रेस्टोरेंट में टेबल नहीं मिलने पर भड़के मंत्री, फूड सेफ्टी टीम बुलाकर मांगा सैंपल, एमपी में आया सियासी बवाल

Narendra Shivaji Patel:HN/ ग्वालियर के एक रेस्टोरेंट में रविवार को हुई एक घटना ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है. स्वास्थ्य एवं चिकित्सा मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ग्वालियर के सिटी सेंटर स्थित ‘क्वालिटी रेस्टोरेंट’ में पहुंचे थे, जहां उन्हें टेबल नहीं मिलने पर कथित तौर पर नाराज़ होकर किचन तक पहुंचने की घटना सामने आई है.

इसका सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है और इस मामले पर सियासत भी गर्मा गई है. हालांकि मंत्री ने स्पष्ट करेत हुए कहा, ”निरीक्षण करना मेरी कार्यशैली है, जनता की सेवा मेरी प्राथमिकता है”. उन्होंने इस संबंध में पूछे गए सवाल पर कहा कि आपको लगता है कि मंत्री को सीट नहीं मिली होगी.

जानकारी के मुताबिक, मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल निजी कार्यक्रम में भाग लेने के बाद डिनर के लिए क्वालिटी रेस्टोरेंट पहुंचे थे. उस समय रेस्टोरेंट में भीड़ अधिक थी, जिससे स्टाफ उन्हें तत्काल टेबल उपलब्ध नहीं करा सका. रेस्टोरेंट मालिक के अनुसार, मंत्री को ऊपर के फ्लोर पर बैठने के लिए कहा गया, लेकिन वे इससे नाराज़ हो गए और अपने स्टाफ के साथ सीधे किचन में पहुंच गए.

विवाद और मारपीट  

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंत्री के समर्थकों और रेस्टोरेंट स्टाफ के बीच कहासुनी हुई, जो बाद में हाथापाई में बदल गई. इसके बाद खाद्य विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और रेस्टोरेंट में खाद्य सामग्री के सैंपल लिए. मंत्री पटेल ने मीडिया को दिए बयान में कहा कि, “मैं अस्पताल और एम्बुलेंस का निरीक्षण करने के बाद क्वालिटी रेस्टोरेंट में खाद्य जांच के लिए पहुंचा था. रेस्टोरेंट स्टाफ ने मेरे साथ बदतमीजी की. जब मंत्री के साथ ऐसा व्यवहार होता है, तो आम जनता और कर्मचारियों के साथ क्या होता होगा, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है.”

रेस्टोरेंट मालिक की सफाई 

वहीं रेस्टोरेंट संचालक का कहना है कि एक व्यक्ति खुद को मंत्री बता रहा था. उन्हें जब बताया गया कि ग्राउंड फ्लोर की सभी सीट बुक हैं और ऊपर बैठने की व्यवस्था है, तो वे भड़क गए और समर्थकों के साथ किचन तक पहुंच गए. संचालक ने आरोप लगाया कि मंत्री के साथ आए लोगों ने स्टाफ के साथ मारपीट की.

कांग्रेस नेता उमंग सिंघार ने इस घटना पर तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, “मध्यप्रदेश का किसान खाद के लिए घंटों लाइन में खड़ा रहता है, पर सरकार को फर्क नहीं पड़ता. लेकिन जब एक मंत्री जी को होटल में टेबल नहीं मिली, तो पूरा प्रशासन दौड़ पड़ा, होटल संचालक से मारपीट की गई, फूड सेफ्टी अफसर तक बुला लिए गए. क्या यही है ‘जन सेवा’? भाजपा के मंत्री सत्ता के नशे में चूर हैं.”

वायरल वीडियो और जांच की मांग 

इस पूरी घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है. लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और यह स्पष्ट किया जाए कि क्या यह सरकारी जांच थी या निजी गुस्से की अभिव्यक्ति. हाईन्यूज़ !

‘हनुमान अंश’ ने रचा बॉक्स ऑफिस इतिहास, 7 बड़े रिकॉर्ड्स ने मचाई सनसनी

विशाल चतुर्वेदी निर्देशित और शोभिनव सत्या स्टारर ‘हनुमान अंश’ नीम करौली बाबा के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित भक्ति से भरी फिल्म है. इस डिवोशनल

Read More »

चेक बाउंस केस: राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए ₹1.15 करोड़, बाकी भुगतान का भरोसा

चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश हुए. जजों ने उनकी तरफ से सौंपे गए 1

Read More »

ध्रुव जुरेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ संभालेंगे इंडिया-ए की कमान

India A squad for New Zealand tour: भारतीय क्रिकेट टीम को इसी महीने न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है. न्यूजीलैंड में टीम इंडिया कुल 15 मैच खेलेगी,

Read More »

विराट कोहली के बयान पर भड़के फलाहारी महाराज, बोले- ‘उनके घर 3 करोड़ रुपये…’

क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंबे समय से संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने आते रहे हैं. हालांकि, अब प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक

Read More »

नैनीताल के कैंचीधाम में दर्शन होंगे सख्त नियमों के तहत, ओवरटूरिज्म और भीड़ नियंत्रण पर फोकस

उत्तराखंड में नैनीताल के कैंचींधाम के दर्शन को अब प्रशासन सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की  सख्ती करने जा रहा है. दर्शन के लिए भक्तों को

Read More »

ट्रंप का बड़ा दावा, फ्रांस में बवाल के बीच बोले- ‘इस्लाम…’

फ्रांस में स्कूलों की खराब स्थिति और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने

Read More »

25 साल की सेवा पर PM मोदी ने भगवान से मांगी खास ताकत, खुद बताया क्या की प्रार्थना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 साल पूरे होने के मौके पर कहा कि उन्होंने भगवान से प्रार्थना की है कि

Read More »

EC की सफाई- ‘किसी भी राजनीतिक दल से मिलने पर ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर दिया जवाब

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी नेताओं के प्रदर्शन और चुनाव आयोग से मुलाकात की मांग के बीच आयोग ने साफ किया है

Read More »

रोहित रॉय की सफाई, ‘डस्टबिन मीडियम’ बयान पर बोले- 30 साल तक टीवी के लिए लड़ा हूं

टीवी शो ‘स्वाभिमान’ से घर-घर में पहचान बनाने वाले रोहित रॉय इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं. उन पर भारतीय टेलीविजन

Read More »