Syeda Hamid Controversy: ‘अल्लाह ने धरती को इंसानों के लिए बनाई थी’, सैयदा हामिद के बयान ने मचाया बवाल, BJP बोली- 7 दिन बांग्लादेश में रह लें

पहलगाम हमले के बाद केंद्र सरकार ने बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों के खिलाफ सख्त नीति अपनाई है. इस बीच एक्टिविस्ट और पूर्व योजना आयोग सदस्य सैयदा हामिद ने इन घुसपैठियों को भारत में बसाने की वकालत कर बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है. हामिद ने कहा अल्लाह ने यह धरती इंसानों के लिए बनाई है. बांग्लादेशी भी इंसान हैं, वे यहां क्यों नहीं रह सकते? उन्हें हटाना अमानवीय और मानवता के खिलाफ है. उनके इस बयान ने सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक मंचों तक जबरदस्त विरोध पैदा कर दिया है.

सैयदा हामिद ने हाल ही में असम का दौरा किया और वहां चल रही अवैध बांग्लादेशियों की पहचान और कार्रवाई का विरोध किया. उन्होंने कहा कि असम अब राक्षस जैसा हो गया है और यहां मुसलमानों के खिलाफ प्रतिशोधात्मक माहौल बन गया है. उनका कहना था कि असम में मियां शब्द कभी सम्मानजनक था, लेकिन अब यह गाली जैसा हो गया है. बांग्लादेशियों के खिलाफ कार्रवाई अमानवीय और मुस्लिमों के खिलाफ साजिश जैसी है. हालांकि, बढ़ते विरोध के बाद हामिद ने अपने रुख में नरमी दिखाई और कहा कि यदि कुछ लोग बांग्लादेश से आए भी हैं तो बातचीत कर उन्हें वापस भेजना चाहिए.

बीजेपी और असम सरकार की कड़ी प्रतिक्रिया
हामिद के बयानों पर बीजेपी और असम सरकार ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. बीजेपी नेता राकेश सिन्हा ने कहा कि यह अब तक का सबसे बड़ा राष्ट्र विरोधी बयान है. अगर इतना ही प्रेम है तो 7 दिन बांग्लादेश में रहकर देखें. हामिद भारत-विरोधी ताकतों की एजेंट की तरह काम कर रही हैं और उन पर कार्रवाई होनी चाहिए. इसके अलावा केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि मानवता के नाम पर गुमराह किया जा रहा है. अवैध घुसपैठियों का समर्थन किसी भी सूरत में नहीं होना चाहिए. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि बांग्लादेशियों का असम में स्वागत नहीं होगा. हम अपनी पहचान और राज्य की रक्षा के लिए खून की आखिरी बूंद तक लड़ेंगे.

कौन हैं सैयदा हामिद?
सैयदा हामिद यूपीए सरकार के दौरान योजना आयोग में सदस्य रहीं है. इसके अलावा वह राष्ट्रीय महिला आयोग की भी सदस्य रह चुकी हैं. उन्हें यूपीए कार्यकाल में उन्हें पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है.  वह महिला अधिकार कार्यकर्ता, शिक्षाविद और लेखिका भी हैं. उनकी पहचान प्रगतिशील एक्टिविस्ट के तौर पर रही है, लेकिन इस मुद्दे पर उनके विचारों ने राष्ट्रीय सुरक्षा बहस को और गरमा दिया है.

थप्पड़कांड के पीड़ित साहिब सिंह का दावा, बोले- ‘मैं वीडियो बना रहा था, तभी प्रवेश वर्मा ने…’

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह के साथ काम करने वाले साहिब सिंह ने थप्पड़ मारने

Read More »

पूर्व राजदूत ने पाकिस्तान को घेरा, आतंकवाद पर जमकर लगाई फटकार

पाकिस्तान को लेकर ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में सामने आए आंकड़ों ने उसकी सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. Institute for Economics and

Read More »

नेपाल में फिर कुदरत का कहर! हिमलुंग हिमाल बेस कैंप में हिमस्खलन, 10 लापता

रविवार की सुबह सेंट्रल नेपाल में हिमलुंग पीक के बेस कैंप पर हिमस्खलन होने के बाद कम से कम 10 स्थानीय पर्वतारोही और गाइड लापता

Read More »

अभिजीत दीपके की CM हिमंत को चेतावनी, बोले- ‘आशुतोष रांका को नहीं छोड़ा तो…’

असम पुलिस की तरफ से गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संस्थापक आशुतोष रांका समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद

Read More »

दक्षिण अफ्रीका में दो शहरों में ताबड़तोड़ फायरिंग, 27 की मौत और 26 घायल

दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन और जोहान्सबर्ग शहर में अंधाधुंध फायरिंग की दो अलग घटनाओं में कुल 27 लोगों की मौत हो गई है.

Read More »

UN में बालेन शाह ने लिया भगवान शिव का नाम, बोले- ‘जय पशुपतिनाथ’

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने यूएन में बेहद दमदार भाषण दिया है. उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मंच पर कई अहम मुद्दों पर बातचीत

Read More »

भारत की UN स्थाई सदस्यता पर इस देश ने दिया खुला समर्थन, बोला- ‘इंडिया को मिलना चाहिए…’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की स्थायी सदस्यता को लेकर एक बार फिर बड़ा समर्थन सामने आया है. पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने 24

Read More »

नवीन पटनायक का CEC ज्ञानेश कुमार पर बड़ा बयान, SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल

चुनाव आयोग और एसआईआर प्रक्रिया पर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है.

Read More »

ज्ञानेश की बढ़ीं मुश्किलें, विपक्ष के बाद CJP ने भी मांगा इस्तीफा; सोशल मीडिया पर घिरे

चुनाव आयोग का उत्तर प्रदेश के मेरठ और वाराणसी में कार्यक्रम होने वाला था, जिसे स्थगित कर दिया गई है. इसको लेकर लगातार चुनाव आयोग

Read More »