बरसात में उगने वाला यह रहस्यमय पौधा ‘काला बिछुआ’, औषधीय गुणों से है भरपूर

Mysterious Plant Black Nettle:HN/ बारिश के मौसम में उगने वाला पौधा काला बिछुआ, जिसे बघनखी, बाघनखी या बाघनख के नाम से जाना जाता है वह अपनी खास बनावट और औषधीय गुणों के कारण प्रसिद्ध है. हालांकि, इसको लेकर भ्रांतियां भी कम नहीं हैं.

इस पौधे के पत्ते बड़े और रोएंदार होते हैं

बघनखी एक मौसमी पौधा है, यह बरसात के मौसम में उगता है और सर्दी आते-आते सूख जाता है. इसके फल सूखने के बाद चटक जाते हैं और इनमें से काले या भूरे रंग का बड़ा बीज निकलता है, जो दिखने में बाघ के मुड़े हुए नाखून जैसा होता है. इसी के चलते इसे ‘बघनखी’ या ‘बाघनख’ कहा जाता है. इस पौधे के पत्ते बड़े और रोएंदार होते हैं. कई लोग इसे ‘हथजोड़ी’ नामक वनस्पति समझ बैठते हैं, जो पूरी तरह से गलत है.

‘हथजोड़ी’ के नाम से पहले बाजार में जो वस्तु बेची जा रही थी, वह मॉनिटर लिजर्ड (गोह) का जननांग था. वैज्ञानिकों की रिसर्च के बाद यह सामने आया कि इस धंधे के चलते मॉनिटर लिज़र्ड की अवैध तस्करी और हत्या की जा रही थी, जिसके चलते इसे प्रतिबंधित कर दिया गया. भ्रम फैलाने वाले लोग कहते थे कि असली हथजोड़ी विंध्याचल के जंगलों, हिमालय या किसी पेड़ की जड़ से मिलती है, जबकि इसका कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है. ऐसे झूठ फैलाकर जंगली जीवन को हानि पहुंचाई जा रही थी.

अंग्रेजी में डेविल्स क्लॉ यानी शैतानी पंजा कहा जाता है

बघनखी को अंग्रेजी में डेविल्स क्लॉ यानी शैतानी पंजा कहा जाता है. तो वहीं, इसका वैज्ञानिक नाम मार्टिनिया एनुआ है. देसी भाषाओं में इसे कुछ क्षेत्रों में ‘उलट कांटा’ या ‘बिच्छू फल’ भी कहा जाता है. कई लोग इसे ‘बिच्छू झाड़ी’ भी कहते हैं. हालांकि, यह पूरी तरह से एक अलग पौधा है.

नेशनल स्कूल ऑफ लाइब्रेरी के जून 2022 में प्रकाशित शोध में दावा किया गया कि इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लामेंट्री गुण दर्द और सूजन से राहत दिलाने वाले होते हैं. साक्ष्यों से पता चला कि डेविल्स क्लॉ पौधे में कोलेस्ट्रॉल रोधी, एंटीऑक्सीडेंट, सूजन रोधी और दर्द निवारक गुण प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो रूमेटाइड अर्थराइटिस, कमजोर याददाश्त, पीठ के निचले हिस्से में दर्द, ऑस्टियोआर्थराइटिस, कटिवात, मधुमेह, अपच और सीने में जलन सहित अनगिनत बीमारियों के इलाज में मददगार साबित होते हैं, साथ ही यह विषहरण और टॉनिक एजेंट के रूप में भी कार्य करते हैं.

सेहत के लिए बहुत फायदेमंद 

यह पौधा औषधीय गुणों से भी भरपूर है. इसमें सूजन और दर्द निवारक गुण होते हैं. यह गठिया रोग में काफी उपयोगी माना जाता है. इसके पत्तों को सरसों के तेल में पकाकर तैयार किया गया तेल जोड़ों के दर्द में अत्यंत लाभकारी है. साथ ही इसके सूखे फलों को कूटकर भी तेल में पकाया जा सकता है जिससे एक प्रभावी दर्द निवारक तेल तैयार होता है.

इसके फलों से निकले तेल को बालों में लगाने से समय से पहले सफेदी की समस्या से राहत मिलती है. वहीं इसकी जड़ का चूर्ण, अश्वगंधा के चूर्ण के साथ समान मात्रा में मिलाकर एक से दो ग्राम शहद के साथ सुबह-शाम लेने से गठिया में राहत मिलती है. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »