Waqf संशोधन विधेयक: BJP विरोधी इस पार्टी ने दिया ऐन मौके पर विपक्ष को दे दिया धोखा, जयराम रमेश ने किया खुलासा

Waqf Amendment Bill:HN/ संसद के दोनों सदनों ने वक्फ संशोधन विधेयक पास कर दिया है. अब राष्ट्रपति की ओर से मंजूरी मिलने के बाद यह कानून बन जाएगा. वक्फ बिल के खिलाफ देश के कई राज्यों में अलग-अलग मुस्लिम संगठनों के लोग प्रदर्शन कर रहे हैं. इस बीच कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने दावा किया कि बीजू जनता दल (बीजेडी) ने ऐन मौके पर बीजेपी का साथ दे दिया. वहीं बीजेडी के उपाध्यक्ष देबी मिश्रा ने विधेयक के पक्ष में राज्यसभा में मतदान पर विस्तृत बयान जारी किया. उन्होंने इस मुद्दे पर पार्टी के दृष्टिकोण और निर्णय की प्रक्रिया के बारे में स्पष्ट जानकारी दी.

वक्फ बिल को लेकर जयराम रमेश का खुलासा

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद जयराम रमेश ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 पर लोकसभा में मतदान 288-232 रहा, जबकि राज्यसभा में विधेयक के पक्ष में 128 और विरोध में 95 मत पड़े. सदन में बीजेपी के लिए जीत का अंतर बहुत कम था. दरअसल, राज्यसभा में यह सत्तारूढ़ पार्टी के लिए एक झटका था और Treasury Benches को यह देखकर हैरानी थी कि विपक्ष ने इतनी मजबूत संख्या जुटा ली. यह संख्या 95 से भी अधिक होती अगर बीजेडी ने अंतिम क्षणों में बीजेपी के दबाव के आगे घुटने न टेक दिए होते.”

विचार-विमर्श के बाद समर्थन का फैसला किया- BJD

न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक बीजेडी के उपाध्यक्ष देबी मिश्रा ने कहा, “यह एक गहन विचार-विमर्श का मामला था. हमारे सांसदों को स्थिति का विश्लेषण करने की स्वतंत्रता दी गई थी. एक महीने पहले पार्टी ने इस विधेयक के विरोध का निर्णय लिया था. हालांकि, तब से कई घटनाएं हुई हैं, जिनसे नई चिंताएं और आशंकाएं उत्पन्न हुई हैं, खासकर उन धाराओं को लेकर जो अल्पसंख्यक संस्थाओं की शक्तियों को कमजोर कर सकती हैं.”

उन्होंने कहा कि पार्टी हमेशा से अल्पसंख्यकों के वास्तविक अधिकारों की रक्षा के प्रति प्रतिबद्ध रही है. एक सच्ची लोकतांत्रिक व्यवस्था में, सभी समुदायों के सांस्कृतिक और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा की जानी चाहिए, जिनमें अल्पसंख्यक समुदाय भी शामिल हैं.

देबी मिश्रा ने कहा कि वक्फ बोर्ड में कुछ व्यक्तियों द्वारा सत्ता के दुरुपयोग के बारे में चिंता हो सकती है, लेकिन अल्पसंख्यक संस्थाओं को कमजोर करने की बड़ी आशंका को संबोधित किया जाना चाहिए. इसी कारण हमारे सांसदों से इस बिल का गहन अध्ययन करने, स्वतंत्र रूप से विचार करने और अपने विचार व्यक्त करने का अनुरोध किया गया था. हाईन्यूज़ !

‘हनुमान अंश’ ने रचा बॉक्स ऑफिस इतिहास, 7 बड़े रिकॉर्ड्स ने मचाई सनसनी

विशाल चतुर्वेदी निर्देशित और शोभिनव सत्या स्टारर ‘हनुमान अंश’ नीम करौली बाबा के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित भक्ति से भरी फिल्म है. इस डिवोशनल

Read More »

चेक बाउंस केस: राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए ₹1.15 करोड़, बाकी भुगतान का भरोसा

चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश हुए. जजों ने उनकी तरफ से सौंपे गए 1

Read More »

ध्रुव जुरेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ संभालेंगे इंडिया-ए की कमान

India A squad for New Zealand tour: भारतीय क्रिकेट टीम को इसी महीने न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है. न्यूजीलैंड में टीम इंडिया कुल 15 मैच खेलेगी,

Read More »

विराट कोहली के बयान पर भड़के फलाहारी महाराज, बोले- ‘उनके घर 3 करोड़ रुपये…’

क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंबे समय से संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने आते रहे हैं. हालांकि, अब प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक

Read More »

नैनीताल के कैंचीधाम में दर्शन होंगे सख्त नियमों के तहत, ओवरटूरिज्म और भीड़ नियंत्रण पर फोकस

उत्तराखंड में नैनीताल के कैंचींधाम के दर्शन को अब प्रशासन सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की  सख्ती करने जा रहा है. दर्शन के लिए भक्तों को

Read More »

ट्रंप का बड़ा दावा, फ्रांस में बवाल के बीच बोले- ‘इस्लाम…’

फ्रांस में स्कूलों की खराब स्थिति और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने

Read More »

25 साल की सेवा पर PM मोदी ने भगवान से मांगी खास ताकत, खुद बताया क्या की प्रार्थना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 साल पूरे होने के मौके पर कहा कि उन्होंने भगवान से प्रार्थना की है कि

Read More »

EC की सफाई- ‘किसी भी राजनीतिक दल से मिलने पर ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर दिया जवाब

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी नेताओं के प्रदर्शन और चुनाव आयोग से मुलाकात की मांग के बीच आयोग ने साफ किया है

Read More »

रोहित रॉय की सफाई, ‘डस्टबिन मीडियम’ बयान पर बोले- 30 साल तक टीवी के लिए लड़ा हूं

टीवी शो ‘स्वाभिमान’ से घर-घर में पहचान बनाने वाले रोहित रॉय इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं. उन पर भारतीय टेलीविजन

Read More »