‘सेना तैयार, 45 राजदूतों से हुई इस्लामाबाद की बात’, फिर बौखलाए इशाक डार की भारत को गीदड़ भभकी

India Pakistan Tension:HN/ भारत-पाकिस्तान के बढ़ते तनाव के बीच पड़ोसी मुल्क के नेता लगातार गीदड़भभकी दे रहे हैं और भारत कूटनीतिक तरीके से उस पर प्रहार कर रहा है. अब सीमा पार से एक और भड़काने वाला बयान सामने आया है. 11 दिन से लगातार बॉर्डर पार से उकसावे वाली फायरिंग कर रहे पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार ने भारत पर आरोप मढ़े हैं. डार ने कहा कि भारत की तरफ से बेबुनियाद बिना तथ्यों के उकसाने वाले आरोप लगाए जा रहे हैं.

पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री इशाक डार ने कहा कि पहलगाम में जो हुआ वो भारत के अपने मसलों से ध्यान हटाने के लिए नैरो पॉलिटिकल नेरेटिव के लिए किया गया है, क्योंकि वहां पर चुनाव आने वाले हैं. डार ने उल्टा भारत पर आरोप लगाते हुए कहा, “शांति को नैरो पॉलिटिकल गेम के लिए खतरे में नहीं डाला जा सकता है. पाकिस्तान रीजन में शांति के सारे प्रयास कर रहा है. भारत को दबी जुबान से गीदड़भभकी देते हुए इशाक डार बोले, “पिछले कुछ दिनों में कुछ दर्जन राष्ट्राध्यक्षों से बात कर चुका हूं और लगभग 45 राजदूतों से पाकिस्तान की बात हो चुकी है.”

पाकिस्तान के डिप्टी पीएम ने भारत पर लगाए आरोप

पाकिस्तान के डिप्टी पीएम ने कहा, “हमने लगातार कहा है कि हम अपनी जमीन को किसी भी विदेश आतंकवादी घटना के लिए प्रयोग नहीं होने देंगे. ये घटना दुर्भाग्यपूर्ण है. हमारे विशेषज्ञों ने कहा है ये हो सकता है कि बनाया गया हो, क्योंकि इस ट्रीटी को बदलने के लिए बहुत सारी चीजों और मुद्दों की जरूरत है, जिसको क्रिएट किया जा रहा है. हम लोग ट्रीटी की इज्जत करते हैं और स्पष्ट करते हैं कि हाल में जो हुआ उसमें हमने बहुत धैर्य रखा है और हमने पहले कोई भी भड़काऊ कदम नहीं उठाया है और हमने आप क्या आशा कर सकते हैं.”

उन्होंने आगे कहा, “हमारी सुरक्षा मामलों की मीटिंग हुई और हमने ये उसमें स्पष्ट किया कि हम पहला कदम नहीं उठाएंगे पर हमने रूसी पीएम के सामने स्पष्ट किया है कि भारत ने कोई कार्रवाई की तो पाकिस्तान स्पष्ट रूप से आत्मरक्षा के लिए कोई भी कदम उठा सकता है. ये हम दुनिया के सभी देशों को स्पष्ट कर दे रहे हैं. किसी भी हालात के लिए हमारी सेना तैयार है.

इशाक डार ने किया बड़ा दावा

इशाक डार ने दावा किया, “29 और 30 अप्रैल की रात को भारतीय वायुसेना की तरफ से हरकत की जाने की हमारे पास पुख्ता खबर है और हमारी वायुसेना ने उनको पूरा नहीं होने दिया और उनको वापस भेजा. भारत को जीवन के लिए आवश्यक मूलभूत चीजों को आपस में शेयर करना चाहिए.” हाईन्यूज़ !

ODI में जीरो पर आउट होने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज, रोहित शर्मा किस नंबर पर हैं?

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में भारत को जीतने के लिए 186 रनों का लक्ष्य मिला, जिसका पीछा करते हुए शुरुआत अच्छी नहीं हुई. रोहित

Read More »

‘जूली’ से ‘राजा’ तक रीता भादुड़ी का शानदार सफर, फिल्मों और टीवी में छोड़ी अमिट छाप

एक्ट्रेस रीता भादुड़ी ने अपनी एक्टिंग से करियर में कई ऐसे किरदार निभाए, जिनकी कहानी में भले ही कम जगह थी, लेकिन पर्दे पर उनकी

Read More »

राजस्थान में दिवाली पर सुरक्षा का हाई अलर्ट, सड़कों पर उतरेंगे आला अधिकारी

दीपावली पर बाजारों में बढ़ने वाली भीड़, यातायात के दबाव और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए राजस्थान पुलिस अलर्ट मोड पर रहेगी. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Read More »

किशनगंज में दर्दनाक हादसा! मिट्टी के टीले में दबकर 3 मासूम बच्चियों की मौत

बिहार के किशनगंज जिले में बुधवार (04 नवंबर 2026) को दर्दनाक हादसे में तीन मासूम बच्चियों की मौत हो गई. दिघलबैंक पंचायत के सुल्तानगंज गांव

Read More »

ट्रंप को चुनावी झटका लगने पर ईरान का तंज, बोला- जनता ने अपना फैसला सुना दिया!

यूएस मिडटर्म इलेक्शन में डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी रिपब्लिकन को हार का सामना करना पड़ रहा है. ये पार्टी काफी पीछे चल रही है. ट्रंप

Read More »

ट्रंप को चुनाव में बड़ा झटका! विरोधी इल्हान उमर ने दर्ज की शानदार जीत

US के मध्यावधि चुनावों में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सबसे बड़ी विरोधी रहीं, इल्हान उमर ने मिनेसोटा राज्य में भारी-भरकम जीत हासिल की है. ट्रंप

Read More »

मिशिगन में अब्दुल की जीत पर ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- अब यूपी की बारी!

अमेरिका में मिडटर्म चुनाव रिजल्ट पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी दिलचस्प बयान दिया है. उन्होंने मिशिगन से डेमोक्रेटिक सीनेट उम्मीदवार अब्दुल अल-सैयद की जीत का

Read More »

अग्निवीरों को बड़ी राहत! 75% जवानों की सेना में होगी भर्ती, 2 साल बढ़ेगा सेवा कार्यकाल

केंद्रीय कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देने के लिए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हुई. इस

Read More »

कैंसर की दवाओं पर बड़ी राहत! 93% तक घटे दाम, जानें अब कितनी हुई कीमतें

Cancer Medicine Price Cut: कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली कई दवाओं की कीमतों में बड़ी कटौती की गई है. नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी

Read More »

न्यूजीलैंड सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा की छुट्टी, BCCI ने बदली टीम इंडिया की स्क्वॉड

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर हो गए हैं. प्रसिद्ध को भारतीय स्क्वाड में शामिल किया गया था, लेकिन उनका खेलना फिटनेस

Read More »