‘कांग्रेस ने संविधान की ऐसी-तैसी कर दी, मुस्लिम अध्यक्ष क्यों नहीं बनाया’, हिसार में गरजे पीएम मोदी

PM Modi Haryana Visit:HN/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार (14 अप्रैल) हिसार से अयोध्या के लिए वाणिज्यिक उड़ान को हरी झंडी दिखाई और हिसार के महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन की आधारशिला रखी.

इस दौरान डबल इंजन सरकार की तारीफ करते हुए कहा,’आज मुझे ये देखकर गर्व होता है कि भाजपा विकसित हरियाणा- विकसित भारत को लेकर पूरी गंभीरता से काम कर रही है.’

‘भाजपा की नींव को हरियाणा में मजबूत किया’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “हिसार से मेरी कितनी ही यादें जुड़ी हुई है. जब भाजपा ने मुझे हरियाणा की जिम्मेदारी दी थी तब यहां अनेक साथियों के साथ मैंने लंबे समय तक मिलकर काम किया था. इन सभी साथियों के परिश्रम ने भाजपा की नींव को हरियाणा में मजबूत किया है. आज मुझे गर्व होता है कि भाजपा विकसित हरियाणा विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर पूरी गंभीरता से काम कर रही है.”

‘बाबा साहेब का संदेश 11 साल की यात्रा का प्रेरणा-स्तंभ’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती है. उनका जीवन, उनका संघर्ष, उनका जीवन संदेश, हमारी सरकार की 11 साल की यात्रा का प्रेरणा-स्तंभ बना है. हर दिन, हर फैसला, हर नीति, बाबा साहेब अंबेडकर को समर्पित है. वंचित, पीड़ित, शोषित, गरीब, आदिवासी, महिलाओं के जीवन में  बदलाव लाना, इनके सपनों को पूरा करना हमारा मकसद है. इसके लिए निरंतर विकास, तेज विकास, यही भाजपा सरकार का मंत्र है.”

हवाई चप्पल पहनने वाला भी जहाज में उड़ेगा

PM मोदी ने कहा, “आज हरियाणा से अयोध्या धाम के लिए फ्लाइट शुरु हुई है. यानि अब श्री कृष्ण जी की पावन भूमि हरियाणा प्रभु राम की नगरी से सीधे जुड़ गई है.बहुत जल्द ही यहां से दूसरे शहरों के लिए भी उड़ाने शुरु होंगी. आज हिसार एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग का शिलान्यास भी हुआ है. ये शुरुआत हरियाणा की आकांक्षाओं को एक नई ऊंचाई पर पहुंचाने की उड़ान है.”

उन्होंने आगे कहा, “मेरा आपसे वादा रहा है कि हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई जहाज में उड़ेगा और ये वादा हम देश में चारों तरफ पूरा होता देख रहे हैं.”

कांग्रेस पर साधा निशाना

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “हमें ये भूलना नहीं है कि कांग्रेस ने बाबा साहेब के साथ क्या किया, जब तक बाबा साहेब जीवित थे कांग्रेस ने उन्हें अपमानित किया. दो-दो बार उन्हें चुनाव हरवाया. कांग्रेस ने उनकी याद तक मिटाने की कोशिश की. कांग्रेस ने बाबा साहेब के विचारों को भी हमेशा के लिए खत्म कर देना चाहा. डॉ अंबेडकर संविधान के संरक्षक थे, लेकिन कांग्रेस संविधान की भक्षक बन गई है.”

PM मोदी ने आगे कहा, “कांग्रेस ने देश में SC, ST और OBC को दूसरे दर्जे का नागरिक माना. जबकि कांग्रेस के नेता स्विमिंग पूल जैसी सुख-सुविधाओं का आनंद लेते थे, गांवों में हर 100 घरों में से केवल 16 घरों में ही पाइप से पानी की सुविधा थी और सबसे ज़्यादा प्रभावित SC, ST और OBC थे. आज जो गली-गली में जाकर भाषण झाड़ रहे हैं वे कम से कम हमारे SC, ST और OBC भाइयों के घर तक पानी तो पहुंचा देते.”

वक्फ कानून को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना

वक्फ कानून को लेकर कांग्रेस पर हमला बोलते हुए PM मोदी ने कहा, ‘कांग्रेस ने सिर्फ कुछ कट्टरपंथियों को ही खुश किया है’ बाकी समाज बेहाल रहा, अशिक्षित रहा, गरीब रहा. कांग्रेस की इस कुनीति का सबसे बड़ा प्रमाण वक्फ कानून है.’ इस दौरान उन्होंने कांग्रेस से सवाल भी किया कि वो मुस्लिम अध्यक्ष क्यों नहीं बनाते हैं.

