‘कैसे कह सकते हैं, कि हिंदू-मुसलमान एक हो जाओ’, पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले शुभम की पत्नी

Jammu Kashmir Terror Attack:HN/ पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए कानपुर निवासी शुभम द्विवेदी की पत्नी एशान्या ने गुरुवार (1 मई, 2025) को एक न्यूज़ चैनल से बातचीत में कहा कि अब मत कहो कि हिंदू-मुसलमान एक हो जाओ.

मृतक शुभम द्विवेदी की पत्नी एशान्या ने कहा कि एक दो आतंकियों के घर जलाकर कुछ नहीं होगा. उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि ये आतंकी है ये कहां रहते हैं कहां से आते हैं, ये जरूरी नहीं कि ये पाकिस्तान के हों. उन्होंने कहा कि पहलगाम से पाकिस्तान का बॉर्डर करीब 400 किमी दूर है. ये लोकल रहे होंगे. बैसरन में इतने लोग होने के बाद भी आतंकी कैसे भाग गए?

‘आतंकियों को भी उनके परिवार के सामने गोली मार देनी चाहिए’
उन्होंने आगे कहा कि आतंकियों को ढूंढकर तुरंत वहीं मार देना चाहिए, बिना कोई सवाल किए हुए. ये हमारा बदला होगा. हम यही चाहते हैं. एक दो घर जलाने से कुछ नहीं होगा. इन्हें भी उसी तरह उनके परिवार के सामने गोली मार देनी चाहिए, जैसा इन आतंकियों ने हमारे साथ किया. बैसरन में जितनी महिलाओं ने अपने सामने अपने पति को मरते देखा है. वो सब अंदर से टूट गई हैं. उनके अंदर कुछ नहीं बचा है.

‘उन्होंने हिंदू पूछकर मारा है तो ये हिंदुओं से ही जुड़ा है’
पहलगाम आतंकी हमले को लेकर रिपोर्टर के सवाल हिंदू-मुस्लिम एकता बनी रहनी चाहिए को लेकर उन्होंने कहा कि जब आतंकियों ने धर्म पूछकर मारा है तो फिर ये तो साफ-साफ धर्म से ही जुड़ा मामला है. जब उन्होंने हिंदू पूछकर मारा है तो ये हिंदुओं से ही जुड़ा है. हम कैसे कह सकते हैं कि हिंदू-मुसलमान एक हो जाओ, हालांकि मैं इन सबमें नहीं पड़ना चाहती.

‘हम मुसलमान होते तो हम भी आराम से बच जाते’
उन्होंने आगे कहा कि हिंदू-मुस्लिम एक हो जाओ जैसी बातों पर ये सीधा तमाचा है क्योंकि आतंकियों ने हिंदू पूछकर ही मारा है. उन्होंने मुसलमानों को अलग कर दिया था, तभी वो अपने घर आराम से पहुंच पाए. हम मुसलमान होते तो हम भी आराम से बच जाते.

एशान्या ने कहा कि मेरे पति शुभम भी हिंदू-मुसलमान जैसी चीजों पर विश्वास नहीं करते थे, मेरे खुद के कई छात्र मुसलमान रहे हैं. हमारे लिए सिर्फ भारतीय होना जरूरी था हम लोगों ने कभी धर्म को लेकर कोई भेदभाव नहीं किया. हाईन्यूज़ !

थप्पड़कांड के पीड़ित साहिब सिंह का दावा, बोले- ‘मैं वीडियो बना रहा था, तभी प्रवेश वर्मा ने…’

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह के साथ काम करने वाले साहिब सिंह ने थप्पड़ मारने

Read More »

पूर्व राजदूत ने पाकिस्तान को घेरा, आतंकवाद पर जमकर लगाई फटकार

पाकिस्तान को लेकर ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में सामने आए आंकड़ों ने उसकी सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. Institute for Economics and

Read More »

नेपाल में फिर कुदरत का कहर! हिमलुंग हिमाल बेस कैंप में हिमस्खलन, 10 लापता

रविवार की सुबह सेंट्रल नेपाल में हिमलुंग पीक के बेस कैंप पर हिमस्खलन होने के बाद कम से कम 10 स्थानीय पर्वतारोही और गाइड लापता

Read More »

अभिजीत दीपके की CM हिमंत को चेतावनी, बोले- ‘आशुतोष रांका को नहीं छोड़ा तो…’

असम पुलिस की तरफ से गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संस्थापक आशुतोष रांका समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद

Read More »

दक्षिण अफ्रीका में दो शहरों में ताबड़तोड़ फायरिंग, 27 की मौत और 26 घायल

दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन और जोहान्सबर्ग शहर में अंधाधुंध फायरिंग की दो अलग घटनाओं में कुल 27 लोगों की मौत हो गई है.

Read More »

UN में बालेन शाह ने लिया भगवान शिव का नाम, बोले- ‘जय पशुपतिनाथ’

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने यूएन में बेहद दमदार भाषण दिया है. उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मंच पर कई अहम मुद्दों पर बातचीत

Read More »

भारत की UN स्थाई सदस्यता पर इस देश ने दिया खुला समर्थन, बोला- ‘इंडिया को मिलना चाहिए…’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की स्थायी सदस्यता को लेकर एक बार फिर बड़ा समर्थन सामने आया है. पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने 24

Read More »

नवीन पटनायक का CEC ज्ञानेश कुमार पर बड़ा बयान, SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल

चुनाव आयोग और एसआईआर प्रक्रिया पर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है.

Read More »

ज्ञानेश की बढ़ीं मुश्किलें, विपक्ष के बाद CJP ने भी मांगा इस्तीफा; सोशल मीडिया पर घिरे

चुनाव आयोग का उत्तर प्रदेश के मेरठ और वाराणसी में कार्यक्रम होने वाला था, जिसे स्थगित कर दिया गई है. इसको लेकर लगातार चुनाव आयोग

Read More »