‘आप-दा से मुक्त हुआ दिल्ली…’ देश की राजधानी में BJP की जीत पर सीएम मोहन यादव ने दी प्रतिक्रिया

Mohan Yadav On Delhi Election Result:HN/ मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. दिल्ली में पिछले 25 साल से सत्ता का वनवास झेल रही बीजेपी की धांसु एंट्री पर उन्होंने प्रतिक्रिया दी है. सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा, ‘आप-दा से मुक्त हुआ दिल्ली…’

 

दिल्ली चुनाव रिजल्ट की बात करें तो दिल्ली की कुल 70 सीटों में 22 सीटों पर आम आदमी पार्टी आगे चल रही है, वहीं 48 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है. बीजेपी प्रचंड जीत की ओर है. दिल्ली में 26 साल बाद बीजेपी सत्ता में वापसी कर रही है.

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने संगम में डुबकी लगाई

वहीं दूसरी ओर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को संगम में डुबकी लगाई. दोनों मुख्यमंत्रियों के साथ उनकी धर्मपत्नियां भी मौजूद थीं. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, “कुंभ मेले में साधु-संतों का सत्संग मिलता है. ऋषि-मुनि, साधु-सन्यासी, तपस्वी एवं श्रद्धालु आस्था के महापर्व में शामिल होते हैं.” उन्होंने प्रयागराज के महाकुंभ में पधारे श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी.

वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री और वर्तमान में हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर ने भी संगम में स्नान किया. ठाकुर के साथ उनकी पत्नी भी मौजूद थीं. सांसद अनुराग ठाकुर ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर स्नान की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, ‘मां गंगा, यमुना और सरस्वती के शुभाशीष से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य का वास हो.’

आधिकारिक बयान के मुताबिक, ठाकुर ने इस अवसर पर मां गंगा, यमुना और सरस्वती की दिव्य धाराओं के संगम पर पूजा-अर्चना की और सर्वकल्याण की कामना की. उन्होंने महाकुंभ को ‘एकता का महाकुंभ’ बताया और इसे भारतीय संस्कृति और आस्था का प्रतीक करार दिया. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »