महाकुंभ से चर्चा में आईं हर्षा रिछारिया एक बार फिर एक्टिव , वृंदावन से शुरू की सनातन युवा जोड़ो पदयात्रा

Harsha Richhariya Padyatra:HN/ प्रयागराज महाकुंभ से चर्चा में आईं हर्षा रिछारिया सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार में जुटी हुई हैं. उन्होंने सोमवार (14 अप्रैल) को वृंदावन से सनातन युवा जोड़ो पदयात्रा की शुरुआत की. इस पदयात्रा में कई हिन्दू संगठन और साधु संत भी शामिल हैं. यह पदयात्रा वृंदावन से शुरू होकर 175 किलोमीटर की दूरी तय कर संभल पहुंचेगी.

सात दिन में ये दूरी तय की जाएगी. 7 दिवसीय इस पदयात्रा का समापन 21 अप्रैल को होगा. पदयात्रा का उद्देश्य युवाओं को सनातन धर्म के प्रति जागरूक करना है. साथ ही युवाओं को आगे लाकर उन्हें नशे की लत से मुक्त करना है.

21 अप्रैल को संभल में समाप्त होगी पदयात्रा- रिछारिया

रविवार (13 अप्रैल) को हर्षा रिछारिया ने जानकारी देते हुए कहा था, ”14 अप्रैल को बहुत सारे ग्रह-नक्षत्र और योग संयोग बन रहे हैं. बहुत सारी तिथियां बन रही हैं. लेकिन एक सबसे बड़ा संयोग जो हमें जानने को मिला कि हमारी तिथि भी उस तिथि से मैच हो गई जिस तिथि पर हम सनातन युवा जोड़ो पदयात्रा को प्रारंभ कर रहे हैं. ये यात्रा 175 किमी की है. यह 14 अप्रैल से शुरू होकर 21 अप्रैल को संभल में समाप्त होगी.

हर्षा रिछारिया का लोगों से आग्रह

उन्होंने कहा, ”ये यात्रा जिसका लक्ष्य सिर्फ है, सारे सनातनियों को एक करना, युवाओं को जागरूक करना और समाज को नशा मुक्त करना है. मैं आप सभी से निवेदन और अनुरोध करती हूं कि जिन लोगों ने अभी इस यात्रा का हिस्सा बनने का प्रण नहीं लिया है, वो सभी अपने घर और शहर से निकलें और इस भव्य यात्रा का हिस्सा बनें. इसे और भव्य और ऐतिहासिक बनाएं.’

कौन हैं हर्षा रिछारिया?

हर्षा रिछारिया का मूल रूप से एमपी की राजधानी भोपाल की रहने वाली हैं. वह खुद को आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज की शिष्या बताती हैं. वह सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर भी रही हैं. यूपी के प्रयागराज में लगे महाकुंभ मेले से वो काफी सुर्खियों में रही थीं. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »