PoK तत्खाकाल खाली करे पाकिस्तान! PAK आर्मी चीफ के बयान पर भारत का करारा जवाब

India On Pak Army chief Remarks:HN/ पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने हाल ही में कहा कि कश्मीर इस्लामाबाद की गले की नस है. इस पर भारत ने सख्त प्रतिक्रिया दी है. भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने पाकिस्तान के इस दावे को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा, “कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है और पाकिस्तान का इससे कोई लेना-देना नहीं है.”

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, “पाकिस्तान का कश्मीर से एकमात्र संबंध अवैध रूप से कब्जा किए गए क्षेत्र को खाली करना है.” उन्होंने यह भी पूछा, “कोई विदेशी चीज गले की नस कैसे हो सकती है?” भारत के विदेश मंत्रालय की ओर से यह बयान पाकिस्तान के उस रुख पर करारा प्रहार है, जिसमें वह कश्मीर को अपना हिस्सा बताता आया है.

PAK आर्मी चीफ असीम मुनीर ने क्या बोला?

दरअसल जनरल असीम मुनीर का बयान एक वीडियो संदेश के बाद आया, जिसमें उन्होंने पाकिस्तानी युवाओं को देश की ‘कहानी’ याद दिलाने की बात कही. उन्होंने कहा, “हमारे पूर्वजों ने सोचा था कि हम हिंदुओं से अलग हैं, हमारे विचार, धर्म और परंपराएं अलग हैं. यही दो-राष्ट्र सिद्धांत की नींव है.” उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान की हर पीढ़ी ने देश की रक्षा के लिए बलिदान दिया है और आने वाली पीढ़ियों को भी पाकिस्तान की असलियत समझनी चाहिए. उनके इस भाषण का मुख्य उद्देश्य पाकिस्तान में राष्ट्रवादी भावना को जगाना था, लेकिन उनके कश्मीर वाले बयान ने भारत में गुस्सा भड़का दिया.

बलूचिस्तान और आतंकवाद पर पाक सेना प्रमुख का बयान
बलूचिस्तान की स्थिति को लेकर भी जनरल मुनीर ने सख्त रुख अपनाया और कहा, “आतंकवादियों की दस पीढ़ियां भी बलूचिस्तान और पाकिस्तान को नुकसान नहीं पहुंचा सकती. उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान की सेना पूरी मजबूती से आतंकवाद से लड़ने के लिए तैयार है और देश की एकता को कोई खतरा नहीं है.”

‘आतंकवाद के लिए जिम्मेदार है पाकिस्तान’
भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि पाकिस्तान आतंकवाद का मुख्य केंद्र बना हुआ है. मंत्रालय ने कहा कि तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण से यह बात फिर साबित होती है कि पाकिस्तान अब भी 26/11 के आतंकियों को पनाह दे रहा है. मंत्रालय ने इसे “शर्मनाक” बताया और कहा कि पाकिस्तान, 26/11 हमले के बाकी दोषियों को सजा दिलाने के लिए कोई कदम नहीं उठा रहा है. हाईन्यूज़ !

भारत-जर्मनी की 90 हजार करोड़ की डील, नौसेना को मिलेंगी 6 अत्याधुनिक पनडुब्बियां

भारत में जर्मनी के राजदूत फिलिप एकरमैन ने गुरुवार को कहा कि भारत और जर्मनी के बीच अगली पीढ़ी की पनडुब्बियों के लिए बहुत जल्द

Read More »

विराट कोहली के 3 ऐसे रिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ना लगभग नामुमकिन

भारतीय क्रिकेट में विराट कोहली की पहचान सिर्फ एक शानदार बल्लेबाज के तौर पर नहीं है. उन्होंने कप्तान के रूप में भी टेस्ट क्रिकेट में कई ऐसी उपलब्धियां हासिल

Read More »

मंडी को मिलीं 25 नई ई-बसें, CM सुक्खू का बड़ा ऐलान- 5 साल में HRTC होगा आत्मनिर्भर

हिमाचल प्रदेश में स्वच्छ, हरित और पर्यावरण-अनुकूल सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में सुक्खू सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है. मुख्यमंत्री

Read More »

यूपी में राशन कोटेदारों को CM योगी का बड़ा तोहफा, अब मिलेगा 125 रुपये प्रति कुंतल लाभांश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी राशन वितरण के उचित दर विक्रेताओं से अपील की कि वह कार्य करिए, जिसमें सम्मान हो. जिसमें सम्मान न हो,

Read More »

नितिन नवीन की नई टीम में कितने मुस्लिम चेहरे? कुंवर बासित अली बने अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान हो गया है. इसमें दो मुस्लिम चेहरे भी शामिल हैं. कुंवर बासित अली को अल्पसंख्यक मोर्चा

Read More »

जयपुर एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, माइक्रोलाइट विमान से टकराई ग्राउंड गाड़ी

जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार (17 अगस्त 2026) की सुबह एक बड़ा हादसा टल गया. NCC के माइक्रो लाइट एयरक्राफ्ट की ग्राउंड हैंडलिंग वाहन से

Read More »

गॉल में पडिक्कल का शतक, साई सुदर्शन की बढ़ी मुश्किलें! टीम इंडिया में किसकी होगी जगह?

भारत और श्रीलंका का पहला टेस्ट मैच गॉल में खेला जा रहा है. देवदत्त पडिक्कल अब तक पहली पारी में टीम इंडिया के हीरो रहे

Read More »