Ranveer Allahbadia ने अपनी गलती मानकर मांगी माफी, पैरेंट्स को लेकर किया था अश्लील मजाक, कंट्रोवर्शियल पार्ट हटाएंगे मेकर्स

Ranveer Allahbadia Apology:HN/ कॉमेडी शो इंडियाज गॉट लेटेंट में सरेआम यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया ने हुई कंट्रोवर्सी को लेकर माफी मांग ली है. एक्स पर एक वीडियो पोस्ट कर उन्होंने शो के मेकर्स से रिक्वेस्ट की है कि वीडियो का उतना विवादित हिस्सा हटा दें जिसमें उन्होंने पेरेंट्स को लेकर विवादित कमेंट किया है.

एक्स पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए रणवीर इलाहाबादिया ने कैप्शन में लिखा- ‘मुझे वो नहीं कहना चाहिए था जो मैंने भारत पर कहा था. मुझे अफसोस है. मेरा कमेंट न सिर्फ गलत था, बल्कि फनी भी नहीं था. कॉमेडी मेरी क्वालिटी नहीं है, मैं यहां सिर्फ सॉरी कहने के लिए आया हूं. जाहिर तौर पर मैं इसे इस तरह इस्तेमाल नहीं करना चाहता.’

 

‘मैं यहां सिर्फ माफी के लिए आया हूं’
रणवीर ने आगे कहा- ‘जो कुछ भी हुआ उसके पीछे मैं कोई रिफ्रेंस या कोई सफाई नहीं देने जा रहा हूं. मैं यहां सिर्फ माफी के लिए आया हूं. मुझसे पर्सनली फैसला लेने में चूक हुई. ये मेरी तरफ से अच्छा नहीं था. पॉडकास्ट को सभी उम्र के लोग देखते हैं, मैं उस तरह का शख्स नहीं बनना चाहता जो जिम्मेदारी को हल्के में लेता है और परिवार वो आखिरी चीज है जिसका मैं कभी अनादर करूंगा.’

मेकर्स से रणवीर ने की ये रिक्वेस्ट (Ranveer Allahbadia Apologise)
यूट्यूबर ने ना सिर्फ माफी मांगी, बल्कि आगे से इस तरह की कोई हरकत ना करने का भी वादा किया उन्होंंने कहा- ‘मैं वादा करता हूं कि मैं बेहतर हो जाऊंगा. मैंने वीडियो के मेकर्स से वीडियो से असंवेदनशील हिस्सों को हटाने के लिए कहा है और आखिर में मैं बस इतना ही कह सकता हूं कि मुझे अफसोस है. मुझे उम्मीद है कि आप एक इंसान होने के नाते मुझे माफ कर सकते हैं.’

रणवीर इलाहाबादिया विवाद क्या है? (Ranveer Allahbadia Controversy)
बता दें कि रणवीर अलाहाबादिया ने कॉमेडी शो इंडियाज गॉट लेटेंट में पेरेंट्स की इंटीमेट लाइफ पर विवादित बयान दिया था. रणवीर के इसी बयान को लेकर विवाद हो रहा है. इस मामले में रणवीर इलाहाबादिया के साथ-साथ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा कॉमेडियन समय रैना और इंडियाज गॉट लेटेंट के आयोजकों के खिलाफ भी लिखित शिकायत दर्ज की गई है.

इस मामले में मुंबई पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. मुंबई पुलिस के डीसीपी जोन 9 दीक्षित गेडाम ने कहा की मामले की इंक्वायरी शुरू की है. फिलहाल FIR नही ली है. हाईन्यूज़ !

Smartphone Brain Syndrome: मोबाइल की लत से युवाओं का दिमाग हो रहा प्रभावित, जानें खतरनाक लक्षण

What Is Text Neck Syndrome Symptoms: कुछ साल पहले तक न्यूरोलॉजिस्ट के पास जाने का मतलब स्ट्रोक, पार्किंसन, मिर्गी या डिमेंशिया जैसी गंभीर बीमारियों से जुड़ा

Read More »

WI vs NZ: पांचवें वनडे में जीत के बाद शाई होप बोले- हमने पूरी सीरीज में दमदार लड़ाई लड़ी

वेस्टइंडीज ने केंसिंग्टन ओवल के मैदान पर खेले गए पांचवें वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड को 2 विकेट से हराया. जीत के बाद कप्तान शाई होप

Read More »

Tuesday Box Office: ‘द ओडिसी’ का तूफानी जलवा बरकरार, ‘धमाल 4’ ने भी दिखाई दमदार पकड़

ब्लॉकबस्टर मंगलवार की वजह से एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर तमाम फिल्मों की कमाई में तेजी नजर आई. हालांकि क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द

Read More »

सुपौल में प्यार बना मौत की साजिश! नवविवाहिता को कोसी नदी में धक्का, इंजीनियर-मजदूर ने बचाई जान

‘जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय’, यह कहावत एक युवती पर फिट बैठती है, जिसे उसके अपने लोगों ने ही जान से मारने की

Read More »

राहुल गांधी के धरने पर सम्राट चौधरी का बड़ा हमला, बोले- ‘किसी भी कीमत पर…’

प्रधानमंत्री आवास के पास बीत मंगलवार (21 जुलाई, 2026) को राहुल गांधी सहित विपक्ष के अन्य नेताओं की ओर से दिए गए धरना पर बिहार

Read More »

CJP से निकाले जाने के बाद विजेता दहिया का बड़ा बयान, बोले- ‘अगर एक कुर्बानी से…’

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के पूर्व प्रवक्ता विजेता दहिया ने अब आलोचकों को करारा जवाब दिया है. दहिया ने कहा कि उनके खिलाफ हो रहा

Read More »

Explained: आंदोलन खत्म करने का फॉर्मूला क्या? इन 4 मुद्दों पर सहमति बनी तो निकल सकता है समाधान

NEET पेपर लीक के खिलाफ शुरू हुआ कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और सोनम वांगचुक का आंदोलन 24 दिनों से जारी है. 20 जुलाई 2026 को

Read More »