तलाक के बाद दूसरी शादी कर ले बीवी तो भी पहले शौहर को देना पड़ेगा गुजारा भत्ता? गुहार लेकर SC पहुंचा मुस्लिम पति

क्या तलाक के बाद मुस्लिम महिला फैमिली कोर्ट में स्थायी गुजारा राशि (alimony) की मांग कर सकती है? अगर वह महिला दोबारा शादी कर लेती है, तो क्या गुजारा राशि बदली जा सकती है? इन अहम कानूनी सवालों पर सुप्रीम कोर्ट विचार करेगा. उसने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता और वरिष्ठ वकील सिद्धार्थ दवे को अपनी सहायता के लिए एमिकस क्यूरी नियुक्त किया है.

मामला गुजरात हाई कोर्ट से होता हुआ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा है. हाई कोर्ट ने अहमदाबाद फैमिली कोर्ट के उस फैसले को सही ठहराया था, जिसमें तलाक के बाद तारीफ राशिदभाई कुरैशी को अपनी पूर्व पत्नी अस्मा बानू को 10 लाख रुपए की स्थायी गुजारा राशि देने को कहा गया था. 2019 में दिए इस फैसले में फैमिली कोर्ट ने पत्नी की याचिका को स्वीकार करते हुए 2009 में हुए निकाह को निरस्त करार दिया था. साथ ही एकमुश्त और स्थायी गुजारा राशि भी तय की थी.

हाई कोर्ट में पति की तरफ से दलील दी गई कि कानून मुस्लिम पत्नी को गुजारा भत्ते के लिए सिर्फ मजिस्ट्रेट के पास सीआरपीसी 125 का आवेदन दाखिल करने की अनुमति देता है. यह भुगतान भी पति को सिर्फ इद्दत की अवधि (3 महीने) के लिए करना होता है. पति ने मुस्लिम वुमेन (प्रोटेक्शन ऑफ राइट्स ऑन डिवोर्स) एक्ट, 1986 के आधार पर ऐसा दावा किया था.

पति तारीफ राशिदभाई के वकीलों ने यह भी कहा कि अगर पत्नी किसी आमदनी के लिए सक्षम न हो, तो उसकी दोबारा शादी होने तक भी मासिक गुजारा राशि का प्रावधान है. ऐसे में फैमिली कोर्ट की तरफ से एकमुश्त गुजारा राशि तय कर देना गलत था. हाई कोर्ट ने इन दलीलों को खारिज कर दिया.

2020 में दिए फैसले में हाई कोर्ट के तत्कालीन जज जस्टिस जे बी पारडीवाला (अब सुप्रीम कोर्ट के जज) ने कहा कि 1939 का मुस्लिम विवाह विच्छेद कानून मुस्लिम महिलाओं को शादी निरस्त करवाने के लिए सिविल कोर्ट जाने का अधिकार देता है. 1984 का फैमिली कोर्ट्स एक्ट कानूनी तरीके से रद्द विवाह के मामले में परिवार अदालत को स्थायी भरण-पोषण राशि तय करने की शक्ति देता है. ऐसे में फैमिली कोर्ट का आदेश कानूनन सही है. हाई कोर्ट ने यह भी कहा कि पति को एकमुश्त गुजारा राशि का भुगतान एक ही बार में कर देना होता है. इसका महिला के बाद में दोबारा शादी करने या न करने से कोई संबंध नहीं है.

हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे पति की याचिका को सुनते हुए जस्टिस संजय करोल और जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा की बेंच ने 2 वरिष्ठ वकीलों को एमिकस क्यूरी नियुक्त कर दिया है. कोर्ट ने 15 अप्रैल को अगली सुनवाई की बात कहते हुए दोनों वरिष्ठ वकीलों से लिखित दलीलें जमा करने के लिए कहा है. हाईन्यूज़ !

T20I में रोहित और अभिषेक ही कर पाए ये खास कारनामा, रिकॉर्ड जानकर चौंक जाएंगे

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बल्लेबाजों के लिए कम गेंदों में शतक पूरा करना किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है. भारत की बात करें तो रोहित शर्मा

Read More »

रिटायरमेंट के बाद भी पुलिस के साथ रहेंगे डॉग्स, फडणवीस सरकार ने बदले नियम

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुलिस डॉग्स रिटायरमेंट को लेकर एक बड़ा ही  संवेदनशील निर्णय लिया है. उन्होंने कहा है कि अब कोई भी

Read More »

भोपाल में कश्मीरी छात्रों को धमकाने का आरोप, एसोसिएशन ने जताई चिंता

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के गांधी नगर स्थित शांति होम्स कॉलोनी में दो कश्मीरी छात्रों को कथित तौर पर धमकाने और पीजी खाली कराने

Read More »

अमेरिका में आयशा वहाब ने रचा इतिहास, बनीं पहली अफगान-अमेरिकी सांसद

अफगान मूल की अमेरिकी नेता आयशा वहाब ने कैलिफोर्निया के 14वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट का विशेष चुनाव जीतकर इतिहास रच दिया है. 39 वर्षीय वहाब अमेरिकी

Read More »

सिंगापुर में भारतीय कारोबारी दिवालिया घोषित, 407 मजदूरों की सैलरी बकाया होने का आरोप

सिंगापुर में एक भारतीय नागरिक को (बैंकरप्ट) दिवालिया घोषित किया गया है. वह कई ऐसी कंपनियों के डायरेक्टर थे, जिन पर 400 से ज्यादा प्रवासी

Read More »

चीनी महंगी होने पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर हमला, E20 नीति को ठहराया जिम्मेदार

चीनी की बढ़ती कीमतों के बीच कांग्रेस ने E20 नीति को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है. पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने आरोप लगाया

Read More »

पैलेट गन केस: FIR की मांग पर थाने में धरने पर बैठे राहुल गांधी, बोले- ‘जब तक दर्ज नहीं होगी, नहीं हटेंगे’

दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन के इस्तेमाल को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पार्लियामेंट स्ट्रीट थाना पहुंचे हैं. वह

Read More »

‘वेस्ट बैंक को बांट देगा E1 सेटलमेंट’, इजराइल के फैसले पर यूरोपीय देशों का कड़ा विरोध

इजराइल की बेंजामिन नेतन्याहू सरकार ने वेस्ट बैंक में लगभग 1200 घर वाली बस्तियां बनाने के लिए एक टेंडर निकाला है. वेस्ट बैंक में इजराइल

Read More »