महिला को छेड़ रहे थे मनचले! विरोध करने पर सूडानी छात्र को चाकू घोंप कर मौत के घाट उतारा

Punjab Murder:HN/ पंजाब के फगवाड़ा में एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी के पास गुरुवार (15 मई, 2025) को सुबह की नमाज पढ़ रहे सूडानी छात्रों पर छह लोगों ने चाकू से हमला कर दिया, जिसमें 25 साल के एक छात्र की मौत हो गई और एक अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया. इस बात की जानकारी  पुलिस ने दी.

मृतक की पहचान मोहम्मद वाडा बाला यूसुफ अहमद के रूप में हुई है, जो यहां माहेरू कॉलोनी में पेइंग गेस्ट के रूप में रह रहा था. पुलिस ने बताया कि घायल अहमद मोहम्मद नूर (सूडानी नागरिक) को जालंधर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

‘मेरी बहन को छेड़ रहे थे, मांगा फोन नंबर’

पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में नूर ने कहा कि खुद वह, वाडा और तीन महिला मित्र सुबह की नमाज अदा कर रहे थे, तभी छह लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी जिनमें से दो के पास चाकू थे. नूर ने कहा कि हमलावरों में से एक ने कथित तौर पर उससे उसकी बहन का फोन नंबर मांगा. नूर ने कहा कि जब उनसे बदतमीजी बंद करने को कहा गया, तो हमलावरों ने उस पर और उसके दोस्त वाडा पर चाकू से हमला कर दिया और भाग गए.

पुलिस ने की आरोपियों की पहचान

पुलिस ने बताया कि स्थानीय निवासी प्रभात दुबे घायल छात्रों की मदद के लिए पहुंचे और उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने वाडा को मृत घोषित कर दिया. नूर ने अपनी शिकायत में छह हमलावरों के नाम लिए हैं जिनकी पहचान कर्नाटक के अब्दुल अहद; कुंवर अमर प्रताप सिंह, आदित्य गर्ग, मोहम्मद शोएब, सुशांत शैगी और यशवर्धन राजपूत के रूप में हुई है. ये सभी माहेरू कॉलोनी के निवासी हैं.

फगवाड़ा की पुलिस अधीक्षक रूपिंदर कौर भट्टी ने कहा कि भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तलाश शुरू कर दी गई है. उन्होंने कहा कि सूडान के दूतावास और मृतक के परिवार को इस घटना की जानकारी दी गई है. हाईन्यूज़ !

थप्पड़कांड के पीड़ित साहिब सिंह का दावा, बोले- ‘मैं वीडियो बना रहा था, तभी प्रवेश वर्मा ने…’

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह के साथ काम करने वाले साहिब सिंह ने थप्पड़ मारने

Read More »

पूर्व राजदूत ने पाकिस्तान को घेरा, आतंकवाद पर जमकर लगाई फटकार

पाकिस्तान को लेकर ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में सामने आए आंकड़ों ने उसकी सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. Institute for Economics and

Read More »

नेपाल में फिर कुदरत का कहर! हिमलुंग हिमाल बेस कैंप में हिमस्खलन, 10 लापता

रविवार की सुबह सेंट्रल नेपाल में हिमलुंग पीक के बेस कैंप पर हिमस्खलन होने के बाद कम से कम 10 स्थानीय पर्वतारोही और गाइड लापता

Read More »

अभिजीत दीपके की CM हिमंत को चेतावनी, बोले- ‘आशुतोष रांका को नहीं छोड़ा तो…’

असम पुलिस की तरफ से गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संस्थापक आशुतोष रांका समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद

Read More »

दक्षिण अफ्रीका में दो शहरों में ताबड़तोड़ फायरिंग, 27 की मौत और 26 घायल

दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन और जोहान्सबर्ग शहर में अंधाधुंध फायरिंग की दो अलग घटनाओं में कुल 27 लोगों की मौत हो गई है.

Read More »

UN में बालेन शाह ने लिया भगवान शिव का नाम, बोले- ‘जय पशुपतिनाथ’

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने यूएन में बेहद दमदार भाषण दिया है. उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मंच पर कई अहम मुद्दों पर बातचीत

Read More »

भारत की UN स्थाई सदस्यता पर इस देश ने दिया खुला समर्थन, बोला- ‘इंडिया को मिलना चाहिए…’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की स्थायी सदस्यता को लेकर एक बार फिर बड़ा समर्थन सामने आया है. पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने 24

Read More »

नवीन पटनायक का CEC ज्ञानेश कुमार पर बड़ा बयान, SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल

चुनाव आयोग और एसआईआर प्रक्रिया पर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है.

Read More »

ज्ञानेश की बढ़ीं मुश्किलें, विपक्ष के बाद CJP ने भी मांगा इस्तीफा; सोशल मीडिया पर घिरे

चुनाव आयोग का उत्तर प्रदेश के मेरठ और वाराणसी में कार्यक्रम होने वाला था, जिसे स्थगित कर दिया गई है. इसको लेकर लगातार चुनाव आयोग

Read More »