MP Gotmar Mela: पांढुर्ना के गोटमार मेले में 800 लोग घायल, 5 की हालत नाजुक! क्या है ये खतरनाक ऐतिहासिक उत्सव?

दो गांवों के बीच के एक नदी, दोनों ओर के लोग बरसाते हैं एक दूसरे पर पत्थर…और ये सब कुछ होता है एक उत्सव. जी हां, ये उत्सव मध्य प्रदेश के पांढुर्ना जिले में हर साल मनाया जाता है, लेकिन शनिवार (23 अगस्त) को आयोजित इस वार्षिक गोटमार उत्सव के दौरान कई लोग घायल हो गए.

इस परंपरागत मेले के दौरान पथराव में 800 से ज्यादा लोग घायल हो गए, जिनमें 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है. अधिकारियों के मुताबिक, दो घायलों- पांढुरना निवासी ज्योतिराम उईके 38, दीपक राउत 21 को पैर में गंभीर चोट आने के कारण नागपुर रेफर किया गया है.

क्या है गोटमार उत्सव?

पांढुर्ना और सावरगांव के बीच लगभग 300 साल से चली आ रही यह परंपरा एक अनोखे पथराव के लिए जानी जाती है. पीटीआई के अनुसार, मेले की शुरुआत देवी चंडिका की पूजा से होती है, जिसके बाद दोनों गांवों के लोग जाम नदी के किनारों पर आमने-सामने खड़े होकर पत्थर फेंकते हैं.

मान्यता के अनुसार, एक युवक ने सावरगांव की लड़की का अपहरण किया था, और उसे बचाने के लिए दोनों गांवों में संघर्ष हुआ. उत्सव के दौरान नदी के बीच लगे पेड़ पर झंडा छीनने की होड़ लगती है, जबकि दोनों ओर से पत्थरबाजी की जाती है.

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

कार्यक्रम स्थल पर धारा-144 लागू थी, पुलिस बल की भारी तैनाती और सीसीटीवी निगरानी के बावजूद पत्थरबाजी को रोकना संभव नहीं हो सका. कलेक्टर अजय देव शर्मा और एसपी सुंदर सिंह स्वयं मौके पर मौजूद रहे, परंतु भीड़ के आगे प्रशासन की सख्ती नाकाम रही.

इस साल पुलिस ने उत्सव की निगरानी ड्रोन कैमरों से की. गुलेल, हथियार और शराब के इस्तेमाल पर रोक लगाई गई थी. 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी और 10 एम्बुलेंस मौके पर तैनात की गईं. कई मेडिकल टीम भी पूरे समय सक्रिय रहीं.

फिर भी, 800 से ज्यादा लोग घायल हो गए. पुलिस अधीक्षक सुंदर सिंह कनेश ने बताया कि इस बार कोई समूह झंडा हासिल नहीं कर सका और समिति ने आपसी सहमति से कार्यक्रम समाप्त कर दिया.

परंपरा और विवाद

गोटमार मेला मध्य प्रदेश का एक ऐतिहासिक उत्सव माना जाता है, लेकिन हर साल यह हिंसा और चोटों के कारण चर्चा में रहता है. प्रशासन द्वारा सुरक्षा इंतजाम के बावजूद इस बार भी बड़ी संख्या में लोग घायल हुए. हालांकि, आयोजन बिना किसी गंभीर विवाद के संपन्न हुआ, लेकिन एक बार फिर इस परंपरा की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं. हाईन्यूज़!

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »