5-पांच शादीयां करने के बाद भी नहीं मिला था सच्चा प्यार, तीन दिन घर में सड़ती रही थी बॉलीवुड के इस खूंखार विलेन की लाश

Bollywood Villans Story:HN/ बॉलीवुड में जितना नाम और शोहरत हीरो को मिलती है उतना क्रेज दर्शकों में विलेन को लेकर भी रहता है. एक ऐसे ही एक्टर की कहानी आज बताएंगे जिसने ना सिर्फ अपने खूंखार अंदाज से दर्शकों को स्क्रीन पर डराया बल्कि उसकी निजी जिंदगी भी उतनी ही अचरज भरे वाकयों से भरी हुई है. इस एक्टर ने पांच बार शादी की लेकिन सच्चे प्यार की तलाश नाकाम ही रही.

बतौर डांसर शुरू हुआ था महेश आनंद का करियर

आज बात कर रहे हैं एक्टर महेश आनंद की. महेश आनंद को नाम से भले ही ज्यादा लोग ना जानते हों लेकिन स्क्रीन पर देखते ही उन्हें हर कोई पहचान जाता था. महेश ने फिल्मों में ज्यादा ग्रे शेड और निगेटिव किरदार ही निभाए थे. उन्होंने करियर की शुरुआत एक डांसर के तौर पर की थी. वो कई फिल्मों में बैक स्टेज डांसर के तौर पर कई स्टार के साथ दिखाई दिए. साल 1984 में फिल्म ‘करिश्मा’ से एक्टिंग डेब्यू करने वाले महेश का निधन साल 2019 में हो गया था.

इस एक्टर संग हुई थी महेश की लड़ाई

महेश आनंद को आखिरी बार गोविंदा की फिल्म ‘रंगीला राजा’ में देखा गया था. कहा जाता है कि एक बार महेश और अक्षय कुमार के बीच हाथापाई तक हो गई थी. खबरों के मुताबिक एक पार्टी में महेश ने एक महिला से बदसलूकी कर दी थी जिससे गुस्साए अक्षय उनके साथ भिड़ गए थे. वहीं महेश आनंद ने एक बार फेसबुक पोस्ट के जरिए अपने भाई पर ही छह करोड़ रुपये की ठगी के आरोप लगाए थे. खास बात ये कि तीन सौ से ज्यादा फिल्मों में काम करने वाले इस एक्टर के पास आखिरी वक्त में पानी खरीदने का भी पैसा नहीं था.

पांच शादियों के बाद भी नहीं मिला सच्चा प्यार

महेश आनंद की लव लाइफ को भी लेकर काफी चर्चाएं होती रही हैं. महेश ने एक के बाद एक पांच बार शादी की थीं. महेश ने पहली शादी एक्ट्रेस रीना रॉय की बहन बरखा रॉय से की थी. इसके बाद उन्होंने दूसरी शादी मिस इंडिया इंटरनेशनल मारिया एरिका डिसूजा के साथ की थी. साल 1992 में मधु मल्होत्रा से तीसरी और फिर 2000 में एक्ट्रेस उषा बाचानी से चौथी शादी रचाई थी.

तीन दिन तक घर में सड़ी थी लाश

महेश आनंद ने पांचवीं शादी रशियन महिला लाना के साथ की थी. धीरे-धीरे काम की तंगी शुरु हुई तो महेश आनंद शराब के नशे में डूब गए और एक वक्त ऐसा आया की ये एक्टर पाई-पाई को मोहताज हो गया. साल 2019 में एक्टर की घर के अंदर ही मौत हो गई थी और तीन दिन बाद उनके निधन का पता चल पाया था. हाईन्यूज़ !

भारत-जर्मनी की 90 हजार करोड़ की डील, नौसेना को मिलेंगी 6 अत्याधुनिक पनडुब्बियां

भारत में जर्मनी के राजदूत फिलिप एकरमैन ने गुरुवार को कहा कि भारत और जर्मनी के बीच अगली पीढ़ी की पनडुब्बियों के लिए बहुत जल्द

Read More »

विराट कोहली के 3 ऐसे रिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ना लगभग नामुमकिन

भारतीय क्रिकेट में विराट कोहली की पहचान सिर्फ एक शानदार बल्लेबाज के तौर पर नहीं है. उन्होंने कप्तान के रूप में भी टेस्ट क्रिकेट में कई ऐसी उपलब्धियां हासिल

Read More »

मंडी को मिलीं 25 नई ई-बसें, CM सुक्खू का बड़ा ऐलान- 5 साल में HRTC होगा आत्मनिर्भर

हिमाचल प्रदेश में स्वच्छ, हरित और पर्यावरण-अनुकूल सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में सुक्खू सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है. मुख्यमंत्री

Read More »

यूपी में राशन कोटेदारों को CM योगी का बड़ा तोहफा, अब मिलेगा 125 रुपये प्रति कुंतल लाभांश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी राशन वितरण के उचित दर विक्रेताओं से अपील की कि वह कार्य करिए, जिसमें सम्मान हो. जिसमें सम्मान न हो,

Read More »

नितिन नवीन की नई टीम में कितने मुस्लिम चेहरे? कुंवर बासित अली बने अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान हो गया है. इसमें दो मुस्लिम चेहरे भी शामिल हैं. कुंवर बासित अली को अल्पसंख्यक मोर्चा

Read More »

जयपुर एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, माइक्रोलाइट विमान से टकराई ग्राउंड गाड़ी

जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार (17 अगस्त 2026) की सुबह एक बड़ा हादसा टल गया. NCC के माइक्रो लाइट एयरक्राफ्ट की ग्राउंड हैंडलिंग वाहन से

Read More »

गॉल में पडिक्कल का शतक, साई सुदर्शन की बढ़ी मुश्किलें! टीम इंडिया में किसकी होगी जगह?

भारत और श्रीलंका का पहला टेस्ट मैच गॉल में खेला जा रहा है. देवदत्त पडिक्कल अब तक पहली पारी में टीम इंडिया के हीरो रहे

Read More »