इस मुस्लिम देश में पहले एक मंदिर की जगह मस्जिद की रखी गई नींव, अब 2,300 से अधिक मंदिरों पर खतरे की घंटी! बचाने के लिए पुजारियों की बड़ी बैठक

Malaysia Temple Relocation Row:HN/ मलेशिया में हिंदू मंदिरों के खिलाफ सरकारी फैसलों और भूमि विवादों ने वहां के हिंदू समुदाय को एकजुट कर दिया है. इसके समाधान के लिए 2,300 से अधिक मंदिरों के प्रतिनिधियों ने कुआलालंपुर में इस सप्ताह के अंत में एक बड़ी बैठक बुलाई है. इसका मुख्य उद्देश्य मंदिरों की भूमि पर अवैध कब्जों को हटाने और सरकार पर दबाव बनाने के लिए एक रणनीति तैयार करना है.

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबित हाल ही में कुआलालंपुर के 130 साल पुराने श्री पथराकालीअम्मन मंदिर को सरकार के दबाव में मूल स्थान से हटा देने का प्रस्ताव पास कर दिया है. मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने इस जगह पर एक नई मस्जिद की नींव रखी है, जिससे हिंदू समुदाय में भारी असंतोष फैल गया है.

मलेशिया में हिंदू मंदिरों का ऐतिहासिक महत्व
ब्रिटिश शासन के दौरान, भारतीय मजदूरों को मलाया (अब मलेशिया) लाया गया, और उनकी धार्मिक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए मंदिर बनाए गए.1957 में मलेशिया की स्वतंत्रता के बाद, इन मंदिरों की जमीन को कानूनी रूप से मान्यता नहीं दी गई, जिससे भूमि विवाद की स्थिति पैदा हुई. सरकार ने कई हिंदू मंदिरों की जमीन को निजी कंपनियों को बेच दिया, जिससे उनके अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा.

मंदिर विवाद क्यों हो रहा है?
31 अगस्त 1957 को मलेशिया की आज़ादी के बाद कई हिंदू मंदिरों की भूमि को सरकारी संपत्ति घोषित कर दिया गया, जिससे हिंदू समुदाय के लिए एक बड़ा संकट खड़ा हो गया. मलेशिया में बहुसंख्यक मुस्लिम समुदाय के धार्मिक स्थलों को सरकारी संरक्षण प्राप्त है, जबकि हिंदू मंदिरों को हटाया जा रहा है. दूसरी तरफ कट्टरपंथी समूहों का कहना है कि सरकार को मंदिरों के लिए नई जमीन नहीं देनी चाहिए. सोशल मीडिया पर हिंदू विरोधी नफरत फैलाने वाले अभियान चल रहे हैं, जिससे तनाव और बढ़ रहा है.

MHS क्या काम करता है?
मलेशिया हिंदू संगम (MHS) देश में हिंदू मंदिरों और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए कार्य करता है. MHS ने 2300 मंदिरों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया है ताकि इस भूमि विवाद का कानूनी और सामाजिक समाधान खोजा जा सके. MHS का मानना है कि सरकारी भूमि पर बने हिंदू मंदिरों के लिए स्थायी कानूनी समाधान की जरूरत है.

श्री पथराकालीअम्मन मंदिर को हटाने की घटना
मलेशिया में हिंदू मंदिरों के भविष्य को लेकर जो संकट खड़ा हुआ है, वह सिर्फ धार्मिक नहीं, बल्कि एक ऐतिहासिक और कानूनी मुद्दा भी है. 130 साल पुराने श्री पथराकालीअम्मन मंदिर को हटाने की घटना ने यह संकेत दिया है कि मलेशिया के 2,300 से अधिक हिंदू मंदिरों पर खतरा मंडरा रहा है. हाईन्यूज़ !

अनाया बांगर को ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट खेलने की मिली मंजूरी, BCCI से नियम बदलने की अपील

ट्रांसजेंडर क्रिकेटर अनाया बांगर को ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट खेलने की अनुमति मिलने के बाद भारत में ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों को लेकर बहस तेज हो गई है.

Read More »

पाकिस्तानी गेंदबाज ने लिया अचानक संन्यास, 4 वर्ल्ड कप खेलकर कहा क्रिकेट को अलविदा

पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज ऐमन अनवर ने 34 साल की उम्र में संन्यास का एलान कर दिया है. पाक बोर्ड (PCB) ने

Read More »

अलीगंज अग्निकांड: भवन मालिक की 100 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति चिह्नित, कुर्की की तैयारी

लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड के बाद फरार चल रहे भवन मालिक सुरेंद्र शुक्ला की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. पुलिस ने सुरेंद्र की 100 करोड़

Read More »

महोबा में बारिश का कहर! 6 घंटे में डूबा बाजार, दुकानों में घुसा पानी

उत्तर प्रदेश के महोबा में लगातार 6 घंटों के मूसलाधार बारिश ने तबाही मचा दी है. यहां के कुलपहाड़ कस्बे में पानी की निकासी नहीं

Read More »

तेलंगाना में दर्दनाक सड़क हादसा, बस-ट्रक की भिड़ंत में 6 की मौत, 20 घायल

हैदराबाद-विजयवाड़ा नेशनल हाईवे पर बुधवार तड़के एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया. यात्रियों से भरी एक प्राइवेट बस खड़े कंटेनर ट्रक से टकरा

Read More »

इस्लामाबाद के PIMS अस्पताल में भीषण आग, 14 नवजातों की दर्दनाक मौत

इस्लामाबाद के पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के गायनेकोलॉजी वार्ड में आग लगी है. आग लगने के 15 नवजात शिशुओं की मौत हो गई है.

Read More »