NCW के एक्शन पर मंत्री कृष्णा गौर का बड़ा बयान कहा- ‘जांच से चलेगा पता, लव जिहाद के पीछे किसका हाथ?

MP Latest News: मध्य प्रदेश में तथाकथित लव जिहाद की बढ़ती घटनाओं को राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा संज्ञान लेने पर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय महिला आयोग की जांच में यह साफ होगा कि लव जिहाद के पीछे किसका हाथ है और अभी तक कितनी लड़कियों की जिंदगियां बर्बाद हुई हैं.

एमपी सरकार में राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने कहा, “लव जिहाद की आड़ में हिंदू सनातन समाज के खिलाफ एक सोची-समझी साजिश प्रदेश भर में जारी है. यह बहुत बड़ा कुकृत्य है. इसके आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.”

लव जिहाद के खिलाफ जागरूकता पर जोर 

उन्होंने आगे कहा, ‘राहत की बात यह है कि सकल हिंदू समाज जाग चुका है. जिस तरह हिंदू सकल समाज पूरे भोपाल में इस मसले को लेकर कार्यक्रम आयोजित कर रहा है, वो सराहनीय है. इस तरह के कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में हिंदू सकल समाज के लोग भाग ले रहे हैं और उसका समर्थन कर रहे हैं. साथ ही महिलाओं को भी इसके खिलाफ जागरूक किया जा रहा है.’

प्रभावी कार्रवाई की जरूरत- कृष्णा गौर

मोहन यादव सरकार में राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने कहा, “सभी लोग इस बात पर सहमत हैं कि लव जिहाद जैसी प्रथाओं को रोकना और दोषियों को दंडित करना आज सबसे महत्वपूर्ण कार्य है. प्रदेश सरकार की जिम्मेदारी है कि वो इस दिशा में प्रभावी कदम उठाए.”

एनसीडब्ल्यू की पहल पर जताई खुशी 

मध्य प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने आगे कहा, “मुझे यह कहते हुए बहुत खुशी हो रही है कि राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस मामले का संज्ञान लिया है. राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम इसकी गहन जांच कर रही है. आने वाले समय में राष्ट्रीय आयोग पूरी तस्वीर साफ कर देगा कि इसके पीछे कौन है? लव जिहाद में शामिल लोगों को फंडिंग कहां से आ रही है? किस एजेंडे के तहत वे काम कर रहे हैं और अब तक उन्होंने कितनी लड़कियों की जिंदगी बर्बाद की है?”

बता दें कि भोपाल के लव जिहाद मामले की जांच के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व डीजीपी निर्मल कौर की अध्यक्षता वाली टीम भोपाल में है. मानवाधिकार आयोग ने भोपाल पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए शिकायत दर्ज करने में देरी को लेकर पुलिस से स्पष्टीकरण मांगा है.

‘हनुमान अंश’ ने रचा बॉक्स ऑफिस इतिहास, 7 बड़े रिकॉर्ड्स ने मचाई सनसनी

विशाल चतुर्वेदी निर्देशित और शोभिनव सत्या स्टारर ‘हनुमान अंश’ नीम करौली बाबा के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित भक्ति से भरी फिल्म है. इस डिवोशनल

Read More »

चेक बाउंस केस: राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए ₹1.15 करोड़, बाकी भुगतान का भरोसा

चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश हुए. जजों ने उनकी तरफ से सौंपे गए 1

Read More »

ध्रुव जुरेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ संभालेंगे इंडिया-ए की कमान

India A squad for New Zealand tour: भारतीय क्रिकेट टीम को इसी महीने न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है. न्यूजीलैंड में टीम इंडिया कुल 15 मैच खेलेगी,

Read More »

विराट कोहली के बयान पर भड़के फलाहारी महाराज, बोले- ‘उनके घर 3 करोड़ रुपये…’

क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंबे समय से संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने आते रहे हैं. हालांकि, अब प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक

Read More »

नैनीताल के कैंचीधाम में दर्शन होंगे सख्त नियमों के तहत, ओवरटूरिज्म और भीड़ नियंत्रण पर फोकस

उत्तराखंड में नैनीताल के कैंचींधाम के दर्शन को अब प्रशासन सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की  सख्ती करने जा रहा है. दर्शन के लिए भक्तों को

Read More »

ट्रंप का बड़ा दावा, फ्रांस में बवाल के बीच बोले- ‘इस्लाम…’

फ्रांस में स्कूलों की खराब स्थिति और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने

Read More »

25 साल की सेवा पर PM मोदी ने भगवान से मांगी खास ताकत, खुद बताया क्या की प्रार्थना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 साल पूरे होने के मौके पर कहा कि उन्होंने भगवान से प्रार्थना की है कि

Read More »

EC की सफाई- ‘किसी भी राजनीतिक दल से मिलने पर ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर दिया जवाब

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी नेताओं के प्रदर्शन और चुनाव आयोग से मुलाकात की मांग के बीच आयोग ने साफ किया है

Read More »

रोहित रॉय की सफाई, ‘डस्टबिन मीडियम’ बयान पर बोले- 30 साल तक टीवी के लिए लड़ा हूं

टीवी शो ‘स्वाभिमान’ से घर-घर में पहचान बनाने वाले रोहित रॉय इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं. उन पर भारतीय टेलीविजन

Read More »