Shashi Tharoor: ‘भगवान 6 सप्ताह के अंतर से जन्म नहीं ले सकते’, केरल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर शशि थरूर ने और क्या कहा?

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने केरल में शनिवार (16 अगस्त, 2025) को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी न मनाए जाने को लेकर निशाना साधा है. उन्होंने रविवार को एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि कल पूरे भारत में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई, केरल राज्य को छोड़कर. मलयालम कैलेंडर के अनुसार इस वर्ष जन्माष्टमी की तिथि 14 सितंबर, 2025 (रविवार) है, कल नहीं.

उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा कि क्या कोई मुझे बता सकता है कि ऐसा क्यों है? निश्चित रूप से भगवान भी 6 सप्ताह के अंतराल पर 2 अलग-अलग दिनों में जन्म नहीं ले सकते! क्या धार्मिक त्योहारों की तिथियों को तर्कसंगत बनाने का कोई औचित्य है, ताकि एक धर्म के सभी अनुयायी एक साथ एक ही समय पर उत्सव मना सकें? उन्होंने आगे कहा कि आखिरकार केरलवासी अलग-अलग क्रिसमस तो नहीं मनाते.

कांग्रेस नेता ने इससे पहले तिरुवनंतपुरम में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण के जरिए नेताओं को कूटनीति और राजनीति पर बात रखी. उन्होंने जिस तरह कृष्ण के नेतृत्व की व्याख्या की, उससे ऐसा लगा कि वह कांग्रेस नेता राहुल गांधी को इशारे में संकेत दे रहे हैं. अकसर इंग्लिश में बोलने वाले थरूर ने हिंदी में अपनी बात कही.

भगवान श्रीकृष्ण से सीखने की दी सलाह

शशि थरूर ने कहा कि भारतीय नेताओं को श्रीमद्भवत गीता, महाभारत और भागवत पुराण में वर्णित भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और शिक्षाओं से क्या सबक मिल सकते हैं? श्रीकृष्ण नेतृत्व, शासन और मानवीय स्वभाव के पहलुओं पर प्रकाश डालते हैं. धर्म सबसे ऊपर है. श्रीकृष्ण का जीवन धर्म को बनाए रखने का निरंतर संघर्ष है. वह बार बार ऐसे काम करते हैं जो अपरंपरागत और नैतिक रूप से अस्पष्ट लग सकते हैं, मगर उनका अंतिम लक्ष्य धर्म को बहाल करना और दुष्टों को दंडित करना है. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »