लेकर ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में सामने आए आंकड़ों ने उसकी सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. Institute for Economics and

Read More »

नेपाल में फिर कुदरत का कहर! हिमलुंग हिमाल बेस कैंप में हिमस्खलन, 10 लापता

रविवार की सुबह सेंट्रल नेपाल में हिमलुंग पीक के बेस कैंप पर हिमस्खलन होने के बाद कम से कम 10 स्थानीय पर्वतारोही और गाइड लापता

Read More »

अभिजीत दीपके की CM हिमंत को चेतावनी, बोले- ‘आशुतोष रांका को नहीं छोड़ा तो…’

असम पुलिस की तरफ से गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संस्थापक आशुतोष रांका समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद

Read More »

दक्षिण अफ्रीका में दो शहरों में ताबड़तोड़ फायरिंग, 27 की मौत और 26 घायल

दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन और जोहान्सबर्ग शहर में अंधाधुंध फायरिंग की दो अलग घटनाओं में कुल 27 लोगों की मौत हो गई है.

Read More »

UN में बालेन शाह ने लिया भगवान शिव का नाम, बोले- ‘जय पशुपतिनाथ’

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने यूएन में बेहद दमदार भाषण दिया है. उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मंच पर कई अहम मुद्दों पर बातचीत

Read More »

भारत की UN स्थाई सदस्यता पर इस देश ने दिया खुला समर्थन, बोला- ‘इंडिया को मिलना चाहिए…’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की स्थायी सदस्यता को लेकर एक बार फिर बड़ा समर्थन सामने आया है. पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने 24

Read More »

नवीन पटनायक का CEC ज्ञानेश कुमार पर बड़ा बयान, SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल

चुनाव आयोग और एसआईआर प्रक्रिया पर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है.

Read More »

ज्ञानेश की बढ़ीं मुश्किलें, विपक्ष के बाद CJP ने भी मांगा इस्तीफा; सोशल मीडिया पर घिरे

चुनाव आयोग का उत्तर प्रदेश के मेरठ और वाराणसी में कार्यक्रम होने वाला था, जिसे स्थगित कर दिया गई है. इसको लेकर लगातार चुनाव आयोग

Read More »