Waqf Bill: वक्फ संशोधन विधेयक पर CM डॉ. मोहन यादव का बड़ा बयान, ‘मुस्लिम समाज के लोगों ने जिस तरह से इस बिल का…’

Mohan Yadav On Waqf Amendment Bill:HN/ वक्फ संशोधन बिल 2025 लोकसभा और राज्यसभा से पारित होने के बाद शुक्रवार (4 अप्रैल) को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा​ कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी वर्गों की चिंता करते हैं. उसी का नतीजा है कि वक्फ संशोधन बिल दोनों सदनों से पास हो गया. यह बिल मुसलमानों के हित में हैं.

एमपी के सीएम मोहन यादव ने कहा कि वक्फ संशोधन बिल 2025 लोकसभा और राज्यसभा से पास हो गया. राज्यसभा से बहुमत से सांसदों ने इस बिल का समर्थन किया.

विपक्षी पार्टियों की खुल गई कलई

सीएम मोहन यादव ने कहा, “वक्फ संशोधन बिल का जिस तरह से देश भर के गरीब मुसलमानों ने स्वागत किया है, उससे विपक्षियों की कलई खुल गई है. कांग्रेस सहित सभी विपक्षी पार्टी के लोग मुस्लिमों की बात करते हैं. हकीकत में उनके लिए कुछ नहीं करते. मुस्लिम समुदाय के लिए विपक्षी नेताओं का व्यवहार हकीकत से परे है. विपक्षी दलों की इस सोच की वजह से उनके कार्यकाल में आर्थिक व अन्य क्षेत्रों में मुसलमानों के लिए निराशाजनक माहौल रहा.”

उन्होंने आगे कहा, “पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ और सबका विकास हुआ है. उन्होंने सबका भरोसा भी हासिल किया है. उनके माध्यम से गरीबों के कल्याण के कई योजनाओं पर अमल हुआ.”

पीएम मोदी के नेतृत्व में वक्फ संपत्ति पर अवैध कब्जे का निराकरण हुआ. संपत्ति न्यायोचित तरीके से संरक्षण हो रहा है. गरीब मुसलमानों के लिए हमारी सरकार लगातार काम रही है. आगे भी यह सिलसिला जारी रहेगा.

​वक्फ बिल पास होना लोकतंत्र की खूबसूरती का प्रतीक- CM
एमपी के सीएम ने वक्फ संशोधन बिल पास कराने के लिए पीएम को बधाई दी है. साथ ही  लोकसभा और राज्यसभा में बहस में भाग लेने वाले सभी सांसदों को भी बधाई दी है. उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों ने दोनों दिन अपने-अपने तरीके वक्फ संशोधन बिल पर अपनी बातें रखी. यही लोकतंत्र की खूबसूरती है. हाईन्यूज़ !

ISRO में 175 साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों पर भर्ती, 16 सितंबर तक करें आवेदन

इसरो ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़े

Read More »

व्रत में इन 5 चीजों का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, सेहत बिगड़ने का खतरा

धार्मिक मान्यताओं में जन्माष्टमी के व्रत को संयम और सात्विकता से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, व्रत में खाई जाने वाली हर चीज को ज्यादा

Read More »

सोफिया कुरैशी केस में विजय शाह को राहत? राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता

मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. मंत्री

Read More »

US में H-4 वर्क परमिट पर संकट! भारतीय परिवारों की बढ़ सकती है मुश्किल

अमेरिका में रहने वाले H-1B वीजा धारकों के जीवनसाथियों के लिए काम करने का अधिकार खतरे में पड़ सकता है. ट्रंप प्रशासन ने H-4 वीजा

Read More »

ईरान युद्ध के बीच ट्रंप को झटका, अमेरिकी आर्मी सेक्रेटरी डैन ड्रिस्कॉल ने दिया इस्तीफा

ईरान से युद्ध के बीच अमेरिका को बड़ा झटका लगा है. यूएस आर्मी सेक्रेटरी ड्रैन ड्रिस्कॉल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. रिपोर्ट्स

Read More »

‘BJP और चुनाव आयोग के तरीके बदलते रहते हैं…’, राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने महाराष्ट्र की ड्राफ्ट लिस्ट पर सवाल उठाते हुए बीजेपी और चुनाव आयोग पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, ‘भाजपा और

Read More »

किचन सिंक की नाली जाम होने से हैं परेशान? बिना प्लंबर ऐसे करें मिनटों में साफ

Home Remedies:  किचन सिंक की नाली जाम होना घर की रोजमर्रा की परेशानी बन सकता है. बर्तन धोते समय पानी सिंक में जमा होने लगे, बदबू

Read More »