26 दिन में गवां दिए ढाई करोड़, ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर इस शख्स के साथ हुई सबसे बड़ी ठगी

Fraud in Madhya Pradesh:HN/ मध्य प्रदेश में एक बार फिर साइबर ठगी का ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर होश उड़ जाएंगे. जहां पर डिजिटल अरेस्ट कर ढाई करोड़ से ज्यादा की ठगी की गई है. इस ठगी को अब तक की सबसे बड़ी ठगी बताया जा रहा है. राज्य में साइबर फ्रॉड और डिजिटल अरेस्ट के सामने आ रहे मामलों के बीच पुलिस लगातार जागरूकता अभियान चला रही है.

26 दिन तक रखा डिजिटल अरेस्ट 

इसी बीच ग्वालियर से चौंकाने वाली खबर आई है. यहां के रामकृष्ण मिशन आश्रम के सचिव सुप्रदिप्तानंद स्वामी को 26 दिन तक डिजिटल अरेस्ट करके रखा गया और 2 करोड़ 52 लाख ठग लिए. इस मामले की शिकायत सुप्रदिप्तानंद स्वामी ने ग्वालियर साइबर क्राइम में दर्ज कराई है. पुलिस ने अज्ञात ठगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. बताया गया है कि थाटीपुर स्थित रामकृष्ण मिशन आश्रम के सचिव स्वामी सुप्रदिप्तानंद को ठगों ने वीडियो कॉल कर 26 दिन तक डिजिटल अरेस्ट करके रखा और इस दौरान ठगों ने देशभर के अलग-अलग बैंक खातों से 2 करोड़ 52 लाख रुपए ट्रांसफर कराए.

ग्वालियर पुलिस ने क्या कहा?

शातिर ठगों ने नासिक पुलिस का अफसर बनकर स्वामी सुप्रदिप्तानंद को व्हाट्सएप कॉल किया और नरेश गोयल मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसा बताकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया. ठगों का पहला कॉल 17 मार्च को आया और 11 अप्रैल तक डिजिटल अरेस्ट करके रखा गया और पैसे ट्रांसफर करवाते रहे. वहीं, अब इस मामले में ग्वालियर पुलिस की साइबर क्राइम ब्रांच ने अज्ञात ठगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निरंजन शर्मा ने बताया है कि रामकृष्ण आश्रम के सचिव को नासिक का पुलिस ज्यादाारी बनकर व्हाट्सएप कॉल किया और कहा कि आपके नाम से बीस करोड़ का लेन-देन हुआ है. उन्हें डराया-धमकाया और फिर आधार कार्ड और दस्तावेज लेकर सहयोग मांगा. साथ ही भरोसा दिलाया कि जमानत के लिए राशि भेजें जो तीन दिन बाद वापस कर दी जाएगी. रामकृष्ण आश्रम के सचिव उनके झांसे में आ गए और राशि संबंधितों द्वारा बताए गए बैंक अकाउंट में भेज दी.

ठगी का अब तक का सबसे बड़ा मामला

इस मामले को मध्य प्रदेश में डिजिटल अरेस्ट का अब तक का सबसे बड़ा मामला बताया जा रहा है. इस मामले की जांच में क्राइम ब्रांच जुट गई है. रामकृष्ण मिशन आश्रम वह संस्था है, जिसे विदेशी संस्थाओं से भी मदद मिलती है. हाईन्यूज़ !

Smartphone Brain Syndrome: मोबाइल की लत से युवाओं का दिमाग हो रहा प्रभावित, जानें खतरनाक लक्षण

What Is Text Neck Syndrome Symptoms: कुछ साल पहले तक न्यूरोलॉजिस्ट के पास जाने का मतलब स्ट्रोक, पार्किंसन, मिर्गी या डिमेंशिया जैसी गंभीर बीमारियों से जुड़ा

Read More »

WI vs NZ: पांचवें वनडे में जीत के बाद शाई होप बोले- हमने पूरी सीरीज में दमदार लड़ाई लड़ी

वेस्टइंडीज ने केंसिंग्टन ओवल के मैदान पर खेले गए पांचवें वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड को 2 विकेट से हराया. जीत के बाद कप्तान शाई होप

Read More »

Tuesday Box Office: ‘द ओडिसी’ का तूफानी जलवा बरकरार, ‘धमाल 4’ ने भी दिखाई दमदार पकड़

ब्लॉकबस्टर मंगलवार की वजह से एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर तमाम फिल्मों की कमाई में तेजी नजर आई. हालांकि क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द

Read More »

सुपौल में प्यार बना मौत की साजिश! नवविवाहिता को कोसी नदी में धक्का, इंजीनियर-मजदूर ने बचाई जान

‘जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय’, यह कहावत एक युवती पर फिट बैठती है, जिसे उसके अपने लोगों ने ही जान से मारने की

Read More »

राहुल गांधी के धरने पर सम्राट चौधरी का बड़ा हमला, बोले- ‘किसी भी कीमत पर…’

प्रधानमंत्री आवास के पास बीत मंगलवार (21 जुलाई, 2026) को राहुल गांधी सहित विपक्ष के अन्य नेताओं की ओर से दिए गए धरना पर बिहार

Read More »

CJP से निकाले जाने के बाद विजेता दहिया का बड़ा बयान, बोले- ‘अगर एक कुर्बानी से…’

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के पूर्व प्रवक्ता विजेता दहिया ने अब आलोचकों को करारा जवाब दिया है. दहिया ने कहा कि उनके खिलाफ हो रहा

Read More »

Explained: आंदोलन खत्म करने का फॉर्मूला क्या? इन 4 मुद्दों पर सहमति बनी तो निकल सकता है समाधान

NEET पेपर लीक के खिलाफ शुरू हुआ कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और सोनम वांगचुक का आंदोलन 24 दिनों से जारी है. 20 जुलाई 2026 को

Read More »