MP News: ‘ना रहेगा बांस, ना रहेगी बांसुरी’, MP में बेरोजगारों को आकांक्षी युवा कहे जाने पर कांग्रेस का तंज

Supriya Shrinate On Aakaanshi Yuba:HN/ मध्य प्रदेश सरकार ने नई पहल करते हुए राज्य के बेरोजगार युवाओं को एक नया नाम दिया है. सरकार का कहना है कि अब राज्य के रोजगार पोर्टल पर बेरोजगार युवाओं को अकांक्षी युवा के रूप में रजिस्ट्रेशन किया जाएगा यानी अब उन्हें बेरोजगार नहीं बल्कि आकांक्षी युवा कहा जाएगा.

मोहन यादव सरकार का दावा है कि सरकार तेजी के साथ राज्य के बेरोजगार युवाओं को रोजगार मुहैया कराएगी. मध्य प्रदेश में मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने सरकार द्वारा राज्य के बेरोजगार युवाओं के लिए ‘आकांक्षी युवा’ शब्द का इस्तेमाल करने पर आपत्ति जताई है. पार्टी ने आरोप लगाया कि सरकार बेरोजगारों का मजाक उड़ा रही है. राज्य के रोजगार पोर्टल पर मध्य प्रदेश में बेरोजगार युवाओं की संख्या बताते समय ‘आकांक्षी युवा’ शब्द का इस्तेमाल किया गया और उनकी संख्या 29.37 लाख से अधिक बताई गई है.

इसे लेकर कांग्रेस की महिला नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि दरअसल नाम परिवर्तन से सरकार का मकसद कुछ और है, सरकार का मकसद है कि ना रहेगा बांस, ना रहेगी बांसुरी, ना बेरोजगार होंगे और ना बेरोजगारी खत्म करने का टेंशन रहेगा. साथ ही उन्होंने कहा कि सुना है कि पीएम मोदी को मध्य प्रदेश सरकार का यह आइडिया पसंद आया है इसलिए इसे पूरे देश में लागू किया जा सकता है.

 

उन्होंने एक्स पर लिखा,

यह वाला मस्त है!

मध्यप्रदेश में बेरोजगार,
अब बेरोजगार नहीं आकांक्षी युवा कहलायेंगे !!

ना रहेगा बांस, ना रहेगी बांसुरी,
ना बेरोजगार होंगे, ना बेरोजगारी खत्म करने का टेंशन..

विपक्ष के नेता उमंग सिंघार क्या बोले?

मध्य प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता उमंग सिंघार ने  सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी पोस्ट में कहा, ‘‘सरकार ने बेरोजगारों का नाम बदलकर मजाक बना दिया. जिन शिक्षित युवाओं के पास योग्यता होते हुए भी काम नहीं है, वे ‘बेरोजगार’ हैं, लेकिन, मध्यप्रदेश सरकार ढेरों आश्वासन के बावजूद उन्हें रोजगार नहीं दे पा रही और उनकी मजबूरी का नाम बदलकर उसे मजाक बना दिया,’’

उन्होंने कहा, ‘‘ कोई मोहन सरकार से पूछे कि बेरोजगारों को आकांक्षी युवा कहकर आखिर आप साबित क्या करना चाहते हैं?’’ सिंघार ने रेखांकित किया कि उप निरीक्षक और सूबेदारों की आठ साल से भर्ती नहीं हुई, लेखापाल और उप अंकेक्षक के पदों पर भी आठ साल से भर्ती नहीं की जा रही. उन्होंने आरोप लगाया कि अपनी खामी को छुपाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार बेरोजगारों के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रही है.

राज्य के मंत्री ने क्या कहा? 

तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास राज्य मंत्री गौतम टेटवाल ने कहा कि सरकार का ‘आकांक्षी युवा’ शब्द इस्तेमाल करने का मकसद यह है कि जो युवा सरकारी या निजी क्षेत्र में नौकरियां कर रहे हैं, वे आगे बढ़कर उच्च पदों पर पहुंचने की आकांक्षा रखें. वहीं, जो बेरोजगार युवा हैं, वे नौकरी की आकांक्षा रखें तथा सेवायोजन कार्यालय में पंजीकरण कराएं. सरकार के इस कदम का बचाव करते हुए भाजपा प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने कहा, ‘‘मध्य प्रदेश और देश में भारतीय जनता पार्टी सरकार का प्रयास रोजगार यानी स्वरोजगार उपलब्ध कराना है. इसीलिए राज्य सरकार ने एक विशाल वैश्विक निवेशक सम्मेलन का आयोजन किया, जहां रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर पैदा किए जा रहे हैं.’’ हाईन्यूज़ !

थप्पड़कांड के पीड़ित साहिब सिंह का दावा, बोले- ‘मैं वीडियो बना रहा था, तभी प्रवेश वर्मा ने…’

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह के साथ काम करने वाले साहिब सिंह ने थप्पड़ मारने

Read More »

पूर्व राजदूत ने पाकिस्तान को घेरा, आतंकवाद पर जमकर लगाई फटकार

पाकिस्तान को लेकर ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में सामने आए आंकड़ों ने उसकी सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. Institute for Economics and

Read More »

नेपाल में फिर कुदरत का कहर! हिमलुंग हिमाल बेस कैंप में हिमस्खलन, 10 लापता

रविवार की सुबह सेंट्रल नेपाल में हिमलुंग पीक के बेस कैंप पर हिमस्खलन होने के बाद कम से कम 10 स्थानीय पर्वतारोही और गाइड लापता

Read More »

अभिजीत दीपके की CM हिमंत को चेतावनी, बोले- ‘आशुतोष रांका को नहीं छोड़ा तो…’

असम पुलिस की तरफ से गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संस्थापक आशुतोष रांका समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद

Read More »

दक्षिण अफ्रीका में दो शहरों में ताबड़तोड़ फायरिंग, 27 की मौत और 26 घायल

दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन और जोहान्सबर्ग शहर में अंधाधुंध फायरिंग की दो अलग घटनाओं में कुल 27 लोगों की मौत हो गई है.

Read More »

UN में बालेन शाह ने लिया भगवान शिव का नाम, बोले- ‘जय पशुपतिनाथ’

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने यूएन में बेहद दमदार भाषण दिया है. उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मंच पर कई अहम मुद्दों पर बातचीत

Read More »

भारत की UN स्थाई सदस्यता पर इस देश ने दिया खुला समर्थन, बोला- ‘इंडिया को मिलना चाहिए…’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की स्थायी सदस्यता को लेकर एक बार फिर बड़ा समर्थन सामने आया है. पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने 24

Read More »

नवीन पटनायक का CEC ज्ञानेश कुमार पर बड़ा बयान, SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल

चुनाव आयोग और एसआईआर प्रक्रिया पर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है.

Read More »

ज्ञानेश की बढ़ीं मुश्किलें, विपक्ष के बाद CJP ने भी मांगा इस्तीफा; सोशल मीडिया पर घिरे

चुनाव आयोग का उत्तर प्रदेश के मेरठ और वाराणसी में कार्यक्रम होने वाला था, जिसे स्थगित कर दिया गई है. इसको लेकर लगातार चुनाव आयोग

Read More »