राज्यसभा में मोदी सरकार पर भड़कीं सोनिया गांधी, जनगणना में हो रही देरी पर चिंता जाहिर की

National Food Security Act 2013:HN/ कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोमवार (10 फरवरी) को राज्यसभा में नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट (NFSA) को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की और जनगणना के मुद्दे को उठाया. उन्होंने कहा कि इस कानून को 2013 में यूपीए सरकार के दौरान लाया गया था जिसका मुख्य उद्देश्य ये सुनिश्चित करना था कि देश के हर नागरिक को खाद्यान्न और पोषण मिले. सोनिया गांधी ने इस कानून की अहमियत को बताते हुए कहा कि इसने लाखों लोगों को खाद्यान्न उपलब्ध कराने में मदद की है खासकर कोरोना महामारी जैसे मुश्किल समय में.

सोनिया गांधी ने एनएफएसए के तहत लागू की गई प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का भी जिक्र किया और बताया कि इस योजना के लिए एनएफएसए एक्ट ही आधार उपलब्ध कराता है. उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत 75 प्रतिशत ग्रामीण और 50 प्रतिशत शहरी आबादी को सब्सिडी वाले खाद्यान्न मिलते हैं जिससे लाखों गरीबों को फायदा हुआ है. उनका मानना था कि ये योजना देश की खाद्य सुरक्षा में एक अहम कदम साबित हुई है.

सोनिया ने जनगणना में देरी पर उठाए सवाल

उन्होंने आगे कहा कि NFSA के लाभार्थियों का आंकड़ा 2011 की जनगणना पर आधारित है जबकि अब तक एक दशक से ज्यादा का समय बीत चुका है. उन्होंने सवाल उठाया कि पिछले एक दशक में जनगणना क्यों नहीं कराई गई जबकि ये हर 10 साल पर होती है. साथ ही ये भी कहा कि ये पहली बार है जब देश में जनगणना में चार साल से ज्यादा की देरी हुई है. सोनिया ने सरकार से जल्द से जल्द जनगणना कराने की मांग की ताकि ये सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भी पात्र व्यक्ति NFSA का लाभ पाने से वंचित न रहे.

सोनिया गांधी ने सरकार से जल्द जनगणना कराने की अपील की

राजस्थान से कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी ने आगे ये भी कहा कि बजट आवंटन में भी जनगणना की योजना की कोई झलक नहीं मिल रही है जिससे लगता है कि इस साल भी जनगणना नहीं होगी. उन्होंने सरकार से जल्द से जल्द जनगणना कराने की अपील की और इसे एक मूलभूत अधिकार मानते हुए कहा कि ये फूड सिक्योरिटी का प्रिविलेज नहीं बल्कि एक अधिकार है. उनका कहना था कि जनगणना से ही सही आंकड़े मिलेंगे जिससे सही तरीके से खाद्य सुरक्षा योजनाओं का फायदा सभी तक पहुंच सकेगा. हाईन्यूज़ !

थप्पड़कांड के पीड़ित साहिब सिंह का दावा, बोले- ‘मैं वीडियो बना रहा था, तभी प्रवेश वर्मा ने…’

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह के साथ काम करने वाले साहिब सिंह ने थप्पड़ मारने

Read More »

पूर्व राजदूत ने पाकिस्तान को घेरा, आतंकवाद पर जमकर लगाई फटकार

पाकिस्तान को लेकर ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में सामने आए आंकड़ों ने उसकी सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. Institute for Economics and

Read More »

नेपाल में फिर कुदरत का कहर! हिमलुंग हिमाल बेस कैंप में हिमस्खलन, 10 लापता

रविवार की सुबह सेंट्रल नेपाल में हिमलुंग पीक के बेस कैंप पर हिमस्खलन होने के बाद कम से कम 10 स्थानीय पर्वतारोही और गाइड लापता

Read More »

अभिजीत दीपके की CM हिमंत को चेतावनी, बोले- ‘आशुतोष रांका को नहीं छोड़ा तो…’

असम पुलिस की तरफ से गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संस्थापक आशुतोष रांका समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद

Read More »

दक्षिण अफ्रीका में दो शहरों में ताबड़तोड़ फायरिंग, 27 की मौत और 26 घायल

दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन और जोहान्सबर्ग शहर में अंधाधुंध फायरिंग की दो अलग घटनाओं में कुल 27 लोगों की मौत हो गई है.

Read More »

UN में बालेन शाह ने लिया भगवान शिव का नाम, बोले- ‘जय पशुपतिनाथ’

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने यूएन में बेहद दमदार भाषण दिया है. उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मंच पर कई अहम मुद्दों पर बातचीत

Read More »

भारत की UN स्थाई सदस्यता पर इस देश ने दिया खुला समर्थन, बोला- ‘इंडिया को मिलना चाहिए…’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की स्थायी सदस्यता को लेकर एक बार फिर बड़ा समर्थन सामने आया है. पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने 24

Read More »

नवीन पटनायक का CEC ज्ञानेश कुमार पर बड़ा बयान, SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल

चुनाव आयोग और एसआईआर प्रक्रिया पर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है.

Read More »

ज्ञानेश की बढ़ीं मुश्किलें, विपक्ष के बाद CJP ने भी मांगा इस्तीफा; सोशल मीडिया पर घिरे

चुनाव आयोग का उत्तर प्रदेश के मेरठ और वाराणसी में कार्यक्रम होने वाला था, जिसे स्थगित कर दिया गई है. इसको लेकर लगातार चुनाव आयोग

Read More »