Guna Clash: शोभा यात्रा पर हमले के विरोध में हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, मौक पर पुलिस तैनात

Guna Clash Latest News: मध्य प्रदेश के गुना जिलें में हिंदू संग्ठनों ने सोमवार (14 अप्रैल) को हनुमान जयंती शोभा यात्रा पर हमले के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया. इस दौरान स्थिति को बेकाबू होता देख पुसिल ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया. प्रदर्शन में शामिल लोग हनुमान जयंती शोभा यात्रा पर हमले के आरोपियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे थे.

गुना पुलिस के मुताबिक हनुमान जयंती जुलूस के दौरान पथराव की घटना के खिलाफ हनुमान चौक पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के सदस्यों द्वारा विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा.

कानून हाथ में लेने पर होगी सख्त कार्रवाई 

एसपी संजीव कुमार सिन्हा ने कहा, “अब स्थिति सामान्य है. पुलिस बल को मौके पर तैनात कर दिया गया है. किसी ने कानून को अपने हाथ में लेने की कोशिश की तो पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी. अब तक 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.”

 

कलैश में करीब 1 दर्जन लोग हुए थे घायल

एमपी के गुना जिले में हनुमान जयंती शोभा यात्रा जब कर्नलगंज इलाके के मस्जिद के सामने से गुजर रही थी तो ​मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों ने डीजे को जबरन बंद कर दिया. इसको लेकर विवाद बढ़ने पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पत्थरबाजी की और शोभा यात्रा पर हमला बोल दिया था. 

गुना क्लैश में हिंदू पक्ष के करीब एक दर्जन लोग घायल हुए थे. इसकी सूचना मिलने के बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पुलिस प्रशासन को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे.

17 आरोपी गिरफ्तार 

गुना पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद इस मामले में अभी तक 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गुना पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है. इसके बावजूद हिंदू संगठनों के लोगों ने इस शोभा यात्रा पर हमले के विरोध में सोमवार को प्रदर्शन कर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की.

‘हनुमान अंश’ ने रचा बॉक्स ऑफिस इतिहास, 7 बड़े रिकॉर्ड्स ने मचाई सनसनी

विशाल चतुर्वेदी निर्देशित और शोभिनव सत्या स्टारर ‘हनुमान अंश’ नीम करौली बाबा के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित भक्ति से भरी फिल्म है. इस डिवोशनल

Read More »

चेक बाउंस केस: राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए ₹1.15 करोड़, बाकी भुगतान का भरोसा

चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश हुए. जजों ने उनकी तरफ से सौंपे गए 1

Read More »

ध्रुव जुरेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ संभालेंगे इंडिया-ए की कमान

India A squad for New Zealand tour: भारतीय क्रिकेट टीम को इसी महीने न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है. न्यूजीलैंड में टीम इंडिया कुल 15 मैच खेलेगी,

Read More »

विराट कोहली के बयान पर भड़के फलाहारी महाराज, बोले- ‘उनके घर 3 करोड़ रुपये…’

क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंबे समय से संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने आते रहे हैं. हालांकि, अब प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक

Read More »

नैनीताल के कैंचीधाम में दर्शन होंगे सख्त नियमों के तहत, ओवरटूरिज्म और भीड़ नियंत्रण पर फोकस

उत्तराखंड में नैनीताल के कैंचींधाम के दर्शन को अब प्रशासन सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की  सख्ती करने जा रहा है. दर्शन के लिए भक्तों को

Read More »

ट्रंप का बड़ा दावा, फ्रांस में बवाल के बीच बोले- ‘इस्लाम…’

फ्रांस में स्कूलों की खराब स्थिति और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने

Read More »

25 साल की सेवा पर PM मोदी ने भगवान से मांगी खास ताकत, खुद बताया क्या की प्रार्थना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 साल पूरे होने के मौके पर कहा कि उन्होंने भगवान से प्रार्थना की है कि

Read More »

EC की सफाई- ‘किसी भी राजनीतिक दल से मिलने पर ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर दिया जवाब

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी नेताओं के प्रदर्शन और चुनाव आयोग से मुलाकात की मांग के बीच आयोग ने साफ किया है

Read More »

रोहित रॉय की सफाई, ‘डस्टबिन मीडियम’ बयान पर बोले- 30 साल तक टीवी के लिए लड़ा हूं

टीवी शो ‘स्वाभिमान’ से घर-घर में पहचान बनाने वाले रोहित रॉय इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं. उन पर भारतीय टेलीविजन

Read More »