PM मोदी ने कहा,  “कर्नाटक सरकार ने अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़े वर्गों के अधिकार छीन लिए और धर्म के आधार पर आरक्षण दे दिया. लेकिन बाबा साहेब अंबेडकर ने साफ तौर पर कहा था कि धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया जाएगा. कांग्रेस की तुष्टिकरण की राजनीति ने मुस्लिम समुदाय की मदद नहीं की, बल्कि उन्हें नुकसान ही पहुंचाया है.”

‘नए प्रावधानों से वक्फ की पवित्र भावना का सम्मान होगा’

PM मोदी ने कहा,”अब नए वक्फ कानून के तहत किसी भी आदिवासी की जमीन को हिंदुस्तान के किसी भी कोने में उसकी संपत्ति को ये वक्फ बोर्ड हाथ भी नहीं लगा पाएगा.  नए प्रावधानों से वक्फ की पवित्र भावना का सम्मान होगा. मुस्लिम समाज के गरीब और पसमांदा परिवारों, महिलाओं, खासकर मुस्लिम विधवाओं को, बच्चों को उनका हक भी मिलेगा और उनका हक सुरक्षित भी रहेगा. यही असली सामाजिक न्याय है.”

PM मोदी ने आगे कहा,  “मुझे पूरा विश्वास है कि हरियाणा विकसित भारत के संकल्प को मजबूती देगा. खेल हो या फिर खेत, हरियाणा की मिट्टी पूरे देश दुनिया में अपनी खूशबू बिखेरती रहेगा.” हाईन्यूज़ !

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: आरोपी मनीष यादव की बहन का बड़ा खुलासा, ‘एक महीने पहले ही…’

अयोध्या के राम मंदिर में कथित चंदा चोरी के मामले की एसआईटी जांच कर रही है. आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. इस बीच

Read More »

कोलंबो में भारत-पाक ट्रैक-2 डिप्लोमेसी पर राम माधव का बड़ा बयान, बोले- ‘यह बिल्कुल गलत’

बीजेपी के वरिष्ठ नेता राम माधव ने उस रिपोर्ट को खारिज किया है, जिसमें कोलंबो में एक क्षेत्रीय सुरक्षा सम्मेलन में उनके जाने को भारत

Read More »

K. Bhagyaraj Death: कौन थे तमिल सिनेमा के ‘स्क्रीनप्ले किंग’ के. भाग्यराज? अंतिम दर्शन को पहुंचे CM विजय

तमिल फिल्मों के मशहूर अभिनेता, निर्देशक और लेखक के. भाग्यराज के निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है. शनिवार, 27 जून को

Read More »

अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता का भूकंप, दिल्ली से कश्मीर तक महसूस हुए तेज झटके

27 जून 2026 यानी शनिवार शाम को दिल्ली और जम्मू कश्मीर समेत नॉर्थ इंडिया के कई राज्यों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए

Read More »

खत्म हुआ इंतजार! इस दिन शुरू होगा ‘खतरों के खिलाड़ी 15’, 13 सितारे दिखाएंगे खतरनाक स्टंट

रोहित शेट्टी का पॉपुलर स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ का दर्शक काफी टाइम से इंतजार कर रहे हैं. दो साल के बाद

Read More »

वेनेजुएला में तबाही का तांडव: जुड़वा भूकंप से 589 मौतें, 3 हजार घायल; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

वेनेजुएला में विनाशकारी जुड़वा भूकंप को आए अब तक 30 घंटे से ज्यादा समय बीत चुका है, लेकिन फिर भी धराशाई हो चुकी इमारतों के मलबों

Read More »

होर्मुज से गुजर रहे जहाज पर ईरान का ड्रोन हमला, भड़के ट्रंप ने दी कड़ी चेतावनी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार (26 जून 2026) को ईरान पर सीजफायर समझौते का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से

Read More »

राम मंदिर मामला: ड्यूटी के बाद नहीं होती थी तलाशी, सिफारिश पर मिली थी नोट गिनने की जिम्मेदारी

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में गिरफ्तार किए गए सभी 8 आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार (26 जून) को अदालत में पेश किया. सूत्रों के मुताबिक,

Read More »

सिर्फ एक हार से बिगड़ सकता है खेल! जानिए कैसे सेमीफाइनल से बाहर हो सकती है टीम इंडिया

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक केवल इंग्लैंड सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर पाया है. पाकिस्तान समेत चार टीम बाहर हो चुकी हैं.

Read More »