फिल्मी स्टाइल में फरार, रिसेप्शन से पहले ही दूल्हे को चकमा देकर प्रेमी संग भाग निकली दुल्हन

MP News:HN/ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में फिल्मी कहानी जैसा मामला सामने आया है. ब्यूटी पार्लर से सज धज कर शादी के रिसेप्शन पहुंची दुल्हन अचानक फरार हो गई. दुल्हन के भागने की खबर जगल में आग की तरह फैल गई. घटना टीटी नगर क्षेत्र की है. दूल्हे की रिपोर्ट पर पुलिस तफ्तीश में जुट गई है. थाना प्रभारी सुधीर अर्जरिया ने बताया कि आशीष रजक की शादी गंजबासौदा में 18 फरवरी को हुई थी.

रिसेप्शन कल 19 फरवरी को अंकुर स्कूल के पास था. ब्यूटी पार्लर से दुल्हा दूल्हन सीधे शादी के रिसेप्शन में पहुंचे. कार के एक तरफ से दूल्हा आशीष उतरा. दूसरे गेट से आशीष की नई नवेली दुल्हन रोशनी सोलंकी उतरी. इसी दौरान दुल्हन प्रेमी संग दूसरी कार में बैठकर फरार हो गई. पुलिस ने बताया कि मामला अपहरण का नहीं है.

दुल्हन ने शादी के रिसेप्शन में दिया चकमा

शुरुआती तौर पर अपहरण के एंगल से जांच की जा रही थी. देर रात नाकेबंदी भी कराई गई. दुल्हन का पता नहीं चल सका. पुलिस ने बताया कि रोशनी सोलंकी का पड़ोस में रहने वाले किसी युवक से प्रेम संबंध था. घर वालों ने इच्छा के विरुद्ध बेटी की शादी कर दी थी. माना जा रहा है कि दुल्हन के फरार होने का मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है. जोर जबरदस्ती के सबूत नहीं पाए गए हैं.

फिल्मी अंदाज में प्रेमी के साथ हुई रफूचक्कर 

पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर टीम को रवाना कर दिया गया है. दुल्हन का फोन स्विच ऑफ आ रहा है. प्रेमी और प्रेमिका घर भी नहीं पहुंचे हैं. पुलिस दोनों की तलाश में दबिश दे रही है. दूल्हे ने बताया कि शादी के बाद विदाई वाली कार को भी पंचर कर कर दिया गया था. कार के जरिए दूल्हा-दुल्हन गंजबासौदा से आने वाले थे. टायर पंचर होने के बाद दूल्हा दुल्हन को शादी की बस से लौटना पड़ा. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »