‘नासिर हुसैन के जीतने पर लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे’, प्रमोद तिवारी ने इस पर जताया एतराज तो अमित शाह ने कर दी बोलती बंद

Amit Shah On Pakistan Zindabad Slogan:HN/ लोकसभा से पारित होने के बाद आज गुरुवार (03 अप्रैल, 2025) को राज्यसभा में वक्फ संशोधन बिल पर चर्चा हो रही है. इस दौरान बीजेपी सांसद राधा मोहन दास अग्रवाल ने कांग्रेस सांसद नासिर हुसैन को लेकर आरोप लगाया कि जब वो जीते थे तो पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए. इस पर सदन में जमकर हंगामा मचा.

राधा मोहन दास अग्रवाल ने कहा, ‘नासिर हुसैन जब राज्यसभा के लिए चुने गए, जब इनकी जीत की घोषणा हुई तो मैं उस कर्नाटक के बेंगलुरु में था. कर्नाटक की विधानसभा में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए थे. बीजेपी के नेताओं ने इसका विरोध किया तो उन्हें जेल भेज दिया गया.’ बीजेपी सांसद के इतना कहने के बाद संसद में हंगामा होने लगा तो बीच में अमित शाह ने खड़े होकर कहा कि बीच में टोका टोकी नहीं होनी चाहिए.

प्रमोद तिवारी ने जताया एतराज

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने एतराज जताते हुए कहा, ‘रूल 238ए, मैंने बहुत की विनम्रता से कहना चाहता हूं कि कोई सदस्य किसी अन्य सदस्य के खिलाफ मानहानिकारक या अपराधिक स्वरूप का कोई आरोप नहीं लगाएगा जब तक आरोप लगाने वाले सदस्य ने सभापति को इसकी पूर्व सूचना दी हो. इन्होंने जो आरोप लगाया है, नासिर हुसैन को इसके बारे में कोई सूचना नहीं दी गई. मेरा आग्रह है कि चर्चा शांतिपूर्वक चले, इसलिए ऐसा कोई आरोप न लगाया जाए, जिससे राज्यसभा की गरिमा गिरे.’

अमित शाह ने दिया जवाब

इस पूरे मामले को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ‘माननीय सदस्य ने नासिर हुसैन पर कोई आरोप नहीं लगाया है. उन्होंने सिर्फ इतना कहा है कि जब ये जीते तो पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे, इसमें इन पर क्या आरोप है. नारे तो किसी और ने लगाए. लेकिन नारे तो पाकिस्तान जिंदाबाद के लगे, क्यों लगे इस पर नासिर हुसैन को सफाई देनी चाहिए.’

नासिर हुसैन ने क्या कहा?

उन्होंने कहा, ‘मेरा नाम लिया गया है तो मुझे जवाब देना है. जब ये घटना घटी तो कोई उपस्थित नहीं था, सिवाय एक पत्रकार के जिसने इसे सुना. इसके बाद भी मैंने ऑन एयर अपनी सरकार से कहा कि अगर ऐसा किसी ने किया है तो उसे गिरफ्तार किया जाना चाहिए.’ हाईन्यूज़ !

जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति में डूबे डेविड वॉर्नर, ऑस्ट्रेलियाई स्टार की पोस्ट हुई वायरल

ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर भी ‘कृष्ण भक्ति’ में रंगे नजर आए. उन्होंने जन्माष्टमी के मौके पर बड़ी ही दिलचस्प पोस्ट शेयर की. भारत के लिए

Read More »

जयपुर में जन्माष्टमी का रंग, नन्हे कान्हाओं के रूप ने लूटी महफिल

राजस्थान की राजधानी जयपुर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार (4 सितंबर) को पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. कान्हा के

Read More »

ओडिशा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर की मौत; 25 से ज्यादा यात्री घायल

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से निकली एक प्राइवेट बस शुक्रवार (4 सितंबर, 2026) को सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस

Read More »

ISRO में 175 साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों पर भर्ती, 16 सितंबर तक करें आवेदन

इसरो ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़े

Read More »

व्रत में इन 5 चीजों का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, सेहत बिगड़ने का खतरा

धार्मिक मान्यताओं में जन्माष्टमी के व्रत को संयम और सात्विकता से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, व्रत में खाई जाने वाली हर चीज को ज्यादा

Read More »

सोफिया कुरैशी केस में विजय शाह को राहत? राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता

मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. मंत्री

Read More »