Jagannath Mandir: जगन्नाथ मंदिर की तीसरी सीढ़ी पर भक्त आखिर क्यों नहीं रखते पैर, क्या है रहस्य?

Jagannath Temple Secret: भारत में बहुत ही प्राचीन और रहस्यमयी मंदिर हैं. इन मंदिरों से जुड़े अनोखे रहस्य और चमत्कारों की कई कहानियां भी हैं, जिनके चलते इन मंदिरों के प्रति लोगों की गहरी आस्था है. उसी तरह उड़ीसा के पुरी में स्थित जगन्नाथ मंदिर में भी कई गहरे रहस्य छुपे हैं, जिसमें से एक इस मंदिर की तीसरी सीढ़ी से जुड़ा हैं. यह मंदिर भगवान जगन्नाथ यानी श्रीकृष्ण को समर्पित है. श्री कृष्ण भगवान की इस नगरी को जगन्नाथपुरी कहा जाता है. यह मंदिर हिंदुओं के चार धामों बद्रीनाथ, रामेश्वरम, द्वारिका और जगन्नाथपुरी में से एक है. कहते हैं जगन्नाथ पुरी की धरती को बैकुंठ माना जाता है. वहीं इस मंदिर की तीसरी सीढ़ी पर पैर रखने की सख्त मनाही हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं ऐसा क्यों किया जाता है, आखिर इसके पीछे की वजह क्या है?

पौराणिक कथा के अनुसार, कहते हैं कि भगवान जगन्नाथ से दर्शन करने से बाद लोगों को जीवन के सभी पापों से मुक्ति मिलने लगी. यह सब देखकर यमराज भगवान जगन्नाथ के पास पहुंचे और बोले कि, हे भगवान, आपने पाप से मुक्ति पाने के लिए यह सरल उपाय बताया है. आपके दर्शन मात्र से लोगों के पाप आसानी से मुक्त होते हैं और कोई भी यमलोक नहीं आता है. यमराज जी की बात सुनकर भगवान जगन्नाथ ने कहा कि आप मंदिर के मुख्य द्वार पर तीसरी सीढ़ी पर अपना स्थान ग्रहण करें, जिसे यम शिला कहा जाएगा. जो कोई भी मेरे दर्शन करने के बाद उस पर पैर रखेगा उसके सारे पुण्य धुल जाएंगे और उसे यमलोक जाना पड़ेगा.हाईन्यूज़!

BJP की नजर युवाओं पर! नितिन नवीन की बैठक में जुटेंगे देशभर के 45 युवा नेता

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने युवाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए अपने युवा नेताओं की खास बैठक बुलाई है. बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन

Read More »

फ्रिज में रखने से फलों के पोषक तत्व होते हैं कम? जानें कितने दिन तक करें स्टोर

गर्मी हो या सर्दी, ज्यादातर घरों में फल खरीदकर सीधे फ्रिज में रख दिए जाते हैं, ताकि वे ताजे बने रहें और ठंडे-ठंडे खाने को

Read More »

अनाया बांगर को ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट खेलने की मिली मंजूरी, BCCI से नियम बदलने की अपील

ट्रांसजेंडर क्रिकेटर अनाया बांगर को ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट खेलने की अनुमति मिलने के बाद भारत में ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों को लेकर बहस तेज हो गई है.

Read More »

पाकिस्तानी गेंदबाज ने लिया अचानक संन्यास, 4 वर्ल्ड कप खेलकर कहा क्रिकेट को अलविदा

पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज ऐमन अनवर ने 34 साल की उम्र में संन्यास का एलान कर दिया है. पाक बोर्ड (PCB) ने

Read More »

अलीगंज अग्निकांड: भवन मालिक की 100 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति चिह्नित, कुर्की की तैयारी

लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड के बाद फरार चल रहे भवन मालिक सुरेंद्र शुक्ला की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. पुलिस ने सुरेंद्र की 100 करोड़

Read More »

महोबा में बारिश का कहर! 6 घंटे में डूबा बाजार, दुकानों में घुसा पानी

उत्तर प्रदेश के महोबा में लगातार 6 घंटों के मूसलाधार बारिश ने तबाही मचा दी है. यहां के कुलपहाड़ कस्बे में पानी की निकासी नहीं

Read More »

तेलंगाना में दर्दनाक सड़क हादसा, बस-ट्रक की भिड़ंत में 6 की मौत, 20 घायल

हैदराबाद-विजयवाड़ा नेशनल हाईवे पर बुधवार तड़के एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया. यात्रियों से भरी एक प्राइवेट बस खड़े कंटेनर ट्रक से टकरा

Read More »