हार्ट अटैक आने से ठीक 2 दिन पहले दिखते हैं ये लक्षण, समय रहते हो जाएं सतर्क

Signs of Heart Attack:HN/ हम सब सोचते हैं कि थकान, सीने में हलकी जलन या थोड़ा भारीपन तो आम बात है. लेकिन क्या हो अगर यही मामूली लगने वाले संकेत किसी बड़े खतरे की घंटी हों? क्योंकि हार्ट अटैक अचानक नहीं आता, आने से पहले शरीर कुछ चेतावनी संकेत जरूर देता है. लेकिन हम उन्हें या तो नज़रअंदाज़ कर देते हैं या थकावट समझकर टाल देते हैं. अगर आप या आपके किसी अपने को ये लक्षण दिखें, तो समय रहते सतर्क हो जाना ज़िंदगी बचा सकता है.

हार्ट अटैक से 48 घंटे पहले दिखने वाले आम लक्षण

हार्ट अटैक से 1–2 दिन पहले कई लोगों को सीने में भारीपन, जलन या दबाव महसूस होता है. ये दर्द कभी सीने के बीच में, कभी बाएं हाथ या पीठ में फैल सकता है.

अगर बिना मेहनत के भी आपको सांस चढ़ने लगे या सीढ़ियां चढ़ना मुश्किल लगे, तो ये दिल की गड़बड़ी का इशारा हो सकता है.

ऐसी थकान जो आराम के बाद भी दूर न हो या अचानक शरीर एकदम सुस्त लगने लगे, ये हार्ट की गड़बड़ का बड़ा संकेत हो सकता है.

अचानक ठंडा पसीना आना, बिना किसी कारण के शरीर का भीग जाना, ये बहुत गंभीर संकेत हो सकते हैं.

कभी-कभी पेट खराब लगना, उल्टी जैसा महसूस होना या चक्कर आना भी दिल की स्थिति का हाल बताता है.

अगर दिल की धड़कन तेज या अनियमित लग रही हो और इसके साथ घबराहट हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.

किसे ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है?

हाई ब्लड प्रेशर या शुगर के मरीजो को सतर्क रहना चाहिए.

मोटापा और तनाव से जूझ रहे लोग सतर्क रहें.

धूम्रपान करने वाले लोग बचकर रहें.

जिनके परिवार में पहले से हार्ट डिज़ीज का इतिहास रहा हो.

लक्षण दिखने पर क्या करें 

तुरंत किसी नजदीकी अस्पताल में ECG करवाएं.

खुद से कोई दवा न लें, डॉक्टर से सलाह लें.

देरी न करें, हार्ट अटैक में हर मिनट कीमती होता है.

हार्ट अटैक अचानक नहीं आता, लेकिन इसकी चेतावनी शरीर पहले से देने लगता है. उन संकेतों को समझना और समय पर एक्शन लेना ही समझदारी है. इसलिए अगली बार अगर शरीर कुछ “अजीब” महसूस कराए तो उसे नजरअंदाज न करें. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »