‘मुझे जो कुछ कहना था, मैंने पहले ही कह दिया’, नक्सलवाद का समर्थन करने के अमित शाह के बयान पर बोले सुदर्शन रेड्डी

उपराष्ट्रपति पद के लिए विपक्षी इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार और सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ओर से उन पर नक्सलवाद का समर्थन करने के आरोप को लेकर बहस को आगे बढ़ाने से इनकार कर किया. उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उनके खिलाफ माहौल बनाना चाहते हैं.

रेड्डी ने उपराष्ट्रपति पद को राजनीतिक के बजाय उच्च संवैधानिक पद करार देते हुए मंगलवार (26 अगस्त, 2025) को सभी दलों से अपील की कि वे गुण-दोष के आधार पर उनकी उम्मीदवारी पर गौर करें. इंडिया गठबंधन के प्रमुख घटक दलों कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) के नेताओं से विचार-विमर्श के लिए लखनऊ आए रेड्डी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव की मौजूदगी में संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में शाह की ओर से लगाए गए आरोपों पर कहा, ‘‘मैं इस विषय पर पिछले चार दिन से लगातार बात कर रहा हूं. इस समय मेरे पास कहने के लिए कुछ नया नहीं है. यह सवाल अब नया नहीं है. वह (शाह) एक नैरेटिव बनाने की कोशिश कर रहे हैं. मैं पहले ही इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे चुका हूं और जो कुछ कहना था, वह कह चुका हूं. मैं इस बहस को और आगे नहीं बढ़ाना चाहता. मैं हमेशा संविधान की प्रस्तावना की मूल भावना के साथ खड़ा रहा हूं और आगे भी पूरी मजबूती से खड़ा रहूंगा.”

पूर्व न्यायमूर्ति ने कहा, ‘‘मुझे यह बताने की जरूरत नहीं है कि मैं यहां क्यों हूं. मैं उत्तर प्रदेश से संसद के माननीय सदस्यों का सहयोग प्राप्त करने के लिए आया हूं. मेरा मानना है कि उपराष्ट्रपति, जो राष्ट्रपति के बाद देश का दूसरा सर्वोच्च पद है, वह कोई राजनीतिक पद नहीं है, बल्कि एक उच्च संवैधानिक पद है.”

मैं विपक्षी दलों के लिए प्रकट करता हूं आभार- बी. सुदर्शन रेड्डी

उन्होंने कहा, ‘‘कुछ लोग मुझसे पूछते हैं कि मैंने राजनीति अखाड़े में कदम क्यों रखा. मैंने जवाब दिया कि मैंने राजनीति में कदम नहीं रखा है. यह एक उच्च संवैधानिक पद है, जिस पर पहले दार्शनिक, राष्ट्रनेता और शिक्षाविद् रह चुके हैं- जैसे डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन, डॉ. जाकिर हुसैन, पूर्व राजनयिक डॉ. के. आर. नारायणन और बाद में हामिद अंसारी. ये सभी मेरे लिए प्रेरणा स्रोत हैं. मुझे इस पद के लिए उम्मीदवार बनाया गया है, इसके लिए मैं सभी विपक्षी राजनीतिक दलों का हृदय से आभार प्रकट करता हूं.’’

रेड्डी ने कहा, ‘‘प्रतिपक्ष ने मुझ पर विश्वास जताया है और इसके लिए मैं बहुत आभारी हूं. मुझे यह जानकर खुशी हो रही है कि वे लोग भी मेरी मदद के लिए आगे आ रहे हैं जो इंडिया गठबंधन में शामिल नहीं हैं.’’

रेड्डी ने राजनीतिक दलों से क्या की अपील?

उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से अपील करते हुए कहा, ‘‘मैं सभी राजनीतिक दलों के सदस्यों से आग्रह करता हूं कि वे दलगत भावना से ऊपर उठकर मेरी उम्मीदवारी पर गुण-दोष के आधार पर विचार करें.’’ हाईन्यूज़ !

जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति में डूबे डेविड वॉर्नर, ऑस्ट्रेलियाई स्टार की पोस्ट हुई वायरल

ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर भी ‘कृष्ण भक्ति’ में रंगे नजर आए. उन्होंने जन्माष्टमी के मौके पर बड़ी ही दिलचस्प पोस्ट शेयर की. भारत के लिए

Read More »

जयपुर में जन्माष्टमी का रंग, नन्हे कान्हाओं के रूप ने लूटी महफिल

राजस्थान की राजधानी जयपुर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार (4 सितंबर) को पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. कान्हा के

Read More »

ओडिशा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर की मौत; 25 से ज्यादा यात्री घायल

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से निकली एक प्राइवेट बस शुक्रवार (4 सितंबर, 2026) को सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस

Read More »

ISRO में 175 साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों पर भर्ती, 16 सितंबर तक करें आवेदन

इसरो ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़े

Read More »

व्रत में इन 5 चीजों का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, सेहत बिगड़ने का खतरा

धार्मिक मान्यताओं में जन्माष्टमी के व्रत को संयम और सात्विकता से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, व्रत में खाई जाने वाली हर चीज को ज्यादा

Read More »

सोफिया कुरैशी केस में विजय शाह को राहत? राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता

मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. मंत्री

Read More »