अगर आप भी ऐसे खा रहे हैं तरबूज, तो अभी से हो जाएं सावधान! ये आदत बना सकती है बीमार

Watermelon Eating Mistakes:HN/ गर्मियों में मीठा-रसीला तरबूज खाने का अपना ही मजा है. स्वाद ही नहीं सेहत में भी इसका कोई तोड़ नहीं है. तरबूज (Watermelon) का 90% से ज्यादा हिस्सा पानी होता है, जो शरीर हाइड्रेटेड बनाए रखता है, इसलिए इसे गर्मियों का सुपरफूड भी कहते हैं. इसमें विटामिन्स और मिनरल्स कूट-कूटकर भरे होते हैं, जो दिल की सेहत के लिए फायदेमंद है.

तरबूज खाने से वजन कंट्रोल में रहता है और पाचन तंत्र भी मजबूत बनता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्यादातर लोग इसे गलत तरीके से खाते हैं. ऐसा करने से शरीर में टॉक्सिन्स जमा हो सकते हैं, जो सेहत को बर्बाद कर सकते हैं. एक्सपर्ट्स के अनुसार, अगर तरबूज को सही तरीके से न खाया जाए तो यह सेहत (Health) को फायदा पहुंचाने के बजाय नुकसान पहुंचा सकता है.

गलत तरीके से तरबूज खाने के नुकसान

1. खाने के तुरंत बाद तरबूज खाना

 बहुत से लोग खाने के बाद मीठे के तौर पर तरबूज खाते हैं, लेकिन यह एक बड़ी गलती है. इससे पेट में गैस, एसिडिटी और अपच की समस्या हो सकती है.

2. तरबूज के साथ पानी पीना या नमक खाना

 एक्सपर्ट्स का कहना है कि तरबूज खाने के तुरंत बाद पानी पीने से पाचन क्रिया धीमी हो जाती है, जिससे पेट फूलने और बदहजमी की समस्या हो सकती है. तरबूज के साथ नमक भी नहीं खाना चाहिए वरना शरीर में सोडियम का लेवल बढ़ सकता है और इससे ब्लड प्रेशर जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

फ्रिज से निकालते ही खाना 

ठंडा तरबूज खाने में मजा आता है लेकिन अगर आप इसे फ्रिज से निकालक तुरंत खाते हैं तो गले में खराश, सर्दी-जुकाम हो सकता है, इसलिए पहले इसे कमरे के तापमान पर रखें, फिर खाएं. तरबूज हमेशा छोटे-छोटे हिस्सों में ही खाना चाहिए.

4. रात में तरबूज खाना 

रात में तरबूज खाने से शरीर में ठंडक बढ़ सकती है, जिससे गले में खराश और सर्दी-जुकाम जैसी दिक्कतें हो सकती हैं, इसलिए तरबूज हमेशा दोपहर के वक्त खाना सबसे अच्छा माना जाता है.

5. कुछ फलों के साथ मिलाकर खाना

 तरबूज को कभी भी केले, आम या दूध से बने शेक के साथ नहीं खाना चाहिए. इससे पेट में फर्मेंटेशन हो सकता है, जो गैस और ब्लोटिंग की समस्या पैदा कर सकता है.

तरबूज खाने का सही तरीका

खाने से 1-2 घंटे पहले या बाद में तरबूज खा सकते हैं.

तरबूज को दिन के समय खाना बेहतर होता है, क्योंकि यह जल्दी पच जाता है और शरीर को ठंडा रखता है.

फ्रिज से निकालकर तुरंत ठंडा तरबूज खाने की बजाय इसे सामान्य तापमान पर थोड़ी देर रखने के बाद ही खाएं.

तरबूज ताजे और छोटे-छोटे टुकड़ों में चबाकर खाएं. इससे यह पेट में सही तरीके से पचता है और इसका पूरा पोषण मिलता है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »